Delhi Building Collapse : दिल्ली में बच्चों पर मातम !बिल्डिंग गिरने के पीछे की पूरी कहानी
राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला जर्जर इमारत के भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जाने की पुष्टि हो चुकी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। लगभग 40-50 साल पुरानी इस इमारत में पीजी (हॉस्टल) संचालित हो रहा था और शुरुआती जांच के अनुसार बेसमेंट में चल रही खुदाई व मरम्मत के काम के दौरान पिलर खिसक जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर 10-12 फीट की बेहद संकरी गली होने और अंधेरा बढ़ने के कारण राहत कार्यों में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद इसके एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आरएएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। #Delhi #SatyaNiketan #DelhiNews #BuildingCollapse #Students #RescueOperation #breakingnews #rbharat ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
सतीश कौशिक की बेटी संग थिरके अनुपम खेर, रील में दिखी खास बॉन्डिंग
सतीश कौशिक की बेटी वंशिका और अनुपम खेर का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रील में वंशिका डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि अनुपम खेर उनके स्टेप्स कॉपी करते दिखे। दोनों की मस्ती ने लोगों का दिल जीत लिया।
अनुपम खेर और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की दोस्ती काफी पुरानी और खास रही है। सतीश कौशिक के निधन के बाद भी अनुपम खेर उनके परिवार के करीब बने हुए हैं। अब वंशिका के साथ उनकी नई डांस रील सामने आई है, जिसमें दोनों के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
रील में वंशिका ने सिखाया डांस
अनुपम खेर की इस रील में वंशिका उन्हें डांस के स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। अनुपम खेर भी मजाकिया अंदाज में उनकी नकल करते हुए डांस करते हैं। वंशिका ने बताया कि अनुपम खेर ने उनसे कहा था कि उनकी डांसिंग रील्स काफी वायरल हो रही हैं, इसलिए दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया।
View this post on Instagram
वंशिका ने शेयर किया मजेदार कैप्शन
वीडियो के साथ वंशिका ने मजेदार अंदाज में लिखा कि अनुपम अंकल ने उनके घर आकर अपनी वायरल डांस रील्स का जिक्र किया था। इसके बाद उनके साथ रील बनाना पड़ा। वंशिका के इस मजेदार अंदाज और अनुपम खेर की मस्ती को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
सतीश कौशिक के परिवार के करीब हैं अनुपम खेर
सतीश कौशिक के निधन के बाद अनुपम खेर लगातार उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए हैं। वंशिका के साथ उनकी बॉन्डिंग भी कई बार देखने को मिली है। इस नई रील में भी दोनों के बीच दोस्ती और अपनापन साफ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Mp Breaking News






