Responsive Scrollable Menu

Delhi PG Building Collapse: मलबे के अंदर दबे युवक ने वीडियो भेज मांगी मदद, दिल्ली हादसे का रोंगटे खड़े देने वाला वीडियो आया सामने

Delhi PG Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मलबे में फंसे एक छात्र का कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने मदद मांगता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Continue reading on the app

कल निकलेगी महाकाल की राजसी सवारी, उज्जैन में 16 रास्ते रहेंगे बंद, इन मार्गों पर भूलकर भी न जाएं

उज्जैन में हर साल निकलने वाली महाकालेश्वर की राजसी सवारी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है। वहीं इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने पहले से मजबूत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दरअसल पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले पार्किंग और डायवर्सन व्यवस्था की जानकारी लेकर ही घर से निकलें ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

डीसीपी ट्रैफिक विक्रमसिंह कनपुरिया और डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि सवारी मार्ग पर लगातार पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा ताकि राजसी सवारी बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सके।

महाकाल की राजसी सवारी का पूरा मार्ग

भगवान महाकाल की राजसी सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, कहारवाड़ी और रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान चंद्रमौलेश्वर की पालकी और गजराज पर विराजमान मनमहेश का शिप्रा नदी के जल से पूजन होगा। वहीं इसके बाद सवारी गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, कमरी मार्ग, टंकी चौक, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, खड़े हनुमान और गोपाल मंदिर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर में पूजन के बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी और महाकाल घाटी से होकर दोबारा मंदिर पहुंचेगी।

कहां खड़े होंगे वाहन?

दरअसल श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों की पार्किंग भी तय कर दी गई है। बता दें कि भोपाल, इंदौर और देवास से आने वाले वाहन वाकड़कर पार्किंग, मन्नत गार्डन और कर्कराज पार्किंग में खड़े होंगे। जबकि बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले श्रद्धालु कार्तिक मेला ग्राउंड का उपयोग करेंगे। इसके साथ ही मक्सी और आगर से आने वाले वाहन क्षीरसागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर में पार्क किए जाएंगे। पुलिस ने साफ किया है कि निर्धारित पार्किंग के अलावा अन्य स्थानों पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई हो सकती है।

16 मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

इसके साथ ही दोपहर 11 बजे से ही राजसी सवारी खत्म होने तक शहर के 16 प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इनमें हरिफाटक से बेगमबाग, दानीगेट से रामानुजकोट, गुदरी-कहारवाड़ी-रामघाट, तेलीवाड़ा-कमरी मार्ग, निकास चौराहा-तेलीवाड़ा, क्षीरसागर-कंठाल, बियावानी-तेलीवाड़ा, नरेंद्र टॉकीज-कंठाल, नरसिंह घाट टर्निंग-जयसिंहपुरा, भार्गव तिराहा-टंकी चौक, केडी गेट-कमरी मार्ग, चक्रतीर्थ टर्निंग-दानीगेट, तोपखाना-लोहे का पुल, नलिया बाखल-बेगमबाग, बारह खोली-बेगमबाग और बांसफोड़ गली से गुदरी तक के रास्ते शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन ने शतक से जीता गर्लफ्रेंड का दिल… Duleep Trophy Final के बीच हुआ ऐसा

Ishan Kishan के दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जमाए शतक पर उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन आया है. Mon, 07 Sep 2026 09:10:37 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: 18 घंटे से Rescue Operation जारी, NDRF की रणनीति में बदलाव | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T04:14:40+00:00

Delhi Building Collapse: R भारत ने MCD कमिश्नर से पूछे तीखे सवाल | Moti Bagh | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T04:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers