EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने बनाया रनों का पहाड़, ईशान किशन ने ठोका शतक
duleep trophy final EZ vs SZ: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ने शतक लगाया। उन्होंने अपनी शानदार पारी की बदौलत टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचा दिया है।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बल्लेबाजों ने सही साबित किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए हैं। कप्तान ईशान किशन ने शानदार पारी खेलते हुए शतक ठोका। वह 111 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया।
???? for Ishan Kishan ????
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
He brings it up in style ????
The East Zone captain leading from the front with a superb knock ????
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
ईस्ट जोन की तरफ से ओपनर्स अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने अपनी टीम के लिए तेजी से रन बनाते हुए 89 गेंदों पर 100 रन स्कोर में जोड़े। इसमें अभिमन्यु ने 52 रन का सहयोग दिया जबकि वैभव ने 44 रन बनाए।
इसके बाद ईशान किशन और शिखर मोहन के बीच भी 94 रन की पार्टनशिप बनी। दोनों ने 129 गेंदों पर 94 रन टीम के स्कोर में एड किए। मोहन के आउट होने के बाद कप्तान ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने 162 गेंदों में 144 रन की शानदार साझेदारी की। इसमें 79 रन का सहयोग ईशान का रहा, जबकि कुशाग्र ने 63 रन का योगदान दिया।
Newborn Care : नवजात को गोरा करने के लिए आप भी तो नहीं रगड़ रहे तेल-बेसन? फरीदाबाद की डॉ. प्राची ने बताया ये क्यों घातक
Child Health Tips : नवजात बच्चों के लिए घर में बड़े-बुजुर्ग अक्सर उसे गोरा करने के लिए तेल, बेसन या आटे से मालिश करने को कहते हैं, लेकिन हर देसी नुस्खा नवजात के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. लोकल 18 से फरीदाबाद की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची सिंह बताती हैं कि बच्चे को गोरा करने के लिए तेल या बेसन को रगड़-रगड़कर लगाना खतरनाक हो सकता है. इससे बच्चे की नाजुक त्वचा पर खरोंच, जलन और एलर्जी हो सकती है. त्वचा खराब होने के बाद बच्चे को इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है. डॉ. प्राची के मुताबिक, बच्चे की त्वचा पर घरेलू नुस्खे आजमाने से उसके रंग में कोई बदलाव नहीं आता. बच्चा जैसा प्राकृतिक रंग लेकर पैदा हुआ है, वही उसका नेचुरल कलर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







