Bigg Boss 20: बादशाह से अलगाव पर ईशा रिखी को सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की सलाह, बोले- सबके ब्रेकअप होते हैं
Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रीखी की 'बिग बॉस 20' के घर में धमाकेदार एंट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. रैपर बादशाह से तलाक की खबरों की पुष्टि करने के ठीक कुछ दिनों बाद शो में पहुंचीं ईशा ने अपने अलगाव का दर्द बयां किया. वहीं, शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईशा का हौसला बढ़ाया और पुरानी बातें भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी.
Delhi Airport पर दोहा से आए यात्रियों से 47 लाख के सोने-चांदी के सिक्के जब्त
नयी दिल्ली, छह सितंबर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोहा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे दो यात्रियों के कब्जे से चांदी के 484 सिक्के और सोने का एक सिक्का सहित कुल 20.883 किलोग्राम सोने-चांदी के सिक्के जब्त किए गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किये गए सिक्कों में से चांदी के 134 सिक्के पुरातात्विक महत्व के प्रतीत होते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को दो सितंबर को हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद रोका गया। उनके सामान की जांच के दौरान बिना जानकारी दिये इन वस्तुओं को ले जाने का मामला सामने आया। बयान के अनुसार, जब्त किए गए सामान का शुल्क मूल्य 47.16 लाख रुपये है।
इनमें से 134 चांदी के सिक्कों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने प्रथम दृष्टया पुरातात्विक महत्व का बताया है। सीमा शुल्क विभाग ने इन सामान को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi






