Responsive Scrollable Menu

मेक्सिको में आतिशबाजी का सामान फटा:धार्मिक मेले में दीवार गिरी, 10 की मौत; 64 घायल

मेक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी का सामान फटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद एक दीवार भी गिर गई। हादसा शनिवार रात टेमास्कालसिंगो नगरपालिका में नुएस्त्रा सेन्योरा दे ला लूज चर्च के पास हुआ। यहां संरक्षक संत के सम्मान में उत्सव चल रहा था और सैकड़ों लोग आतिशबाजी देखने की तैयारी कर रहे थे। टेमास्कालसिंगो मध्य मेक्सिको का एक कस्बा है, जिसकी आबादी करीब 66 हजार है। यह मेक्सिको सिटी से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। विस्फोट की वजह अभी पता नहीं चली है। मेक्सिको स्टेट अटॉर्नी जनरल्स ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय बिशप ने बताया कि घायलों में दो पादरी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में विस्फोट के बाद का मंजर दिख रहा है। इसमें दर्जनों लोग धुएं और मलबे के बीच बचे हुए लोगों की तलाश करते नजर आ रहे हैं। मेक्सिको में आतिशबाजी से जुड़े विस्फोट आम हैं। सड़कों पर होने वाले समारोहों और धार्मिक उत्सवों में अक्सर आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जाता है। करीब चार साल पहले मध्य मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के हुआहुत्ला नगरपालिका के एक गांव में भी तेज आतिशबाजी विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोग घायल हुए थे। यह जानकारी AP ने अधिकारियों, स्थानीय बिशप और सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर दी है।

Continue reading on the app

Delhi Building Collapse | ABVP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, MCD Office में की तोड़-फोड़ | Top News

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर ABVP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर स्थित MCD दफ़्तर में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले प्रदर्शनकारियों ने MCD कमिश्नर के इस्तीफ़े की मांग की। #delhibuildingcollapse #delhi #satyaniketan #delhinews #buildingcollapse #satyaniketancollapse #delhibreakingnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, सांस रोक देने वाले मैच में शुभमन गिल की टीम 1 रन से जीती

Sher-E-Punjab T20 League: शुभमन गिल की कप्तानी वाली फजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को सांस रोक देने वाले मुकाबले में महज 1 रन से हरा दिया. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फजिल्का के लिए पहला मैच खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली. Mon, 7 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00

Business News: Delhi की नई Startup Policy पर CM Rekha Gupta से मिले Founders #cashkaro #earnkaro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers