Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने का खाका तैयार
(फाइल फोटो के साथ) पणजी, छह सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि नशा-मुक्त युवा शक्ति 2047 में ‘विकसित भारत’ का नेतृत्व करे तथा इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने के लिए एक प्रारूप तैयार किया है। शाह ने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए मोदी सरकार देश को नशा-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ठीक वैसे ही जैसे उसने नक्सलवाद और आतंकवाद की समस्या को खत्म करने के लिए काम किया है। शाह ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि नशा-मुक्त युवा शक्ति 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 से पहले मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई अधिकतर छोटी इकाइयों द्वारा और अलग-थलग रहकर लड़ी जाती थीं।
एजेंसियां अक्सर छोटे-मोटे आरोपियों को पकड़कर ही संतुष्ट हो जाती थीं। हमारी सरकार इस लड़ाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से प्राथमिकता बना रही है।’’ उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में, आतंकवाद में कमी आने के बाद जम्मू-कश्मीर तरक्की और विकास की राह पर है और वहां आतंकवाद धीरे-धीरे खत्म होने के करीब है। शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से अलगाववाद की भावना कम हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। जिन लोगों ने तिरुपति से पशुपति तक लाल (माओवादी) गलियारा बनाने का सपना देखा था, उन्होंने हथियार डाल दिए हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पूर्वोत्तर में भी शांति है।
10,000 से ज़्यादा युवाओं ने हथियार डाल दिए हैं।’’ शाह ने कहा कि पांच दशकों तक चलने वाला नक्सलवाद अब अतीत की बात हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘‘हमने नक्सलवाद को खत्म कर दिया है और नशीले पदार्थों की समस्या से भी उसी तरह निपटेंगे।
Mathura में JE को कार से घसीटने वाला मुख्य आरोपी Deepak Sharma गिरफ्तार
मथुरा, छह सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता (जेई) को कार से कुचलने के मामले के मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने बताया कि छाता थाना क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात विक्रांत भारती 31 अगस्त को वृंदावन से काम खत्म कर लौट रहे थे और मसानी इलाके में यातायात जाम के कारण उनकी कार रुकी हुई थी, तभी पीछे से दीपक शर्मा की कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जब विक्रांत टक्कर का कारण पूछने के लिए कार से बाहर निकले, तभी आरोपी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने विक्रांत के ऊपर कार चढ़ा दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने के बाद विक्रांत कार के नीचे फंस गए और आरोपी वाहन चालक उन्हें कुछ दूरी तक घिसटते ले गया। सिंह ने बताया कि हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी रीढ़ की हड्डी और कूल्हे की हड्डी टूट गयी।
पुलिस ने बताया कि विक्रांत का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






