Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना
औरैया, छह सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के ‘पीडीए’ को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘पराया धन’’ को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल से बेहतर कोई नहीं जानता। अखिलेश यादव ने यहां बिधूना में पत्रकारों से कहा, ‘‘पराया धन ही अपना नहीं है, वे पार्टी का धन भी अपना बनाना जानते हैं। पराया धन कैसे अपना बनाया जाता है, यह भाजपा से बेहतर कौन जानता है।
ये सभी पराये धन वाले लोग हैं, जो भाजपा में हैं।’’ पार्टी ने सपा अध्यक्ष का पत्रकारों से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, जिसमें यादव भाजपा उप्र के नव नियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े पर तंज कसते हुए कहते हैं, “प्रभारी जी आए हैं अच्छी बात है। “पी” से प्रभारी भी होता है, पी फॉर ‘पी ए जी ए एल’ भी होता है।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा के पीडीए का मतलब ‘‘पराया, धन, अपना’’ है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार प्रदेश पहुंचे तावड़े ने पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की थी।
सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक तावड़े को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘खबर चल रही है कि कई राजनीतिक दल जिनका कोई लेना-देना नहीं है, उनके खाते में कई सौ करोड़ रुपया आया है। सब पराया धन वाले लोग है।’’ यादव ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी और हमारा जो गठबंधन पहले से है, वह सरकार बनाने जा रहा है। इसीलिए भाजपा वाले अपना सामान समेटने और लूटने में लग गए हैं।’’ उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने समाजवादी समाज और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए काम किया लेकिन प्रदेश सरकार ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को बेच दिया।
अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘संत से बड़ा सच बोलने वाला कोई नहीं होता, लेकिन हमारे संत थोड़े अलग हैं, वह झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते।’’ उन्होंने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद गिराए जाने के मामले पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘जब नौकरी नहीं दे पा रहे हैं और महंगाई नहीं रोक पा रहे हैं, इसलिए इन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराने का काम किया। इसमें शामिल लोगों को कानून सजा देगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा समाज तब मजबूत होगा, जब हम दूसरे धर्मों का सम्मान करेंगे। एक सच्चा सनातनी और सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता।’’ सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को शनिवार तड़के प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था।
सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया था कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा इसे अवैध घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा अगर किसी को दूसरी अदालत में जाने का मौका नहीं देंगे और 12 घंटे में कार्रवाई कर देंगे तो न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी, अगर मस्जिद के पक्षकार न्याय के लिए उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय चले जाते तो क्या दिक्कत हो जाती?
प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराने से लोग दुःखी है, चुप हैं और यही सब लोग मिलकर सांप्रदायिक भाजपा को हटाने का काम करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा का जब गठन हुआ था तो भाजपा ने खुद को सेकुलर दिखाने के लिए पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावक मुस्लिम को बनाया था। सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया था।
अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘जो राम हैं, वही कृष्ण हैं और जो कृष्ण हैं, वही राम हैं। जब भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।’’ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और कानून से नहीं चल रही है, पूरी तरह से नाकाम है। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा निम्नतम स्तर पर पहुंच कर एआई का खेल खेल रही है।
भाजपा अगर ऐसा करेगी तो समाजवादी पार्टी एआई के माध्यम से उनका इलाज कर देगी।
Aaj Ka Rashifal 07 September 2026: अजा एकादशी के दिन बन रहा गजकेसरी और सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 07 September 2026: आज अजा एकादशी व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से दिन मंगलकारी रहने वाला है. 7 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 05:05 मिनट तक एकदशी रहने वाली है और फिर द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. ऐसे में आज भगवान शंकर और एकादशी के लिए भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं. इससे आपको देवताओं का भर-भरकर आशीर्वाद मिलने वाला है.
वहीं, योगों की बात करें तो आज गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, वरियान योग और राशियों के अनुसार मालव्य और भद्र योग का संयोग बन रहा है. इसके शुभ प्रभाव से वृषभ, कर्क, कन्या और मीन राशि को लाभ होने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 7 सितंबर 2026 (Today Horoscope 7 September 2o26)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. आज व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और तनाव से मुक्त रहेंगे. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा, लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. आज भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. आज आपके पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर भी विश्वास नहीं करनी चाहिए. आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी. पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. आज संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज आपके घर में विवाह की चर्चा सफल होगी और वाहन तथा मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. आज जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. आज पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है और परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं और अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
इस राशि के लोगों को आज नया कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा और ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. आज नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. आज शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश तथा कीर्ति में वृद्धि होगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. आज आपको नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं. आज मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का आज के दिन अचानक बड़ा धन खर्च हो सकता है और कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवाद से दूर रहें. पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. आज महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों का आज के दिन कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयर में निवेश से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम से संतुष्ट नहीं मिलेगी. आज आपका बड़े अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. आज कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों का आज कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें- मनुष्य ही नहीं, देवताओं-भगवानों से लेकर असुरों के भी थे शिक्षक, जानें इनके गुरुओं के बारे में
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






.jpg)
