एक शिकायत और हिल गया पूरा सिस्टम, अनीत पड्डा की ‘हुंकार द रोर’ का टीजर रिलीज
सैयारा से बड़े-बड़े धूम मचाने वाली अनीत पड्डा को अब नई सीरीज में देखा जाने वाला है। उनकी वेब सीरीज हुंकार द रोर का टीजर रिलीज हो गया है। यह पूरी कहानी एक सवाल के इर्द गिर्द घूमती है, जो पूरे सिस्टम को हिला कर रख देता है। टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस का अलग अवतार देखने को मिल रहा है।
इस सीरीज में बात सिर्फ एक आरोप की नहीं है देखते ही देखते ये बहुत बड़ा रूप ले लेता है और पूरा सिस्टम इसकी जद में आ जाता है। जब जांच की जाती है तो सत्ता और प्रभाव पर भी सवाल उठने लगते हैं।
हुंकार का टीजर रिलीज
इस शानदार टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा के किरदार से दिखाई गई है जो पुलिस थाने जाकर अपने साथ हुई जबरदस्ती की रिपोर्ट लिखवाती है। वह कहती है कि मेरे साथ जबरदस्ती की हुई है। पुलिस वाला पूछता है ये सब किसने किया है। इसपर जवाब मिलता है बापजी ने। यह सुनकर पुलिस वाला शिकायत लिखने से मना कर देता है और कहता है कि पहले पूछताछ कर लेते हैं उसके बाद आपकी शिकायत लिखेंगे।
View this post on Instagram
नजर आए शानदार सीन
जब पुलिस वाले और अनीत के किरदार के बीच बातचीत होती है। तब जलती हुई गाड़ियां, बाप जी का आलीशान महल, वकील बने राम कपूर और मोहम्मद जीशान अय्यूब को भी दिखाया जाता है। इस आलीशान महल की दीवारों के पीछे कुछ और काम चल रहा है। यहां पुलिस वाले को तब झटका लग जाता है जब मीनू रावत यानी अनीत बोलती है कि मैं इंतजार कर रहा हूं, जब तक आप रिपोर्ट नहीं लिखते।
कब और कहां देखें फिल्म
हुंकार द रोर में अनीत पड्डा के साथ जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव, राम कपूर, अर्जुन माथुर और फातिमा सना शेख नजर आएंगे। अगर आप ये कहानी देखना चाहते हैं तो इसे जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर को पेश किया जाएगा।
BCCI ने रोहित पर लगाया 2 साल का बैन, उम्र में धोखाधड़ी के आरोप के बाद की बड़ी कार्रवाई
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित यादव पर BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए दो साल का बैन लगा दिया है। दरअसल रोहित को इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित यादव पहले श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनके करियर की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही थी लेकिन दस्तावेजों की जांच में आधार रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
जन्मतिथि में कई बार मिले बदलाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित यादव ने साल 2014 में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल में रजिस्ट्रेशन कराया था। उस समय उनकी जन्मतिथि 7 जुलाई 2007 दर्ज की गई थी और उनका पता उत्तर प्रदेश का था। इसके बाद 2017 में आधार अपडेट होने पर जन्म वर्ष 2006 दर्ज किया गया। 2020 के अपडेट में भी यही जन्म वर्ष बना रहा। हालांकि 2021 में रिकॉर्ड फिर बदला और जन्म वर्ष 2009 दर्ज कर दिया गया। वहीं इसके बाद 2024 तक हुए आधार अपडेट में भी 2009 ही दर्ज रहा। इस दौरान उनके पते में भी बदलाव हुआ। पहले उत्तर प्रदेश का पता दर्ज था, बाद में इसे हावड़ा और फिर लिलुआ के पते के साथ अपडेट किया गया। इन्हीं बदलावों के आधार पर उम्र की जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई और इसके बाद BCCI ने कार्रवाई की है।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 सीरीज से पहले लगा बैन
रिपोर्ट के मुताबिक साल की शुरुआत में BCCI के निर्देश के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने खिलाड़ियों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की थी। इसी प्रक्रिया के दौरान रोहित यादव के रिकॉर्ड की भी जांच हुई। वहीं दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द किया जा सकता है।
बता दें कि रोहित यादव ने जूनियर स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में उन्होंने छह विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा था। हालांकि अब उम्र से जुड़े दस्तावेजों में सामने आई गड़बड़ियों के बाद उन पर BCCI की कार्रवाई लागू हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







