चांदी 2 दिन में ₹8803, सोना ₹2652 सस्ता:एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म बदली, होम लोन चुकाने के बाद न फेंके ये 5 पेपर
कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,999 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत आज 2,023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. चांदी 2 दिन में ₹8803, सोना ₹4651 सस्ता: कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की सोना न खरीदने की अपील का असर सोने-चांदी के दाम में 2 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,999 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी की कीमत आज 2,023 रुपए गिरकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। PM नरेंद्र मोदी की अपील के बाद 2 दिन में ही चांदी करीब 8,803 और सोना 4,651 रुपए सस्ता हो चुका है। कल सोना 2,652 रुपए और चांदी 6,780 रुपए सस्ती हुई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म बदली: केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार हुए, कांजीवरम और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को एक आधुनिक और समकालीन वार्डरोब में शामिल किया है। इममें केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार किए गए हैं। साथ ही इनमें कांजीवरम, पटोला और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टर्नस एपल के नए CEO, ₹600 करोड़ का पैकेज: आईफोन समेत कई प्रोडक्ट की इंजीनियरिंग की; टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में बात 2001 की है। एक 26 साल का नौजवान इंजीनियर आंखों में कुछ अलग करने का सपना लिए एपल के दफ्तर में दाखिल होता है। उसका काम था- मैक कंप्यूटरों की स्क्रीन का डिजाइन तैयार करना। दिन गुजरते गए, आईफोन, आईपैड, एपल वॉच जैसे गैजेट्स दुनिया के सामने आते गए। इन सबके पीछे की हार्डवेयर इंजीनियरिंग को यही नौजवान चुपचाप तराशता रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. होम लोन चुकाने के बाद न फेंके ये 5 पेपर: लोन एग्रीमेंट, NOC और नो ड्यूज सर्टिफिकेट संभालकर रखें; प्रॉपर्टी बेचते समय काम आएंगे होम लोन चुकाने करने के बाद अक्सर लोग बैंक स्टेटमेंट, लोन एग्रीमेंट और क्लोजर सर्टिफिकेट जैसे पैपर गैर-जरूरी मानकर फेंक देते हैं और सिर्फ रजिस्ट्री के पेपर ही रख लेते हैं। जबकि इन्हें संभालकर रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि, आगे चलकर प्रॉपर्टी बेचते समय, उत्तराधिकार के मामलों में या किसी कानूनी विवाद में बहुत काम के साबित होते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
साइबर लिटरेसी- EPFO की एडवाइजरी:ठगों के निशाने पर PF अकाउंट, जानें कैसे रहें सेफ, PF से जुड़े फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक कैसे पहचानें
नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) उनकी सबसे महत्वपूर्ण सेविंग है। ये सेविंग रिटायरमेंट के बाद और क्राइसिस के समय काम आती है। PF बैलेंस चेक करने, क्लेम सेटलमेंट करने या पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए करोड़ों लोग ‘एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन’ (EPFO) की ऑनलाइन सर्विसेस यूज करते हैं। देश में EPFO के करीब 8 करोड़ एक्टिव मेंबर्स हैं। ऐसे में साइबर ठगों की नजर अब PF खातों पर भी पड़ गई है। वे EPFO के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसी खतरे को देखते हुए EPFO ने अपने मेंबर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसलिए आज 'साइबर लिटरेसी' में EPFO से जुड़े स्कैम की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- EPF अकाउंट क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- EPFO ने अपनी एडवाइजरी में क्या कहा है? जवाब- EPFO ने अपने मेंबर्स को ऑनलाइन सतर्क रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में इन बातों का ध्यान रखने को कहा गया है- सवाल- UAN क्या है और इसे सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है? जवाब- UAN यानी ‘यूनिवर्सल अकाउंट नंबर’ EPFO की ओर से दिया जाने वाला 12 अंकों का स्थायी नंबर है। नौकरी बदलने पर भी यही नंबर PF अकाउंट की पहचान बना रहता है। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि साइबर ठग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सवाल- साइबर ठग EPF अकाउंट को क्यों निशाना बना रहे हैं? जवाब- EPF अकाउंट में लंबे समय से जमा रकम और एम्प्लॉई की पर्सनल व बैंकिंग डिटेल्स जुड़ी होती हैं। स्कैमर्स के निशाने पर दो ही चीजें हैं– वे EPF अकाउंट को इसलिए निशाना बना सकते हैं ताकि पैसा और जानकारी चुरा सकें। सवाल- ठग EPFO के नाम पर स्कैम को कैसे अंजाम देते हैं? जवाब- साइबर ठग सबसे पहले EPFO के नाम पर लोगों को भरोसे में लेते हैं। इसके बाद ठगी को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जैसेकि– आइए, अब इन पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं- 1. वॉट्सएप लिंक स्कैम 2. फर्जी कॉल से फ्रॉड 3. KYC अपडेट का झांसा 4. फेक वेबसाइट स्कैम 5. ईमेल फिशिंग सवाल- कैसे पहचानें कि EPFO की वेबसाइट का लिंक फेक है? जवाब- फर्जी लिंक में अक्सर वेबसाइट की स्पेलिंग में बदलाव, अजीब डोमेन या अतिरिक्त शब्द होते हैं। ग्राफिक में फर्जी लिंक पहचानने के आसान तरीके देखिए- सवाल- EPFO की असली वेबसाइट को कैसे पहचानें? जवाब- इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट का आधिकारिक एड्रेस देखें। EPFO की आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल ये हैं- आधिकारिक वेबसाइट की पहचान सवाल- EPFO के नाम पर आया फर्जी कॉल या मैसेज कैसे पहचानें? जवाब- किसी भी कॉल या मैसेज में अगर तुरंत कार्रवाई का दबाव हो तो सतर्क हो जाएं। नीचे ग्राफिक में फर्जी कॉल और मैसेज के संकेत देखिए- सवाल- EPFO कौन-से काम करने के लिए कभी नहीं कहता? जवाब- EPFO गाइडलाइन के मुताबिक, ऑर्गेनाइजेशन कभी भी फोन कॉल, मैसेज, वॉट्सएप, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए कोई सेंसिटिव डिटेल्स नहीं मांगता। ग्राफिक में देखिए- सवाल- अपने EPF अकाउंट को कैसे सिक्योर करें? जवाब- इसके लिए ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- सवाल- EPF अकाउंट का KYC कंप्लीट करने की सही प्रक्रिया क्या है? जवाब- EPFO के अनुसार इसकी प्रक्रिया इस तरह है- सवाल- मजबूत पासवर्ड कैसा होना चाहिए? जवाब- मजबूत पासवर्ड ऐसा होना चाहिए, जिसका आसानी से अनुमान न लगाया जा सके। इसमें बड़े और छोटे अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का मिश्रण हो, जैसेकि- सवाल- अगर गलती से फर्जी लिंक पर क्लिक हो गया तो क्या करें? जवाब- ऐसे में घबराएं नहीं। तुरंत ये कदम उठाएं- सवाल- साइबर फ्रॉड होने पर कहां शिकायत करें? जवाब- ऐसे में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, उतना ही एक्शन के चांस होंगे। शिकायत के लिए फ्रॉड से जुड़े सबूत सुरक्षित रखें। ……………………………… ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- क्या वॉट्सएप पर इनकम टैक्स नोटिस आया है:ये फ्रॉड मैसेज है, ठगों से सावधान रहें, इन 7 तरीकों से पहचानें फेक मैसेज क्या आपके वॉट्सएप पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से मैसेज आया है? अगर हां तो सावधान हो जाएं। यह साइबर फ्रॉड है। इन दिनों साइबर ठग आयकर विभाग के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







