Responsive Scrollable Menu

Teej Special Drinks: Hariyali Teej पर घर पर बनाएं ये 5 Refreshing Drinks, मेहमान करेंगे तारीफ

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, झूला झूलती हैं, मेहंदी लगाती हैं और घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर तीज के मौके पर आपके घर पर भी मेहमान आने वाले हैं, तो आप कुछ रिफ्रेशिंग और स्पेशल ड्रिंक्स जरूर बना लें। उसम और गर्मी भरे मौसम में ठंडी ड्रिंक मेहमानों को बेहद पसंद आती है। लेकिन हर बार मार्केट से कोल्ड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस लाने की जगह घर पर बनी कुछ देसी ड्रिंक्स का स्वाद अलग होता है।

वहीं इसकी खास बात यह है कि इसको बनाने के लिए ज्यादा मेहनत और महंगी सामग्री की जरूरत नहीं होती है। आप भी तीज की पार्टी के लिए शाही केसर ठंडाई, क्रीमी गुलाब लस्सी, नींबू-पुदीना कूलर, खट्टा-मीठा आम पन्ना और ठंडा केसर दूध बना सकती हैं। इन ड्रिंक्स को आप बर्फ, पुदीने पत्तियों, सुंदर गिलास, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर सर्व करें। इन ड्रिंक्स का स्वाद मेहमानों को पसंद आएगा और वह इन ड्रिंक्स की रेसिपी आपसे जरूर पूछेंगे।

शाही केसर ठंडाई सामग्री

ठंडा दूध - 2 गिलास

बादाम -10-12

काजू - 8-10

सौंफ - 1 चम्मच

काली मिर्च - 1/2 चम्मच

खसखस - 1 चम्मच

इलायची - 2-3

केसर के धागे - 5-6

चीनी - 2-3 चम्मच

गुलाब की पंखुड़ियां

ऐसे बनाएं

सबसे पहले काजू, बादाम, सौंफ, काली मिर्च, खसखस और इलायची को पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें।

फिर इनको बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

इसके बाद दूध को ठंडा करके इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट और चीनी डालें।

केसर को थोड़ा गुनगुने दूध में भिगोकर ठंडाई मिलाएं।

सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर कुछ देर फ्रिज में रखें।

सर्व करते समय ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और केसर डालें।

रिच स्वाद के लिए आप थोड़ा पिस्ता भी डाल सकती हैं।

गुलाब लस्सी

गुलाब लस्सी हर पर्व की महफिल में अपनी जगह आसानी से बना लेती है। गुलाब की खुशबू इसको सामान्य लस्सी से और भी खास बना देती है।

सामग्री

ठंडा दही - 2 कप

ठंडा दूध - 1/2

गुलाब का शरबत - 2-3 चम्मच

चीनी - 2 चम्मच

बर्फ के टुकड़े - 2-3

गुलाब की पंखुड़ियां

कटे हुए पिस्ते

ऐसे बनाएं

एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध, दही, चीनी और गुलाब का शरबत डालें।

इसको ब्लेंडर या मथनी से अच्छे से फेंट लें।

इसमें बर्फ को डालकर एक बार फिर से ब्लेंड कर दें।

गुलाबी रंग की लस्सी को लंबे गिलास में डालें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और पिस्ता डालकर सर्व करें।

अगर आपको लस्सी ज्यादा गाढ़ी लग रही है, तो उसमें ठंडा दूध मिला सकती हैं।

नींबू-पुदीना कूलर ड्रिंक सामग्री

नींबू - 2

पुदीने की पत्तियां - 8-10

चीनी - 2 चम्मच

काला नमक - 1/2 चम्मच

ठंडा पानी या सोडा

बर्फ

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक गिलास में नींबू का रस, काला नमक, चीनी और पुदीने की पत्तियां डालें।

फिर इनको मसलें, जिससे कि पुदीने की खुशबू अच्छे से निकल जाए।

अब गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से ठंडा पानी या फिर सोडा डालें।

इसको हाथ से मिक्स करें और ऊपर से पुदीने की पत्ती और नींबू की स्लाइस से गार्निश करें।

इसको आकर्षक बनाने के लिए कांच के लंबे गिलास में ड्रिंक को सर्व करें।

खट्टा-मीठा आम पन्ना सामग्री

कच्चे आम - 2

चीनी - 3-4 चम्मच

भुना जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच

काला नमक - 1/2 चम्मच

थोड़ा सा पुदीना

ठंडा पानी - 2 गिलास 

बर्फ

ऐसे बनाएं

सबसे पहले कच्चे आम को भूनकर या उबालकर इसका गूदा निकाल लें।

फिर इसमें काला नमक, चीनी और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद पुदीने की पत्तियों के साथ इसको ब्लेंड कर दें।

अब पल्प में ठंडा पानी मिलाएं और जरूरत के हिसाब से स्वाद को एडजस्ट करें।

गिलास में आम पन्ना डालें और बर्फ डालकर सर्व करें।

आप चाहें तो आम पन्ना का कॉन्संट्रेट पहले से बनाकर फ्रिज में रख लें।

मसालेदार जलजीरा सामग्री

ठंडा पानी - 2 गिलास

भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच

काला नमक - 1/2 चम्मच

चाट मसाला - 1/2 चम्मच

थोड़ा नींबू का रस

सौंफ - 1/2 चम्मच

मुट्ठीभर पुदीना

बर्फ

ऐसे बनाएं

सबसे पहले सौंफ और पुदीना को थोड़े से पानी के साथ पीस लें।

फिर इसको एक जग में छान लें।

अब इसमें भुना जीरा, ठंडा पानी, चाट मसाला, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद एक गिलास में बर्फ डालकर उसमें जलजीरा डालें और ऊपर से थोड़ा सा जीरा पाउडर छिड़ककर सर्व करें।

Continue reading on the app

भोपाल में सीलिंग से परेशान व्यापारियों को मिल सकती है राहत, कैलाश विजयवर्गीय बोले- वकीलों से चर्चा कर निकालेंगे रास्ता

भोपाल। राजधानी में चल रही सीलिंग की कार्रवाई से परेशान व्यापारियों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इस मामले में कानूनी स्तर पर रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे भोपाल के व्यापारी इस कार्रवाई से परेशान हैं और विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल दिल्ली में हैं। अधिकारियों और वकीलों के साथ चर्चा के बाद देखा जाएगा कि व्यापारियों की समस्या का क्या समाधान निकाला जा सकता है। भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा चल रही है और जल्द निर्णय लिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान पूरे प्रदेश में चलाएगी भाजपा

विजयवर्गीय ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर बताया कि इसे पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। पार्टी का प्रयास है कि इस दिन प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 दीप जलाए जाएं।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे और उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तारीख में हुए बदलाव पर भी विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस स्टेडियम की मांग कर रहे हैं, वहां राजनीतिक रैलियां करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसी को लेकर उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें जरूरत हो तो वे वहीं चले जाएं।

अखिलेश यादव के बयान पर विजयवर्गीय का पलटवार

राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति किये जाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर के मामले में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। विजयवर्गीय ने समाजवादी पार्टी पर राम मंदिर का विरोध करने का आरोप भी लगाया।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले 5 गेंदबाज, 1 के नाम 13000 से ज्यादा रन, विश्व कीर्तिमान 11 साल से बरकरार

5 bowlers most runs concedes in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट किसी नाकामी की नहीं, बल्कि उनके लंबे और शानदार करियर की गवाही देती है. इस लिस्ट में 13,632 रनों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टॉप पर हैं. उनके बाद मुथैया मुरलीधरन, सनथ जयसूर्या, वासिम अकरम और चमिंडा वास जैसे दिग्गज शामिल हैं. सबसे ज्यादा रन देने के बावजूद इन खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए सैकड़ों विकेट चटकाकर खुद को वनडे इतिहास के महानतम मैच-विजेताओं के रूप में स्थापित किया. Mon, 7 Sep 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Baba Bageshwar in Kolkata: बाबा बागेश्वर कथा में पहुंचीं jaya kishori! #westbengal #bababageshwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T02:08:19+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | | CM Yogi | Akhilesh | UP News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T02:10:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers