दिल्ली इमारत हादसा: अमित शाह ने छोड़ा गोवा का कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अमानवीय हालत में रहने को मजबूर छात्र
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा में अपना कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ अधिकारियों से राहत अभियान की जानकारी ली. उधर राहुल गांधी ने घटना को दर्दनाक बताते हुए बचाव दलों से हर छात्र तक पहुंचने की अपील की. उन्होंने दिल्ली में छात्रों के PG और किराए की इमारतों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया.
खत्म होगी फ्लाइट टिकटों पर लूट की छूट? सुप्रीम कोर्ट तय करेगा एयरलाइंस के किरायों की लक्ष्मण रेखा, सुनवाई कल
त्योहारों और इमरजेंसी के वक्त फ्लाइट टिकटों के आसमान छूते दामों और एयरलाइंस की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अहम सुनवाई करने जा रहा है. कल सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच सुनवाई करेगी. इस मामले में केंद्र सरकार पहले ही 'भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024' के तहत नए नियमों का मसौदा तैयार कर कोर्ट को सौंप चुकी है. इस फैसले से आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





