Responsive Scrollable Menu

केरल में सड़क हादसों पर Suresh Gopi ने NHAI को दी सख्त चेतावनी

त्रिशूर (केरलम), छह सितंबर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को कहा कि कैपामंगलम जैसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए तथा एक-दूसरे पर दोष मढ़ने से कोई फायदा नहीं होगा। शुक्रवार देर रात डिंडिगुल जिले के एक अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार कैपामंगलम के पनम्बिक्कुन्नु में राजमार्ग पर खड़ी एक लॉरी (मालवाहक वाहन) के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में तमिलनाडु के आठ लोगों की मौत हो गयी थी।

त्रिशूर के सांसद गोपी ने यहां पत्रकारों से कहा कि सभी संबंधित पक्षों से गलतियां हुई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के उन हिस्सों पर सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया, जहां अब भी निर्माण कार्य जारी है। मंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ‘सख्त चेतावनी’ दी गई है और इस मामले को सार्वजनिक मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक रूप से बोलना जिम्मेदारी से भागने का एक तरीका है।’’ उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारियों या दूसरों पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए। गोपी ने कहा कि जहां भी सड़क का काम पूरा हो गया है, वहां यातायात को सुरक्षित रूप से गुजरने देने के लिए सही मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को हुए हादसे वाली जगह, कैपामंगलम में जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य की भी ज़िम्मेदारी है। गोपी ने सही मार्ग परिवर्तन बोर्ड और ‘रिफ्लेक्टर’ न होने का विषय उठाते हुए कहा कि अगर काम पूरा होने की समय-सीमा के बाद भी सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो इसके लिए ठेकेदार को ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। पुलिस के अनुसार, लॉरी को राजमार्ग के दाईं ओर एक बैरिकेड वाले हिस्से के पास अवैध रूप से खड़ा किया गया था, जहां निर्माण कार्य के कारण यातायात को दूसरी तरफ़ मोड़ दिया गया था।

कार तेज रफ़्तार से जा रही थी और टक्कर से पहले चालक का ध्यान शायद मार्ग परिवर्तन बैरिकेड पर नहीं गया। गोपी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से लगभग आधे घंटे तक बात की थी तथा अब गश्ती को और मज़बूत किया जाएगा। हादसे के बाद, मुख्यमंत्री वी डी सतीशन और खेल मंत्री ओजे जनीश ने एनएचएएआई के सामने केरलम में राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्सों पर बार-बार होने वाले हादसों को लेकर चिंता जताई।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने एनएचएआई और केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने के लिए केरल के मंत्रियों की आलोचना की। गोपी ने कहा कि केरल पुलिस और मोटर वाहन विभाग को यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन को देखना चाहिए।

Continue reading on the app

Delhi Building Collapse: 5 मंजिला ‘हॉस्टल डेज’ के बगल वाली बिल्डिंग भी ढही, सत्य निकेतन में मची तबाही

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला 'हॉस्टल डेज' PG के साथ ही उसके बगल वाली इमारत भी ढह गई। मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका, फायर टीम का रेस्क्यू जारी।

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 8 विकेटकीपर, 2 के नाम 100 से ज्यादा मैच, 14 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

8 wicket keeper most test played: क्रिकेट इतिहास के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने अपनी फुर्ती और शानदार बल्लेबाजी से खेल जगत में अमिट छाप छोड़ी है. मार्क बाउचर और इयान हीली से लेकर एडम गिलक्रिस्ट और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंबार लगाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ विकेट के पीछे अपनी मुस्तैदी दिखाई, बल्कि संकट के समय बल्ले से टीम को संभाला और विकेटकीपिंग के नए मानक गढ़े. Sun, 6 Sep 2026 18:00:46 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse: बिल्डिंग गिरी, मीडिया के सवालों से बचते दिखे दिल्ली के मेयर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:11:07+00:00

Breaking News: Mallikarjun Kharge: सत्य निकेतन हादसे पर खड़गे ने जताया दुख #mallikarjunkharge #delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T13:11:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers