Realme P4s 5G Launch: नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगी 8,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले; कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme ने भारत में अपनी P4 सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के मिड-रेंज P4 लाइनअप का आठवां मॉडल है। फोन को दमदार 8,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।
Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप और फोन को ठंडा रखने के लिए Vapour Chamber Cooling सिस्टम मिलता है।
Realme P4s 5G की भारत में कीमत
Realme P4s 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹34,999 रखी गई है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹37,999 है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत ₹41,999 है।
कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। फोन की बिक्री भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए शुरू होगी। इसे Electric Cyan और Titanium Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Realme P4s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme P4s 5G में 6.78-इंच 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 3,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।
ये भी पढ़े-ः ₹3,400 में Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 3,700mAh बैटरी और Reverse Charging फीचर से है लैस
Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 12GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए Realme P4s 5G में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। इसका पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। गेमिंग के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR4x RAM मिलती है और RAM को अतिरिक्त 14GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए 256GB तक UFS 3.1 विकल्प मिलता है।
थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें AirFlow Vapour Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 7,000 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया है।
50MP डुअल रियर कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर, 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और 77.9-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया गया है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन से 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
Realme P4s 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 8,000mAh बैटरी शामिल है। फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। नेविगेशन के लिए Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा IR ब्लास्टर भी मिलता है।
₹3,400 में Nokia का नया फीचर फोन लॉन्च: 3,700mAh बैटरी और Reverse Charging फीचर से है लैस
HMD ने अपनी फीचर फोन सीरीज में नया Nokia 300 Charge शामिल किया है। कंपनी ने इस नए फीचर फोन को फिलीपींस में लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 3,700mAh बैटरी और डेडिकेटेड Reverse Charging Button है। इसकी मदद से फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
Nokia 300 Charge को मजबूत और रग्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के टॉप पर एक अलग टॉर्च भी दी गई है। HMD का कहना है कि यह सिर्फ कैमरा फ्लैश वाली LED नहीं, बल्कि एक Proper Torch है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Nokia 300 Charge की कीमत और उपलब्धता
Nokia 300 Charge को फिलीपींस में PHP 2,190 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब ₹3,400 के बराबर है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फोन को Black, Green और Sandstone तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े-ः 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro 5G होगा लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Nokia 300 Charge फोन के फीचर्स
Nokia 300 Charge में 3,700mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन के दाईं तरफ एक फिजिकल बटन मौजूद है, जिसे Reverse Charging के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में दिया गया USB Type-C पोर्ट 10W Reverse Charging को सपोर्ट करता है। इसी पोर्ट से फोन की बैटरी को भी चार्ज किया जा सकता है।
HMD के अनुसार, Nokia 300 Charge एक बार फुल चार्ज होने पर 37 घंटे तक का टॉक टाइम और 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। Nokia 300 Charge में 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर QVGA रिजॉल्यूशन वाला कैमरा भी मौजूद है। फीचर फोन होने के कारण यह स्मार्टफोन की तरह Android पर नहीं चलता। इसमें HMD का S30+ सॉफ्टवेयर दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc SC6531E चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन सिर्फ GSM 900/1800 2G बैंड को सपोर्ट करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







