Responsive Scrollable Menu

कैब, ऑटो और बाइक वालों पर पड़ेगा सीधा असर? सरकार कर रही इस नियम पर विचार

भारत में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा के लिए एग्रीगेटर कंपनियों से अंशदान लेने के नए फॉर्मूले पर चर्चा जारी है। कारोबार या वर्कर पेमेंट के आधार पर योगदान तय होने से कैब, ऑटो और बाइक प्लेटफॉर्म पर असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

माइक हेसन बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी हताश और निराश:हेड कोच ने कहा- ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंताजनक, इसे रीसेट की कोशिश करेंगे

पाकिस्तान टेस्ट टीम के अंतरिम हेड कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रुम के माहौल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आने-जाने से अव्यवस्था पैदा हुई है। खिलाड़ी इससे निराश हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को रीसेट करने की कोशिश है। इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। 4 महीने पहले हेड कोच बने सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल भी हटा दिए गए। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। हेसन बोले- खिलाड़ियों के आने-जाने से टीम में निराशा हेसन ने कहा- ‘पिछले कुछ दिन होटल में रहना चैलेंजिंग रहा। कुछ खिलाड़ी आ रहे थे, कुछ जा रहे थे और फिर सभी खिलाड़ियों का आना हुआ।' उन्होंने आगे कहा- 'खिलाड़ी शायद मुझसे ज्यादा थोड़ी अव्यवस्था के आदी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे निराश हुए हैं, बहुत ज्यादा निराश।’ हेसन ने कहा- रेड बॉल सिलेक्शन में मेरी कोई भूमिका नहीं थी हेसन ने माना कि उन्हें पाकिस्तान की मौजूदा रेड-बॉल टीम के सिलेक्शन प्रोसेस की पहले से जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक वे पाकिस्तान में रेड-बॉल क्रिकेट से जुड़े ही नहीं थे। उन्होंने कहा- 'मैं व्हाइट-बॉल चयन पैनल का हिस्सा हूं। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।' पिछले हफ्ते क्रिकबज ने रिपोर्ट दी थी कि PCB ने अपने ही सिलेक्टर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा था। उनसे इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सफाई मांगी गई थी। सात खिलाड़ी टीम में शामिल, इनमें 5 अनकैप्ड पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और पहले मैच के कप्तान सलमान आगा सहित 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों सहित सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल को शामिल किया गया है। ------------------------------ पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में नया विवाद:PCB ने खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए; वजह नहीं बताई पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें… इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज के अनुसार बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवनेश्वर कुमार की टीम को फाइनल में हराया

Rinku Singh Meerut Mavericks becomes Champion: रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स टीम ने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कंस को 94 रन से हराकर यूपी टी20 लीग ट्रॉफी जीत ली. मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांश जोशी के विस्फोटक शतक की बदौलत विशाल स्कोर बनाया. रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस विशाल चौधरी की घातक गेंदबाजी के आगे 109 रनों पर ढेर हो गई. Mon, 7 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News : मौत के मुंह से निकल भारत लौटे शख्स ने बताया NEPAL बाढ का आंखों देखा हाल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:45:19+00:00

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers