Responsive Scrollable Menu

डोंबिवली से कारगिल तक 2252 किलोमीटर लंबी देशभक्ति यात्रा का समापन, 42 तिरंगे फहराकर देश के वीर जवानों को किया नमन

भारतीय जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश लेकर डोंबिवली से कारगिल तक निकली रोहित आचरेकर और उनके साथियों की देशभक्ति राइड का शनिवार को डोंबिवली में समापन हुआ. ‘एक बंधन, रक्षाबंधन’ उपक्रम के तहत शुरू हुई यह यात्रा डोंबिवली की पहचान माने जाने वाले दहीहंडी उत्सव में सहभागिता के साथ पूरी हुई. रोहित आचरेकर के ‘वे टू कॉज राइडर्स क्लब’ की ओर से पिछले 20 वर्षों से ‘एक बंधन, रक्षाबंधन’ अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने वाली इस पहल को पिछले कुछ वर्षों  से भाजपा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के ‘डोंबिवलीकर एक सांस्कृतिक परिवार’ के माध्यम से सहयोग मिल रहा है.

1000 वर्ग फुट का विशाल तिरंगा फहराया 

इस वर्ष की राइड ‘शिवराष्ट्र– राष्ट्र प्रथम, वीर सर्वोपरि’ की भावना को समर्पित रही. अभियान के तहत डोंबिवली से कारगिल तक 2252 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की गई. 15 अगस्त को कारगिल में करीब 1000 वर्ग फुट का विशाल तिरंगा फहराया गया. इसके अलावा विजयपथ पर 12 वर्ग फुट आकार के 42 तिरंगे फहराकर देश के वीर जवानों को नमन किया गया.

कारगिल के बाद बाइक राइड लेह, तुरतुक, पेंगोंग लेक, हानले, उमलिंग ला और लामायुरू जैसे दुर्गम इलाकों तक पहुंची. देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन स्थानों पर 80 वर्ग फुट के तिरंगे का हैंड होइस्टिंग कर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति, तिरंगे के सम्मान और भारतीय सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया गया.

कारगिल में जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

इस यात्रा का सबसे भावुक पल 28 अगस्त को कारगिल में देखने को मिला. रोहित आचरेकर और उनके साथियों ने भारतीय सैनिकों के साथ रक्षाबंधन मनाया और जवानों की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई. जवानों और नागरिकों के बीच स्नेह एवं विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने वाला यह पल यात्रा की खास यादों में शामिल रहा.

दुर्गम इलाकों में राष्ट्रध्वज का सम्मान 

कारगिल से शुरू हुआ यह देशभक्ति का सफर विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों से होते हुए शनिवार को दोबारा डोंबिवली पहुंचा. सीमा पर तिरंगा फहराने, दुर्गम इलाकों में राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और भारतीय जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने के बाद यात्रा का समापन डोंबिवली के दहीहंडी उत्सव में सहभागिता के साथ हुआ.

कारगिल से डोंबिवली तक तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर पहुंची यह यात्रा शहरवासियों के लिए गर्व का विषय बनी. रोहित आचरेकर और उनके साथियों की यह पहल युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने और भारतीय जवानों के प्रति सम्मान बढ़ाने का प्रेरणादायी प्रयास साबित हुई.

Continue reading on the app

'पीसीबी का बना मजाक...' इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे विवाद पर दिया बयान, जानिए मोहसिन नकवी पर क्या कहा?

Pakistan Cricket : पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां वो 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही हैं. इस सीरीज के पहले दो मैचों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी और सीरीज 2-0 से हार गई है. अब इंग्लैंड के पास तीसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज 3-0 जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वहीं पाकिस्तान 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर अपनी बची कुची इज्जत बचाना चाहेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट हारने के बाद ही जमकर फजीहत हुई. पाकिस्तान क्रिकेट टीम से तीसरे टेस्ट से पहले सात खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के दो सदस्यों (सरफराज अहमद और उमर गुल) को घर भेज दिया गया. वहीं मिस्बाह उल हक ने चीफ सिलेक्टर के रूप में इस्तीफा दे दिया. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. आए दिन कोई न कोई पूर्व क्रिकेटर बड़ा बयान दे रहा है. 

इमरान खान की सेहत को लेकर फिर उठी बात

अब इस कड़ी में एक ऐसा नाम शामिल हुआ है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की जमकर आलोचना कर दी है. इमरान खान के बेटे कासिम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, उन्होंने खुद का मजाक बनवाया हैं. कासिम ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

इमरान खान के बेटों में दिया बड़ा बयान

दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन द्वारा खान के बेटों सुलेमान और कासिम का इंटरव्यू लिया था. इस दौरान दोनों ने जेल में बंद अपने पिता की बिगड़ती सेहत और पाकिस्तान की जेल की स्थितियों के बारे में बात की थी. खबरों की मानें तो पीसीबी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर इंटरव्यू का प्रसारण रद्द नहीं किया तो बुरा होगा. अब कासिम ने रविवार को 'द टेलीग्राफ' से बात करते हुए कहा कि, 'उन्होंने खुद का मजाक बनवाया'.

वहीं सुलेमान ने कहा कि, 'मुझे किसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद थी, लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि वो इतने नासमझ होंगे कि मैदान पर न उतरने की धमकी देंगे. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जो 22 साल तक इंग्लैंड में रहे, उनके बारे में हुए इंटरव्यू को हटवाने की मांग करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकार क्षेत्र में नहीं होना चाहिए. यह राजनीति के बारे में नहीं, बल्कि मानवीय स्थिति और उनकी सेहत के बारे में था'

इमरान के साथ जेल में होता है दुर्व्यवहार

पाकिस्तान के क्रिकेटर इमरान खान जेल में बंद हैं. उनके साथ जेल में दुर्व्यवहार किया जा रहा है. वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने लगातार दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया है. उनके अनुसार, खान को पूरी चिकित्सीय देखभाल मिल रही है. उनके बेटों में इसे खारिज कर दिया है और कहा है कि, वे उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असल में वे किसी बड़ी बुरी घटना की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : 'बोर्डरूम पर नहीं, मैदान पर फोकस करो...' पाकिस्तान क्रिकेट की अंदरूनी गड़बड़ी पर दिग्गज का बयान वायरल, जानें क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Delhi Accident के बाद AIIMS पहुंचीं CM | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:10:01+00:00

Weather Update: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश? | Heavy Rain | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers