विदिशा पुलिस का मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन, 697 ठिकानों पर दबिश, होटल-ढाबों पर भी की गई चेकिंग
विदिशा पुलिस की अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में अब मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।
इस मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत 355 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। ये अभियान कैलाश मकवाना के निर्देशन में रुचिवर्धन मिश्र और राजेश सिंह चंदेल ने चलाया।
विदिशा पुलिस का ऑपरेशन मेगा नाइट कॉम्बिंग
अपने इस मेगा नाइट ऑपरेशन के तहत विदिशा पुलिस के पांच एसडीओपी और 23 थाना प्रभारी मैदान में उतरे। पूरी टीम ने 697 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। रात में 237 वारंटों का निष्पादन किया गया। इनमें से 138 जमानती, 78 गिरफ्तारी और 21 स्थायी वारंट शामिल है।
#विदिशा_पुलिस का मेगा नाइट #कॉम्बिंग_ऑपरेशन ???? 355+ पुलिसकर्मियों ने 697 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। एक रात में 237 वारंटों का निष्पादन, 225 बदमाशों के ठिकानों पर रेड, 129 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं 65 होटल-ढाबों की चेकिंग की गई। #MPPolice #VidishaPolice
#NightCombingOperation pic.twitter.com/IlCIZoqLY2— @SP_VIDISHA_MP (@sp_vidisha) August 28, 2026
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
इस दौरान पुलिस द्वारा होटल और ढाबों की जांच की गई। इसमें 61.74 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान 16 प्रकरण दर्ज करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस की अनुमानित कीमत 33,480 बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने 225 बदमाशों के ठिकानों पर भी रेड डाली। सट्टे के मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि ये चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
MP के 1.22 लाख मेधावी छात्रों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये, 1 सितंबर को CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप की राशि
मध्य प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खाते में जल्द ही 25-25 हजार रुपये पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक दिए जाएंगे।
इसका लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
1 सितंबर को भोपाल से खातों में पहुंचेगी राशि
राशि वितरण कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यहां से मुख्यमंत्री पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि दी जा रही है। योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।
75 प्रतिशत अंक की शर्त, लेकिन पहले प्रयास में पास होना जरूरी
योजना में सिर्फ 75 प्रतिशत अंक हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में ही 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने होंगे। ऐसे पात्र विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप सीधे देने के बजाय उसे खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि देती है।
इस साल करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। सरकार का मानना है कि इस राशि से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और ई-लर्निंग जैसे संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






