UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 7 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म; जानें योग्यता
UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। UPSSSC ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी वजह से तय समयसीमा में अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें।
PET के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
UPSSSC PET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।
PET पास करने के बाद किन भर्तियों में मिलेगा मौका?
UPSSSC की PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में होने वाली कई ग्रुप-C भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण है। PET में निर्धारित प्रक्रिया के तहत सफल उम्मीदवार आगे लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), फॉरेस्ट गार्ड समेत विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए PET स्कोर काफी अहम माना जाता है।
घर बैठे ऐसे भरें UPSSSC PET 2026 का फॉर्म
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सेक्शन पर जाएं।
- मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
Bigg Boss 20 Contestants: आमिर खान के भाई फैसल से मैरी कॉम तक... सलमान के शो में एंट्री ले सकते हैं ये सेलेब्स!
Bigg Boss 20 Contestants: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। एस बार शो में कौन-कौनसे कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे इसको लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
इस बार शो में टीवी कलाकारों के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, रियलिटी शो के चर्चित चेहरे, सिंगर्स और खेल जगत से जुड़े नाम भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया सीजन 6 सितंबर 2026 से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं किन नामों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है।
रियलिटी टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरे
खबरें सामने आ रही हैं कि कंटेस्टेंट्स में कुशाल तंवर, जिन्हें ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है, का नाम शामिल है। वह ‘MTV Roadies XX’ और ‘MTV Splitsvilla X6’ जैसे रियलिटी शोज जीत चुके हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री शो के लिए दिलचस्प हो सकती है।
सिंगर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी काजी तौकीर के नाम की भी चर्चा है। वह ‘Fame Gurukul’ के विजेता रह चुके हैं। खास बात यह है कि इसी शो में कभी अरिजीत सिंह भी प्रतिभागी के तौर पर नजर आए थे।
करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड की भी हो सकती है एंट्री
इस सीजन में उदिति सिंह का नाम भी चर्चा में है। वह अभिनेता करण वाही के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर पहले सुर्खियों में रह चुकी हैं। दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और 2022 में अलग हो गए।
वहीं, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती के नाम को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वह भी शो के लिए फाइनल किए गए नामों में शामिल हो सकते हैं।
टीवी के कलाकारों के नामों की चर्चा
टीवी इंडस्ट्री से खुशी दुबे का नाम सामने आया है। वह ‘नागिन’ और ‘कैसा ये प्यार है’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ‘बढ़ो बहू’ फेम कनिका मान के भी बिग बॉस के घर में पहुंचने की अटकलें हैं।
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला नाम फैसल खान का है, जो अभिनेता आमिर खान के भाई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ने की बात कहते हुए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। ऐसे में उनके बिग बॉस में आने की खबर ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
टीवी अभिनेत्री माही विज को भी शो के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा है। माही लंबे समय से टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं। हाल ही में उनकी और अभिनेता-होस्ट जय भानुशाली की 14 साल की शादी खत्म होने की खबरें सामने आई थीं।
गीता बसरा, भोजपुरी स्टार्स का भी नाम
वहीं, क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा के भी शो में आने की चर्चा है। शादी के बाद गीता ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। अब लंबे समय बाद उनके रियलिटी टीवी के जरिए स्क्रीन पर वापसी करने की संभावना जताई जा रही है।
‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी इंडस्ट्री का तड़का भी देखने को मिल सकता है। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के शो में शामिल होने की खबरें हैं।
मैरी कॉम की होगी एंट्री?
संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छह बार की वर्ल्ड अमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मैरी कॉम सलमान खान के शो के जरिए रियलिटी टीवी में डेब्यू कर सकती हैं।
अगर मैरी कॉम बिग बॉस के घर में पहुंचती हैं तो यह शो के लिए बड़ी बात होगी। अब तक सामने आए ज्यादातर नामों के मुकाबले उनका बैकग्राउंड बिल्कुल अलग है और उनकी मौजूदगी शो में एक नया डायमेंशन जोड़ सकती है।
इस बार बिग बॉस में दर्शकों को भी कंटेस्टेंट चुनने का मौका दिया जा रहा है। ‘फैंस का फैसला’ कैंपेन के तहत 27 वर्षीय मॉडल और अभिनेत्री रिया अहिर एक जगह के लिए मुकाबला कर रही हैं।
रिह्या उस वक्त चर्चा में आई थीं जब मुंबई में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके द्वारा कथित तौर पर पुलिस वैन को रोकने की खबर सामने आई थी। वह लव गिल के साथ मुकाबले में हैं।
आधिकारिक लिस्ट का अभी इंतजार
‘बिग बॉस 20’ की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट में इस बार कई बड़े और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े नाम दिखाई दे रहे हैं। फैसल खान, मैरी कॉम, करण वाही, आम्रपाली दुबे और सोशल मीडिया स्टार्स के नाम ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








