Responsive Scrollable Menu

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

औरैया, छह सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के ‘पीडीए’ को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘पराया धन’’ को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल से बेहतर कोई नहीं जानता। अखिलेश यादव ने यहां बिधूना में पत्रकारों से कहा, ‘‘पराया धन ही अपना नहीं है, वे पार्टी का धन भी अपना बनाना जानते हैं। पराया धन कैसे अपना बनाया जाता है, यह भाजपा से बेहतर कौन जानता है।

ये सभी पराये धन वाले लोग हैं, जो भाजपा में हैं।’’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा के पीडीए का मतलब ‘‘पराया, धन, अपना’’ है। उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार प्रदेश पहुंचे तावड़े ने पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की थी। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक तावड़े को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘खबर चल रही है कि कई राजनीतिक दल जिनका कोई लेना-देना नहीं है, उनके खाते में कई सौ करोड़ रुपया आया है।

सब पराया धन वाले लोग है।’’ यादव ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी और हमारा जो गठबंधन पहले से है, वह सरकार बनाने जा रहा है। इसीलिए भाजपा वाले अपना सामान समेटने और लूटने में लग गए हैं।’’ उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने समाजवादी समाज और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए काम किया लेकिन प्रदेश सरकार ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को बेच दिया। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘संत से बड़ा सच बोलने वाला कोई नहीं होता, लेकिन हमारे संत थोड़े अलग हैं, वह झूठ के अलावा कुछ नहीं बोलते।’’ उन्होंने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद गिराए जाने के मामले पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘जब नौकरी नहीं दे पा रहे हैं और महंगाई नहीं रोक पा रहे हैं, इसलिए इन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराने का काम किया।

इसमें शामिल लोगों को कानून सजा देगा।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारा समाज तब मजबूत होगा, जब हम दूसरे धर्मों का सम्मान करेंगे। एक सच्चा सनातनी और सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता।’’ सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को शनिवार तड़के प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया था कि सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा इसे अवैध घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा अगर किसी को दूसरी अदालत में जाने का मौका नहीं देंगे और 12 घंटे में कार्रवाई कर देंगे तो न्याय कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि सहारनपुर में मस्जिद गिराने की क्या जल्दी थी, अगर मस्जिद के पक्षकार न्याय के लिए उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय चले जाते तो क्या दिक्कत हो जाती? प्रशासन द्वारा मस्जिद गिराने से लोग दुःखी है, चुप हैं और यही सब लोग मिलकर सांप्रदायिक भाजपा को हटाने का काम करेंगे।

यादव ने कहा कि भाजपा का जब गठन हुआ था तो भाजपा ने खुद को सेकुलर दिखाने के लिए पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावक मुस्लिम को बनाया था। सबसे ज्यादा चंदा मुस्लिम लोगों से लिया था। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘जो राम हैं, वही कृष्ण हैं और जो कृष्ण हैं, वही राम हैं।

जब भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी हुई तो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए कानून का सहारा लेना पड़ रहा है।’’ अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और कानून से नहीं चल रही है, पूरी तरह से नाकाम है। यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा निम्नतम स्तर पर पहुंच कर एआई का खेल खेल रही है। भाजपा अगर ऐसा करेगी तो समाजवादी पार्टी एआई के माध्यम से उनका इलाज कर देगी।

Continue reading on the app

केस लड़ते-लड़ते कैमरे से हुआ इश्क, बदली किस्मत और बन गए मेगास्टार, उम्र 70 पार, जुनून अब भी जवान

मलयालम सिनेमा की बात हो और ममूटी का नाम न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है. पांच दशक से ज्यादा लंबे अपने फिल्मी करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. दिलचस्प बात यह है कि फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले ममूटी वकालत किया करते थे. अदालत से शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे कैमरे तक पहुंचा और देखते ही देखते वह मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

Duleep trophy: ईस्ट जोन ने बनाई मजबूत पकड़, क्या शमी-मुकेश की जोड़ी साउथ को बैकफुट पर धकेल देगी? 

Duleep trophy: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा करके अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। दूसरे दिन ईस्ट जोन ने 708 रन का बड़ा स्कोर बना लिया है। अब बारी उनके गेंदबाजों की है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश की जोड़ी पिछले मुकाबले की तरह चली तो साउथ के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। 

ईस्ट जोन ने पूरे 2 दिन बल्लेबाजी करके साउथ जोन के खिलाड़ियों को थका दिया है। खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए हैं। उनके सामने 700 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर है। ऐसे में इसे चेज करना आसान नहीं होगा। ईस्ट के पास तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार जैसे नाम है, जो काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मुकेश कुमार ने सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकाबले की दो पारियों में 7 विकेट चटकाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया था। मोहम्मद शमी ने भी 5 विकेट लिए थे। 

अगर ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने साउथ जोन के शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए तो तिलक वर्मा एंड टीम प्रेशर में आ सकती है और अगर ऐसा हुआ तो साउथ जोन पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगेगा। 

साउथ की तरफ से त्रिपुर्ना विजय ने 4 विकेट लिए। जबकि श्रेयस गोपाल और चामा मिलिंद ने 2-2 विकेट और शेख रसीद ने एक विकेट चटकाया। 

ईस्ट की तरफ से ईशान किशन ने 270 रन की बड़ी पारी खेली। जबकि कुमार कुशाग्र ने भी शतक लगाया। इसके अलावा शिखर मोहन 85, वैभव सूर्यवंशी 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में अंकुल रॉय ने 45, मो. कौनेन कुरैशी 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन बनाए। 

Mon, 07 Sep 2026 19:19:23 +0530

  Videos
See all

चश्मदीद का रोंगटे खड़े कर देने वाला बयान | Satya Niketan | High Court | Building Collaps #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T14:07:23+00:00

Bareilly Violence Case: मौलाना Tauqeer Raza की जमानत याचिका खारिज! कोर्ट से बड़ा झटका | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T14:12:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers