Responsive Scrollable Menu

IPS Transfer: राज्य में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 8 आईपीएस अफसर इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा पुलिस विभाग में एक सप्ताह में दूसरी बार बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 8 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया है। इसके अलावा एक एचपीएस अफसर को भी नया पदभार सौंपा गया है। राज्यपाल की ओर से मंजूरी के बाद गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश जारी किया है, जो 5 सितंबर से लागू हो चुका है।

एसपी सुरक्षा सीआईडी-1 (H) एसपी आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) (एच)अतिरिक्त प्रभार, एसपी कमांडो नयाल पद पर कार्यरत लोकेंद्र सिंह को स्थानांतरित करके एसपी, SCB (H) पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी एसटीएफ पंचकूला को कमांडेंट पांचवी बटालियन HAP मधुबन पद पर नियुक्त किया गया है।

एसपीएस अधिकारी अनिल कुमार को एसपी, एचएसएनसीबी करनाल पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एसपी एसटीएफ करनाल पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों के एसपी बदले गए 

3 सितंबर को जारी स्थानांतरण का आदेश रद्द करते हुए एस मेधा भूषण डीसीपी सोनीपत को एसपी पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है। दीप्ति गर्ग के स्थानांतरण आदेश को भी रद्द कर दिया गया है, उन्हें एसपी पलवल पद पर तैनात किया गया है। 3 सितंबर को जारी आदेश के तहत उन्हें एसपी पानीपत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

बैच 2018 के आईपीएस अफसर श. अमित यशवर्धन एसपी सिक्योरिटी सीआईडी (एच) को एसपी कमांडो नेवाल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह एसपी, सुरक्षा, सीआईडी पद पर कार्यरत हैं। आईपीएस अधिकारी  विक्रांत भूषण को एसपी, एचएसएनसीबी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के साथ सृष्टि गुप्ता को इस पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वरुण सिंह सिंगला को एसपी सीआईडी सुरक्षा आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Continue reading on the app

10 मिनट में घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट पेड़े, न मावा चाहिए न घंटों दूध पकाने की मेहनत, जानिए आसान रेसिपी

10 Minute Peda Recipe: अचानक मीठा खाने का मन हो तो घर पर झटपट पेड़े तैयार किए जा सकते हैं. इस आसान रेसिपी में दूध, मिल्क पाउडर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए अलग से मावा तैयार करने या दूध को घंटों पकाने की जरूरत नहीं पड़ती. काजू, बादाम और इलायची का पाउडर पेड़ों को अच्छा स्वाद और खुशबू देता है. मिश्रण को सही कंसिस्टेंसी तक पकाने के बाद हाथों से आसानी से पेड़े बनाए जा सकते हैं. ऊपर से पिस्ता, बादाम या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां लगाकर इन्हें खूबसूरत लुक दिया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पर जीत ने बर्बाद किया पाकिस्तान क्रिकेट… मोहम्मद यूसुफ का सनसनीखेज बयान, इस मैच को बताया असली वजह

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस समय सवालों के घेरे में हैं. हर कोई इस टीम की आलोचना कर रहा है. इसी बीच मोहम्मद यूसुफ ने इस खराब प्रदर्शन की वजह टीम इंडिया को बताया है. Sun, 06 Sep 2026 20:13:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse News | Satya Niketan हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:14:48+00:00

Mainpuri Sadar Election 2027: मैनपुरी सदर में कौन जीतेगा? BJP या SP? 2027 का सियासी गणित! Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers