Responsive Scrollable Menu

SBI PO Mains Admit Card 2026: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Mains Admit Card 2026: एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 2 सितंबर से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 12 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी PO मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बैंक ने 2 सितंबर को मेन्स परीक्षा का कॉल लेटर ऑनलाइन उपलब्ध कराया है।

जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई पीओ की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 2 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

12 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस चरण में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। इसलिए परीक्षा से पहले कॉल लेटर को अच्छी तरह पढ़ लेना जरूरी है।

एक दिन पहले देख लें परीक्षा केंद्र
उम्मीदवारों के लिए बेहतर रहेगा कि वे परीक्षा केंद्र का पता परीक्षा से एक दिन पहले ही देख लें। इससे परीक्षा वाले दिन सेंटर खोजने में होने वाली परेशानी और देरी से बचा जा सकता है। साथ ही उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार पर्याप्त समय लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

ऐसे डाउनलोड करें SBI PO Mains Admit Card 2026

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI PO Mains 2026 Admit Card/Call Letter से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या या रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद पासवर्ड या जन्मतिथि भरें।
  • स्क्रीन पर मांगी गई कैप्चा या अन्य सुरक्षा जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन/सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी जांच लें।
  • कॉल लेटर डाउनलोड कर लें।
  • परीक्षा के दिन के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले ये काम जरूर करें
उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले ही पढ़ लें। खासतौर पर परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय ध्यान से जांचें।

Continue reading on the app

'रंभा हो' एक्ट्रेस कल्पना अय्यर 70 की उम्र में मांग रहीं काम: इंडस्ट्री ने छोड़ा साथ, बोलीं- 'सहानुभूति नहीं, सम्मान चाहिए'

Kalpana Iyer: बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री और डांसर कल्पना अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने एक डांस वीडियो के वायरल होने के बाद कल्पना ने एक्टिंग की दुनिया में दोबारा काम करने की इच्छा जताई थी। कल्पना 70 साल की हैं और इस उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री से काम मांगा है। उन्होंने काम तलाशने के दौरान अपने साथ हुए एक अनुभव को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर बताया कि काम के सिलसिले में उनसे संपर्क करने के बाद कुछ लोगों ने बिना कोई जवाब दिए उनसे दूरी बना ली।

‘काम नहीं बनता तो बता दीजिए’
कल्पना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा- मैं हर चीज़ को अच्छे से संभालने और उन चीज़ों पर परेशान न होने की पूरी कोशिश कर रही हूं जिन पर मेरा कोई बस नहीं है, लेकिन सच कहूं तो यह मेरे साथ ठीक नहीं है... क्योंकि मैं वो सब कुछ करना चाहती हूं जो मुझे मिलता है और मैं नहीं चाहती कि मेरे साथ किसी 'डीवा' (नखरेबाज़ स्टार) जैसा बर्ताव हो, लेकिन मैं शालीनता और सम्मान की उम्मीद करती हूं-और यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है।

Kalpana Iyer post

...मुझे उम्मीद नहीं है कि सब कुछ ठीक ही होगा, क्योंकि यह एक 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' है और मैं इतनी समझदार हूं कि जानती हूं कि समय बदल गया है; लोगों के अपने नियम और एजेंडा होंगे और हो सकता है कि वे मुझे सपोर्ट न करना चाहें। लेकिन मैं भी एक इंसान हूं और मैं किसी तरह की सहानुभूति या खास बर्ताव की उम्मीद नहीं कर रही हूं।

‘सहानुभूति नहीं, काम चाहिए’
अभिनेत्री ने आगे लिखा- मैं ईमानदारी से काम करना चाहती हूं। अगर आप मुझसे संपर्क करते हैं तो मैं आभारी रहूंगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पा रहा है तो मुझे बताएं या पूछें; मैं समझने की कोशिश करूंगी और शायद बदलाव करने या कोई दूसरा विकल्प देने की कोशिश करूंगी।

वायरल डांस वीडियो से फिर चर्चा में आईं कलपना
कलपना अय्यर 1980 और 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों का चर्चित चेहरा रही हैं। अपनी ग्लैमरस मौजूदगी और शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खास पहचान मिली।

हाल ही में एक दोस्त की शादी में उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘रंभा हो’ पर डांस किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी ओर गया।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही अपनी छाप छोड़ दी थी और फिर टीम इंडिया में आकर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर दिया. अब वो भारत के सबसे बड़े स्टार बनते जा रहे हैं. Tue, 08 Sep 2026 00:14:16 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed News: जहां था अतीक का कब्जा, वहां अब गरीबों का आशियाना! | 2BHK Flats | CM Yogi| Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:00:23+00:00

CM Yogi Andhra Pradesh Visit: Nellore में CM योगी का तगड़ा भाषण | Swarna Bharat Trust | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T18:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers