Responsive Scrollable Menu

WhatsApp की इस गलती से खतरे में प्राइवेसी! बिना फोन अनलॉक किए देखी जा सकती हैं निजी तस्वीरें, जानें कैसे

 WhatsApp Privacy Flaw: WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक गंभीर खामी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Android फोन में WhatsApp की वीडियो कॉल के जरिए फोन को अनलॉक किए बिना निजी तस्वीरों तक पहुंच बनाई जा सकती है। इसके लिए किसी खास तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इस खामी का फायदा उठाने के लिए किसी व्यक्ति के पास फोन का फिजिकल एक्सेस होना जरूरी है।

वीडियो कॉल के जरिए खुल सकती है फोटो गैलरी
रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी लॉक Android फोन पर WhatsApp वीडियो कॉल आती है, तो फोन हाथ में रखने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव कर सकता है। कॉल शुरू होने के बाद स्क्रीन पर मौजूद इफेक्ट्स वाले विकल्प पर टैप करने से कई ऑप्शन दिखाई देते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड वाले विकल्प में ‘Create with Meta AI’ पर जाने पर नई तस्वीर बनाने या मौजूदा फोटो को एडिट करने का विकल्प मिलता है। यहां ‘Edit photo’ चुनने पर फोन की फोटो गैलरी खुल सकती है।

खास बात यह है कि इस दौरान फोन को पासकोड, पिन या फिंगरप्रिंट से अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे फोन में सेव निजी तस्वीरों को देखा जा सकता है।

Google Pixel फोन पर किया गया परीक्षण
इस समस्या का परीक्षण Google Pixel 6 Pro पर किया गया। फोन में Android 17 और नया सुरक्षा अपडेट मौजूद था। परीक्षण के दौरान बिना किसी सुरक्षा जांच के फोन में सेव तस्वीरों को ब्राउज किया जा सका। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर Android फोन इस खामी से प्रभावित है। अलग-अलग कंपनियों के फोन में लॉक स्क्रीन और ऐप्स की अनुमति को संभालने का तरीका अलग होता है।

ये भी पढ़े-ः Redmi 17 5G Launch: ₹23,999 में आया धांसू फोन, मिलेगी 7,900mAh बैटर, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Ultra पर नहीं चली ट्रिक
इसी तरीके को Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी आजमाया गया। इस फोन में One UI 8.5 चल रहा था। यहां ‘Create with Meta AI’ विकल्प पर टैप करने के बाद फोन वापस लॉक स्क्रीन पर चला गया और पासकोड या बायोमेट्रिक पहचान मांगी गई। वहीं, Oppo K13 पर यही तरीका काम करने की जानकारी सामने आई है। इससे संकेत मिलता है कि यह समस्या सिर्फ Android के कारण नहीं है, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के सॉफ्टवेयर और लॉक स्क्रीन की अनुमति से भी जुड़ी हो सकती है।

iPhone यूजर्स पर नहीं है असर
अच्छी बात यह है कि रिपोर्ट के मुताबिक यह खामी iPhone को प्रभावित नहीं करती। Apple के CallKit सिस्टम की वजह से लॉक स्क्रीन पर WhatsApp कॉल के दौरान इस तरह के विकल्प उपलब्ध नहीं होते।

यूजर्स क्या करें?
फिलहाल Android यूजर्स को सावधानी बरतनी चाहिए। अपने फोन में WhatsApp और सिस्टम का नवीनतम उपलब्ध अपडेट जरूर इंस्टॉल रखें। साथ ही, फोन को अनजान या भरोसा न करने वाले व्यक्ति के हाथ में देने से बचें। ध्यान रखें कि इस खामी का फायदा उठाने के लिए किसी व्यक्ति को फोन अपने हाथ में लेना जरूरी है। यानी कोई व्यक्ति दूर बैठकर इंटरनेट के जरिए आपके फोन की तस्वीरें एक्सेस नहीं कर सकता।

Continue reading on the app

Redmi 17 5G Launch: ₹23,999 में आया धांसू फोन, मिलेगी 7,900mAh बैटर, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

Redmi 17 5G Launch: Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है। इसके अलावा इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

Redmi 17 5G की कीमत
Redmi 17 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹41,999 है। हालांकि, कंपनी के अनुसार दोनों फोन की नेट प्रभावी कीमत क्रमशः ₹23,999 और ₹26,999 है। फोन की बिक्री 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह फोन Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange रंगों में उपलब्ध होगा।

Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Redmi 17 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूथ नजर आती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 825 निट्स तक है और इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। फोन के डिस्प्ले को TÜV Rheinland की लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन भी मिली हैं।

ये भी पढ़े-ः Philips S7221 5G: ₹20,499 में Philips का पहला 5G फोन लॉन्च, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से है लैस; देखें फीचर्स

Snapdragon 4 Gen 5 से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17 5G में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm तकनीक पर बना है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17 5G HyperOS 3 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।

50MP का डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इससे 1080p रिजॉल्यूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड तक वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

7,900mAh की बड़ी बैटरी
Redmi 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी है। कंपनी ने ग्लोबल मॉडल की तुलना में भारतीय मॉडल में बड़ी बैटरी दी है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से फोन से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।

Redmi 17 5G का डिजाइन और वजन
फोन का डाइमेंशन 170.12x78.42x8.8mm है और इसका वजन करीब 232 ग्राम है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन इसके बदले कंपनी ने ज्यादा बैटरी क्षमता दी है।

Continue reading on the app

  Sports

20 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश को हराकर भारत ने AFC अंडर-20 एशियाई कप के लिए किया क्वालीफाई

India seal AFC U20 Asian Cup qualification: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर 20 साल बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया. डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश के गोलों की मदद से मिली इस जीत के बाद भारत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. उज्बेकिस्तान से सीरिया की हार के साथ ही भारत का 2006 के बाद से चला आ रहा मुख्य टूर्नामेंट का सूखा खत्म हुआ. यह टूर्नामेंट 2027 में चीन में आयोजित होगा. Sun, 6 Sep 2026 23:36:41 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Trump Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:30:27+00:00

News Ki Pathshala | Gen-Z को किस पर भरोसा? Rahul Gandhi के मुद्दे Vs PM Modi का Development Vision ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:25:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers