मेक्सिको में चर्च के उत्सव में आतिशबाजी का सामान फटा:धमाकों से मेले में दीवार भी गिरी; 10 की मौत, 64 घायल
मेक्सिको में एक चर्च के धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी के सामान में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह से एक दीवार भी गिर गई। हादसा शनिवार रात मेक्सिको के मेक्सिको राज्य के टेमास्कालसिंगो कस्बे में नुएस्त्रा सेन्योरा दे ला लूज चर्च के पास हुआ। सैकड़ों लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा हुए थे। विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। मेक्सिको स्टेट अटॉर्नी जनरल्स ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं। टेमास्कालसिंगो की आबादी करीब 66 हजार है और यह जगह मेक्सिको सिटी से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। हादसे के 2 वीडियो… वायरल वीडियो में जान बचाकर भागते दिखे लोग… सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में विस्फोट के बाद का मंजर दिख रहा है। इसमें दर्जनों लोग धुएं और मलबे के बीच बचे हुए लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। मेक्सिको में आतिशबाजी से जुड़े विस्फोट आम हैं। सड़कों पर होने वाले समारोहों और धार्मिक उत्सवों में अक्सर आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जाता है। करीब चार साल पहले मध्य मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के हुआहुत्ला नगरपालिका के एक गांव में भी तेज आतिशबाजी विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोग घायल हुए थे।
देशभर में प्याज का औसत-भाव ₹50.79 पहुंचा:पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं, FPIs ने एक हफ्ते में ₹7,443 करोड़ के शेयर बेचे
कल की बड़ी खबर प्याज से जुड़ी रही। सरकार के बफर स्टॉक से सस्ती दर पर प्याज बेचने के बावजूद कीमतें नहीं घटी हैं। सरकार 28 अगस्त से 17 शहरों में ₹35 प्रति किलो के भाव पर प्याज बेच रही है। इसके बावजूद पूरे देश में प्याज का औसत खुदरा भाव ₹50.79 प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं सितंबर के पहले हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs ने भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का रुख अपनाया है। विदेशी निवेशकों ने इस दौरान भारतीय इक्विटी बाजार से ₹7,443 करोड़ निकाल लिए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सरकार के ₹35/Kg प्याज बेचने के बाद भी कीमतें बढ़ीं: देशभर में औसत भाव ₹50.79 पहुंचा; दिल्ली में ₹65 और चेन्नई में ₹63 बिका केंद्र सरकार के बफर स्टॉक से सस्ती दर पर प्याज बेचने के बावजूद कीमतें नहीं घटी है। सरकार 28 अगस्त से 17 शहरों में ₹35 प्रति किलो के भाव पर प्याज बेच रही है। इसके बावजूद पूरे देश में प्याज का औसत खुदरा भाव ₹48.5 प्रति किलो से बढ़कर ₹50.79 प्रति किलो पहुंच गया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के पहले 10 दिनों में लगभग 4,000 टन बफर प्याज की बिक्री की जा चुकी है। इसके बावजूद महानगरों में प्याज के दाम ऊंचे बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. FPIs ने भारतीय बाजार से फिर पैसे निकाले: सितंबर के पहले हफ्ते में ₹7,443 करोड़ के शेयर बेचे, वजह- क्रूड की कीमतें बढ़ना सितंबर के पहले हफ्ते में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs ने भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का रुख अपनाया है। विदेशी निवेशकों ने इस दौरान भारतीय इक्विटी बाजार से ₹7,443 करोड़ निकाल लिए हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और मजबूत होते डॉलर की वजह से विदेशी निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान कम हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. अगले हफ्ते शेयर बाजार में आएंगे 11 कंपनियों के IPO: ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी; देखें पूरी लिस्ट 7 सितंबर से 15 सितंबर के बीच 11 मेन-बोर्ड कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं। इन इश्यू के जरिए बाजार से कुल 7,055 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है। इनमें फर्नीचर रेंटल स्टार्टअप रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग और कनोहर इलेक्ट्रिकल्स जैसे नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मजबूत क्रेडिट स्कोर के लिए अपनाएं 5 आदतें: समय पर EMI चुकाने और कम कार्ड इस्तेमाल से सुधरेगी प्रोफाइल, बार-बार इंक्वायरी से बचें कोई भी कर्ज लेने से पहले बैंक आपका क्रेडिट स्कोर जांचते हैं। अगर ये कमजोर हो तो लोन आसानी से नहीं मिलता। EMI या बिल चुकाना, क्रेडिट कार्ड लिमिट का इस्तेमाल और बार-बार नए लोन के लिए अप्लाई करना जैसे फैक्टर्स क्रेडिट स्कोर पर असर डालते हैं। ऐसे में अगर किसी वजह से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो गया है तो सही आदतें बनाए रखकर इसे मजबूत किया जा सकता है। यहां हम ऐसी ही 5 आदतें बता रहे हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. गूगल को-फाउंडर का यॉट नौसेना के जहाज जितना बड़ा: ₹4,250 करोड़ के यॉट में थिएटर, स्पा और जिम; फुल टैंक कराने का खर्च ₹13.6 करोड़ गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन का लगभग 4,250 करोड़ रुपए का आलीशान सुपरयॉट 'ड्रैगनफ्लाई' इन दिनों अपनी विशाल बनावट और फ्यूलिंग के तरीके को लेकर चर्चा में है। 466 फीट लंबा यह यॉट आम प्राइवेट यॉट मरीना के हिसाब से बहुत बड़ा है। इसी वजह से इसे ईंधन भरवाने के लिए स्पेनिश नेवी के क्रूज बर्थ का इस्तेमाल करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. शेयर बाजार में इस हफ्ते हलचल की उम्मीद: US-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमत और महंगाई-आंकड़ों जैसे 8 फैक्टर तय करेंगे बाजार की चाल पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका के महंगाई आंकड़े इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा विदेशी निवेशकों का रुख, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाला 18वां ब्रिक्स सम्मेलन भी घरेलू बाजार पर असर डालेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







