बच्चों को रोज कराने चाहिए ये योग आसन, हाइट बढ़ाने में मिलती है मदद
बच्चों की हाइट उनके पेरेंट्स पर डिपेंड करती है, लेकिन सही पोषण और फिजिकल एक्टिविटी हाइट बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं. आप अपने बच्चों को कुछ योगासन करवा सकते हैं जो लंबाई बढ़ाने में हेल्पफुल हैं.
Satya Niketan Building Collapse पर CM रेखा गुप्ता ने जताई चिंता, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
दिल्ली के सत्य निकेतन, आरके पुरम के पास 5 मंजिला इमारत गिरने की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं
मुख्यमंत्री ने बताया कि DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचाने के लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2026
इसे भी पढ़ें: 'बचाओ-बचाओ' चिल्ला रहे मलबे में दबे बच्चे! चश्मदीदों ने बताया Satya Niketan Building Collapse का खौफनाक मंजर
एहतियात के तौर पर बगल की इमारत खाली कराई
रेखा गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हादसे के बगल वाली इमारत को भी खाली करा लिया गया है। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं और हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






