Delhi Building Collapse: मोती बाग में हादसे के बाद मचा हड़कंप #shorts #ytshorts
#delhi #motibagh #delhibuildingcollapse #buildingcollapse #satyaniketan #delhinews #motibaghnews #hindinews #latestnews #indianews #breakingnews #delhilatestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
इन 5 मौकों पर पाकिस्तान ने अपने देश को किया शर्मसार, भारत समेत इन 3 टीमों के सामने सबसे कम स्कोर पर टेके घुटने
Pakistan Womens Cricket Team : पाकिस्तान क्रिकेट अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच चुका है. पुरुष क्रिकेट हो या फिर महिला क्रिकेट हो, दोनों में पाकिस्तान की हालत दिन व दिन बद से बदतर होती जा रही हैं. पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम जहां इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में लगातार शर्मसार हो रही है. तो अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हाथों शर्मसार होना पड़ा है. पाकिस्तान की दोनों क्रिकेट टीमें अपने देश को शर्मसार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बीते शनिवार को अपना 200वां टी20 मैच खेला. इस मैच में इंडिया ने स्पिन-चोक लगाकर उन्हें टी20 में उनके अब तक के सबसे कम 55 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. तो इस मौके पर आज हम आपको पाकिस्तान की महिला और पुरुष क्रिकेट टीम के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम 5 टोटल के बारे में बताने वाले हैं.
The spinners brought their A-game tonight and have put India within touching distance of two more points. Pakistan will need something special early in the second half to turn this around. Stay tuned!????#DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/JIxwiPyeCb
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के सबसे 5 कम स्कोर
1 - भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर 55 रन है, जो भारत के सामने 5 सितंबर 2026 को आया है. महिला एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में भारत के सामने पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में 10 विकेट पर 55 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही ये पाकिस्तान का टी20 क्रिकेट में सबसे लोएस्ट स्कोर बन गया है.
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
An outstanding bowling performance from #TeamIndia! ???? ????
3️⃣ wickets each for Sree Charani & Prema Rawat
2️⃣ wickets for Deepti Sharma
1️⃣ wicket for Shafali Verma
Stay tuned for India's chase! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/1WHHWPMe2o#WomensAsiaCup pic.twitter.com/e27WuNsSL0
2 - न्यूजीलैंड ने की पाकिस्तान की फजीहत : इससे पहले पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 में सबसे कम टोटल 56 रन था, जो न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के सामने आया था. पाकिस्तान ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के सामने 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11.4 ओवर में 56 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. 56 रन पाकिस्तान का टी20 में दूसरा सबसे कम स्कोर है.
3 - इंग्लैंड के सामने भी ढेर हुई पाकिस्तान : पाकिस्तान महिला किकेट टीम का टी20 में सबसे कम तीसरा स्कोर 60 रन है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आया था. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2009 में मैच खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने 123 रनों की पारी खेली थी. वहीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 160 पर आउट हो गई.
India continue their unbeaten run in Asia Cup 2026 with a spectacular win over Pakistan ????
— ICC (@ICC) September 5, 2026
????: @ACCMedia1
on the game ???? https://t.co/yrBqzUDxH3 pic.twitter.com/NaeBK06pee
4 - भारत ने पाकिस्तान को 63 रनों पर रोका : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथा सबसे कम स्कोर भारत के खिलाफ आया है, जो की 63 रन है. भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 31 अक्टूबर 2012 को महिला एशिया कप का मुकाबला खेला गया था. ये महिला एशिया कप 2013 का फाइनल मुकाबला था. इस मैच में भारतीय टीम 81 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद 19.1 ओवर में पाकिस्तान की टीम 63 रनों पर ढेर हो गई.
5 - बांग्लादेश के सामने भी शर्मसार हुई पाकिस्तान : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवां सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ आया है, जो 64 रन है. 25 सितंबर 2023 में पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स का मुकाबला खेला गया था. इस मैच में 64 रन बना पाई थी. इस स्कोर को बांग्लादेश ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 65 रन बनाकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही 64 रन टी20 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सबसे कम पांचवां स्कोर हैं.
India vs Pakistan ~ a massive fixture is on the cards! ????
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
Catch the action live and be part of the #DPWorldWomensAsiaCup2026. Tickets available exclusively on the District App! ????️#INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/DueJLsnLCp
पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के सबसे 5 कम स्कोर
1 - ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को किया शर्मसार : पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का सबसे कम स्कोर 74 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 सितंबर 2012 को आया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 168 रन बनाए और मुकाबले को 94 रनों से जीता था.
2 - वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को किया ढेर : पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे कम टोटल 82 रन हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2014 में वेस्टइंडीज ने 166 रन बनाए और पाकिस्तान की टीम 82 रनों पर ढेर हो गई.
3 - भारत ने पाकिस्तान को किया शर्मसार : भारतीय क्रिकेट टीम के सामने भी पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम सबसे कम टोटल पर ढेर हुई है. मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2016 में पाकिस्तान की टीम 83 रनों पर आउट हुई थी. इस मैच को भारत ने 85 रन बनाकर जीत लिया था. ये पाकिस्तान मेंस टीम का टी20 में सबसे कम तीसरा टोटल है.
Pakistan Squad Practice Session at Edgbaston Stadium pic.twitter.com/nD26bwBGc2
— Pakistan Cricket Team USA FC (@DoctorofCricket) September 5, 2026
4 - इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान को किया ढेर : पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम 89 पर इंग्लैंड के सामने ढेर हुई थी. ये पाकिस्तान का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथा सबसे कम स्कोर हैं, जो साल 2010 में आया था.
5 - न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को किया पस्त : पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवां सबसे कम स्कोर 91 हैं. जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सामने आया है. साल 2025 में पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा हुआ था.
ये भी पढ़ें : अब तो मान जा पाकिस्तान! LIVE मैच में बॉडी शेम कर क्रांति गौड़ पर कसे भद्दे ताने, वीडियो में देखें पाक फैंस की शर्मनाक हरकत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






