सीएम योगी ने चित्रकूट में बाढ़ के हालातों का लिया जायजा, कहा- कोई पीड़ित खुद को अकेला न समझे
UP News: यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. चित्रकूट में भी इनदिनों बाढ़ आई हुई है. इस बीच सीएम योगी रविवार को चित्रकूट पहुंचे. जहां उन्होंने मंदाकिनी नदी की बाढ़ से बने हालात का जायजा लिया. सीएम योगी के हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 12 बजे देवांगना घाटी स्थित चित्रकूट हवाई पट्टी पर लैंड किया. जहां सीएम योगी ने अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, प्रभावित इलाकों और हुए नुकसान की जानकारी ली. इसके बाद वह रामघाट के लिए रवाना हुए.
बाढ़ पीड़ितों को वितरिक की राहत सामग्री
सीएम योगी ने रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की. इस दौरान मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने पहले हवाई सर्वेक्षण के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी और इसके बाद रामघाट पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि बाढ़ आने के समय वह बस्ती में थे. वहीं से डीजी पीएसी को निर्देश देकर बचाव दलों को चित्रकूट भेजने की कार्रवाई शुरू की गई.
जनपद चित्रकूट में आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही, बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण, बाढ़ में आश्रयहीन परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण भी किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 6, 2026
इस… pic.twitter.com/aTzh1SlLoB
उन्होंने कहा कि शुरुआत में चित्रकूट में एसडीआरएफ की एक टीम मौजूद थी. हालात को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड की आठ टीमें तत्काल भेजी गईं. प्रशासन को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में इस स्तर की बाढ़ पहली बार देखने को मिली है.
'चित्रकूट संकट में है, मैं रामभक्त बनकर आया हूं'
बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय चित्रकूट संकट के दौर से गुजर रहा है और वह यहां एक रामभक्त के रूप में लोगों का साथ देने आए हैं. उन्होंने कहा कि जिस चित्रकूट ने भगवान राम के वनवास के दौरान उनका साथ दिया था, आज उसी चित्रकूट पर संकट आया है. ऐसे समय में एक रामभक्त उनके साथ खड़ा है. मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी परिवार को खुद को अकेला समझने की जरूरत नहीं है. सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है.
पीड़ितों को मुआवजा देने का दिया आश्वासन
उन्होंने किसानों, व्यापारियों और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही. योगी ने कहा कि बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. सरकार का प्राथमिक लक्ष्य प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना और उन्हें दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करना है.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने टीचर्स डे पर शिक्षकों का किया सम्मानित, बेटियों की शिक्षा को लेकर किया बड़ा एलान
Bihar Flood LIVE Update: बिहार में भयंकर बाढ़, मचा हाहाकार!| CM Samrat | Ganga | Patna | Heavy Rain
Bihar Flood LIVE Update: बिहार में भयंकर बाढ़, मचा हाहाकार!| CM Samrat | Ganga | Patna | Heavy Rain बिहार में गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और सोन जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ के बाद वहां से आने वाली नदियों का दबाव भी बिहार पर बढ़ रहा है। पटना शहर के निचली इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है. वहीं, गंगा और पुनपुन नदी से पूरे पटना जिला में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं. #BiharFloodAlert #flood #nepal #latestnews #biharnews #live #biharfood #samratchaudhary #weather ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi property dealer murder, krishna janmashtami, pm modi gujarat visit, nitin nabin uttarakhand visit, rahul gandhi in uttarakhand, sheikh hasina extradition, isro eos-05, neet ug 2027, bihar flood, chitrakoot flood, varanasi ganga water level
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







