Responsive Scrollable Menu

CM विजय की पार्टी TVK के पदाधिकारी की हत्या:बाइक से आए हमलावरों ने बीच सड़क पर काटा, 5 गिरफ्तार

चेन्नई के बेसेंट नगर में सत्तारूढ़ TVK के पदाधिकारी कन्नन की शनिवार रात हथियारबंद गिरोह ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावर दोपहिया वाहनों से आए, कन्नन का पीछा किया और मचेते से हमला कर मौके से भाग गए। कन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपी 20 साल के हैं। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी और बदला लेना सामने आया है। यह घटना 6 सितंबर, रविवार को सामने आई। हत्या को लेकर विपक्ष ने तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा है। यह घटना मुख्यमंत्री और TVK संस्थापक सी. जोसेफ विजय के विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने से एक दिन पहले हुई। ऐसे की गई हत्या पुलिस के मुताबिक, कन्नन शनिवार रात वन्नंथुरई के रामासामी एवेन्यू में एलैयम्मन कोइल स्ट्रीट पर खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर दोपहिया वाहनों से पहुंचे और उनका पीछा करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने मचेते से कन्नन पर हमला किया और भाग गए। हमले में कन्नन को गंभीर कट लगे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले का CCTV फुटेज सामने आया है और इसे बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है। कन्नन वन्नंथुरई के रहने वाले थे। वह IT कंपनियों के लिए कार रेंटल का कारोबार चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, वह हिस्ट्रीशीटर थे और उनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड था। उनकी नियमित निगरानी की जा रही थी। 5 आरोपी गिरफ्तार कन्नन के चचेरे भाई 33 वर्षीय पुरुषोत्तमन की शिकायत पर शास्त्री नगर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच के लिए अडयार के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस की निगरानी में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर और शास्त्री नगर पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अडयार के रुक्मणी नगर निवासी भरनी, अडयार के गोविंदराजापुरम निवासी राकेश, तिरुवन्मियूर के पेरियार नगर निवासी नरेश, कोट्टूर निवासी मणिकंदन और अडयार के इंदिरा नगर निवासी हरिहरन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 साल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2009 में अडयार इलाके में भरनी के चाचा शिवा की कन्नन और उनके साथियों ने हत्या की थी। इसके बाद 2016 में सैदापेट में भरनी के पिता वेलु की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, भरनी ने पुरानी हत्याओं का बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर कन्नन की हत्या की साजिश रची। मामले में आगे की जांच जारी है। उधयनिधि स्टालिन ने सरकार पर निशाना साधा हत्या के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला। विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि TVK ऐसी जगह बन गई है, जहां अपराधी शरण लेने आते हैं। DMK नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ TVK में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर को खुले रास्ते पर पीछा कर काटकर मार दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या तमिलनाडु में सरकार जिस ‘वेट्री’ कानून-व्यवस्था की बात करती है, वह यही है। उधयनिधि ने कहा, “कल पुलिस की अनुदान मांगों पर मुख्यमंत्री के जवाब देने से पहले राजधानी में उनकी अपनी पार्टी के एक पदाधिकारी की हत्या कर दी गई है।” मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु विधानसभा में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देना है। PMK अध्यक्ष ने भी सरकार को घेरा विपक्ष की आलोचना में शामिल होते हुए PMK अध्यक्ष डॉ. अनबुमणि रामदॉस ने इस हत्या के साथ पिछले दो हफ्तों में उपनगरों में हुई 3 ATM लूट का भी जिक्र किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था संभालने के तरीके को लेकर सरकार पर निशाना साधा। रामदॉस ने कहा कि कन्नन की हत्या से लोगों में डर पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेन्नई महानगर क्षेत्र में हिंसक अपराध और लूट रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जवाबदेही तय करने और पुलिस की निगरानी व खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को काफी मजबूत करने की मांग की।

Continue reading on the app

जब वहीदा रहमान ने बताया, कैसे 13 साल की उम्र में मिले थे फिल्मों के ऑफर

जब वहीदा रहमान ने बताया, कैसे 13 साल की उम्र में मिले थे फिल्मों के ऑफर

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill Birthday: ऋतिक से पराठे वाला कनेक्शन, लाल रुमाल और 100 का औसत… जानिए गिल की ये खास बातें

शुभमन गिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में ही अपनी छाप छोड़ दी थी और फिर टीम इंडिया में आकर उन्होंने धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर दिया. अब वो भारत के सबसे बड़े स्टार बनते जा रहे हैं. Tue, 08 Sep 2026 00:14:16 +0530

  Videos
See all

TV presenter and 11 others sentenced to death by hanging in drug case. #Egypt #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:23:05+00:00

What is the AfD and what could their victory mean for Germany and Europe? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers