Responsive Scrollable Menu

अजय देवगन ने इललीगल सॉफ्टवेयर से किया था प्रैंक:अमिताभ बच्चन के नंबर से किसी और को भेजा मैसेज, लिखा- सुबह साढ़े 5 बजे मिलो

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अक्सर मीडिया के सामने गंभीर नजर आते और कम बोलते हैं। हालांकि फिल्म के सेट पर सह-कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ मजाक-मस्ती करते हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रैंकस्टारों में होती है। यहां तक कि अजय देवगन ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी प्रैंक किया था। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अजय देवगन ने बताया था कि बहुत साल पहले एक ऐसा इललीगल सॉफ्टवेयर आया था, जिससे किसी दूसरे नंबर से मैसेज भेजा जा सकता था। यानी मैसेज पाने वाले को लगता था कि उसे असली नंबर से ही मैसेज आया है। अजय ने इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल अपने दोस्त और पब्लिक रिलेशन (PR) एक्सपर्ट पराग देसाई के साथ प्रैंक करने के लिए किया। पराग देसाई अमिताभ बच्चन के भी PR थे। अजय ने रात करीब 10 बजे अमिताभ बच्चन के नंबर से पराग को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था, “सुबह 5:30 बजे आकर मिलो।” मैसेज देखकर पराग टेंशन में आ गए कि क्या हुआ होगा और वो सुबह साढ़े पांच बजे अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए। उस समय अमिताभ बच्चन जिम में थे और उन्होंने पराग से बोला, "इतनी सुबह-सुबह?" जिस पर पराग ने उनसे कहा कि आपने उन्हें बुलाया है। अमिताभ बच्चन ने हैरानी से पूछा, “मैं क्यों बुलाऊंगा?” इसके बाद पराग ने उन्हें वही मैसेज दिखाया। मैसेज देखकर अमिताभ बच्चन भी परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर उनके नंबर से यह मैसेज किसने भेजा। शो पर अजय देवगन ने बताया कि बाद में उन्होंने अमिताभ बच्चन को पूरे प्रैंक की सच्चाई बता दी। अजय ने मजाकिया अंदाज में आगे बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनसे वही सॉफ्टवेयर मांग लिया। जावेद जाफरी के खाने में भांग मिला दी थी अजय देवगन ने एक प्रैंक एक्टर जावेद जाफरी के साथ भी किया था। जावेद जाफरी ने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में अजय के प्रैंक से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। यह किस्सा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग का है। जावेद जाफरी ने बताया था कि महाशिवरात्रि के मौके पर अजय ने मजाक में सेट पर मौजूद खाने में भांग मिला दी थी। जावेद, जो न शराब पीते हैं और न सिगरेट, उन्होंने अनजाने में वही खाना ज्यादा खा लिया। कुछ देर बाद उन्हें अजीब महसूस होने लगा। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे वे ब्लैक होल में गिर रहे हों और आसपास सब कुछ हिल रहा हो। हालत इतनी खराब हो गई कि वे घबरा गए और लगा कि वे बच नहीं पाएंगे। घबराहट में जावेद अपने कमरे में चले गए। उन्होंने अपने असिस्टेंट, पत्नी और बेटे मीजान जाफरी को फोन किया। उन्हें लगा यह उनका आखिरी समय है, इसलिए वे वसीयत लिखवाने को तैयार हो गए थे। बाद में पता चला कि यह अजय देवगन का मजाक था। फिल्म पब्लिसिस्ट को ड्रग्स केस का आरोपी बना दिया अजय देवगन के प्रैंक्स से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है। फिल्म पब्लिसिस्ट राजेंद्र राव को अजय ने प्रैंक कर नकली ड्रग्स के केस में फंसा दिया था। मिड डे को दिए इंटरव्यू में अजय ने इसे स्वीकार किया था। बता दें कि फिल्म पब्लिसिस्ट वह व्यक्ति होता है जो किसी फिल्म या कलाकार की पब्लिसिटी और प्रमोशन संभालता है। राजेंद्र राव ने लगान, स्वदेस और सरफरोश जैसी फिल्मों का प्रमोशन किया था। साल 2003-2004 में अजय देवगन दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव) में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अमीषा पटेल भी थीं। शूटिंग दीव फोर्ट के आसपास चल रही थी। उसी दौरान राजेंद्र राव भी मौजूद थे। वो हंसमुख और मजाकिया इंसान थे, लेकिन उस दिन उनका मूड थोड़ा खराब था क्योंकि उनका एक बैग मुंबई एयरपोर्ट पर छूट गया था। वे बार-बार बैग छूटने वाली बात कर रहे थे। अजय ने सोचा कि क्यों न इस पर एक प्रैंक किया जाए। उन्होंने दीव के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस से संपर्क किया और पूरा प्लान तैयार किया। उन्होंने चुपके से राजेंद्र राव की जेब में नमक का एक छोटा पैकेट डाल दिया, ताकि बाद में उसे ड्रग्स बताया जा सके। शूटिंग के दौरान अचानक सेट पर पुलिस की एक वैन पहुंची। साथ में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस भी थे, जो राजेंद्र राव को ढूंढ रहे थे। राजेंद्र को लगा कि उनका बैग मिल गया है, लेकिन मामला अलग निकला। पुलिस ने बताया कि उनके बैग में भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। सबके सामने उन्हें पकड़कर ले जाया गया। माहौल एकदम सीरियस हो गया। राजेंद्र राव को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उनसे सवाल पूछे गए। तलाशी में उनकी जेब से नमक का पैकेट निकला। पुलिस ने उसे चखकर कहा, “यह कोकीन है।” यह सुनते ही राजेंद्र बहुत घबरा गए। शाम होते-होते हालत इतनी खराब हो गई कि पुलिस अधिकारी ने अजय देवगन को फोन करके कहा कि अब यह मजाक ज्यादा हो रहा है और इसे खत्म करना चाहिए। करीब 8 बजे शाम को सच्चाई सामने आई और राजेंद्र राव को छोड़ दिया गया। जब राजेंद्र वापस आए, तो वे बेहद नाराज थे। उन्होंने अजय को खूब डांटा और कहा कि ऐसा मजाक कभी किसी के साथ नहीं करना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने खुद को होटल के कमरे में करीब 24 घंटे के लिए बंद कर लिया। बाद में दोनों ने साथ बैठकर ड्रिंक पी और मामला शांत हुआ। ………………….. अजय देवगन के प्रैंक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... प्रैंक के लिए मशहूर थे अजय देवगन:सेट पर मजाक करना पड़ा था भारी, को-स्टार की पत्नी ने की थी सुसाइड की कोशिश अजय देवगन के प्रैंक के चलते उनके को-स्टार की पत्नी ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी। साल 2018 में अजय देवगन ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय उनके को-स्टार की नई-नई शादी हुई थी और पूरी यूनिट नाइट शूट करती थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

मियामी में रनवे से बाहर निकला अमेजन का कार्गो प्लेन:गाड़ियों से टकराकर आग लगी, 5 की मौत; एयरपोर्ट बंद होने 250 फ्लाइट्स पर असर

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर निकल गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, यह घटना दोपहर 2 बजे हुई। हादसे के कारण 250 फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कार्गो प्लेन की टक्कर कई गाड़ियों से हो गई। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 टीमों ने प्लेन में लगी आग बुझाई। हालांकि प्लेन से उठ रहा धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। फायर रेस्क्यू टीमों के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। यह प्लेन अमेजन के कार्गो बेड़े का हिस्सा था। इस पर प्राइम एयर लिखा हुआ है। FAA ने एक बयान में बताया कि बोइंग 767-300 कार्गाे प्लेन ने प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में एक ग्राउंड व्हीकल से टावर को सूचना देते सुना गया, “लगता है कि विमान 30 नंबर रनवे से आगे निकल गया है।” यह ऑडियो ATC.com ने कैप्चर किया। विमान हादसे की तस्वीरें… 32 साल पुराना था कार्गो विमान यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। FAA के डेटा के मुताबिक यह रनवे 30 पर उतरा था, जो 9000 फीट से ज्यादा लंबा है। 21 एयर एक कार्गो कैरियर है जिसका ऑपरेशन सेंटर मियामी में है, जो बोइंग 767 विमानों का इस्तेमाल करता है। अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने X पर एक बयान जारी किया, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि 21 Air द्वारा संचालित अमेजन एयर का एक विमान आज मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक घटना का शिकार हो गया। हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ।” मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक दुनिया भर में विमानों से जुड़ी घटनाओं में रनवे एक्सकर्शन सबसे आम हैं। कई बड़े एयरपोर्ट्स की तरह, मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी रनवे के आगे खास सुरक्षा क्षेत्र बनाए गए हैं। इनका मकसद यह है कि अगर कोई विमान रनवे से बाहर निकल जाए, तो ये क्षेत्र एक बफर (सुरक्षा घेरा) का काम कर सकें। FAA के मुताबिक, रनवे पर प्लेन अभी भी मौजूद है। इस कारण मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। ---------------- प्लेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश: दोनों पायलटों की मौत ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन ने शतक से जीता गर्लफ्रेंड का दिल… Duleep Trophy Final के बीच हुआ ऐसा

Ishan Kishan के दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जमाए शतक पर उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन आया है. Mon, 07 Sep 2026 09:10:37 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: 18 घंटे से Rescue Operation जारी, NDRF की रणनीति में बदलाव | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T04:14:40+00:00

Delhi Building Collapse: R भारत ने MCD कमिश्नर से पूछे तीखे सवाल | Moti Bagh | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T04:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers