Responsive Scrollable Menu

सूर्यवंशी से बोले तिलक-तू छोटा है, रन नहीं बना पाएगा:वैभव ने कहा- 'किसी भी बॉलर को लाओ, मारूंगा'; फिर सिराज को जड़े 14 रन

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं- 'क्या रे वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।' तिलक कहते हैं- ‘तू इस मैच में रन नहीं बना पाएगा, क्योंकि सामने वाली टीम का कप्तान मैं हूं।’ इस पर वैभव जवाब देते हैं- ‘जिस बॉलर को लाना चाहता है ले आओ, अगले ही ओवर में मारूंगा।’ कमाल की बात है कि इस बातचीत के तुरंत बाद तिलक अपनी टीम के मेन बॉलर मोहम्मद सिराज को गेंद थमाते हैं। इस ओवर में वैभव ने 2 चौके और 1 छक्का का जड़ दिया। इसके बाद वैभव ने तिलक की ओर देखकर हंसना शुरू कर दिया। वैभव के शॉट्स के बाद सिराज को स्पेल से हटाया सिराज पर वैभव के अटैकिंग शॉट्स के बाद तिलक वर्मा दबाव में आ गए। उन्होंने 8वें ओवर में इनफील्ड के ऊपर से चौके रोकने के लिए 5 बाउंड्री राइडर तैनात किए। इस ओवर में 14 रन पड़ने के बाद तिलक ने सिराज को स्पेल से भी हटा दिया। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए पहली पारी में सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें सीवी मिलिंद ने कैच आउट कराया। आउट होने से पहले उन्होंने ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे। ईशान किशन ने नाबाद शतक लगाया पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। मैच की पूरी खबर पढ़ें… ------------------------------------ वैभव सूर्यवंशी की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली में हॉस्टल ढहने की घटना के चश्मदीद स्टूडेंट्स ने बीबीसी को क्या-क्या बताया

दिल्ली के जिस इलाक़े में इमारत गिरी है वहां अधिकांश इमारतें पीजी हॉस्टल की तरह इस्तेमाल होती हैं जहां अधिकतर दिल्ली विश्वविद्यालय के स्टूडेंट रहते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse | हादसे वाली जगह पहुंचे Delhi L-G.. Rescue Operation का लिया जायजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T22:05:07+00:00

Delhi Building Collapse | एक्शन में CM Rekha Gupta.. Building Owner के खिलाफ जांच के आदेश ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:55:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers