Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:यहां PG में रहने वाले कई लोग और गाड़ियां मलबे में दबी; ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थी

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को तीन मंजिला एक इमारत गिर गई। बिल्डिंग में पीजी में छात्र रहते थे। कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था। बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हो सकते हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंगों को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

JNU में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप:11 छात्रों की शिकायत; दावा- वाइवा में सेक्सुअल कमेंट किए; छात्रसंघ बोला- प्रोफेसर लैब में रोकते हैं

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के 11 छात्रों ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए है। मामला मई के पहले हफ्ते में हुए वाइवा एग्जाम का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोफेसर ने वाइवा के दौरान स्टूडेंट्स से सेक्सुअल कमेंट किए। मई के दूसरे हफ्ते में एक छात्रा ने छात्रों के अनऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में प्रोफेसर के कमेंट की जानकारी दी। इसके बाद कई और छात्राओं ने भी प्रोफेसर पर इसी तरह के आरोप लगाए। सूत्रों के मुताबिक, प्रोफेसर ने छात्राओं से कहा था कि अगर वे उनके सेक्सुअल प्रपोजल स्वीकार करती हैं तो उन्हें एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जा सकते हैं। मई के अंत में ICC में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद कमेटी ने कई छात्रों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। शिकायत के बाद JNU में करीब 45 दिन का सेमेस्टर ब्रेक रहा। जुलाई के मध्य में क्लास शुरू होने के बाद इस मामले को लेकर छात्रों के बीच फिर चर्चा शुरू हुई। JNU प्रशासन ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। छात्रों को आधी रात तक लैब में रोकने का आरोप JNUSU ने आरोप लगाया कि कुछ प्रोफेसर छात्रों को बिना जरूरत रात 12 बजे तक लैब में काम करने के लिए कहते हैं। लैब की टाइमिंग UGC की गाइडलाइन के मुताबिक तय होनी चाहिए। रिसर्च प्रोजेक्ट में देर रात काम जरूरी है या नहीं, इसका फैसला स्कॉलर को करने दिया जाना चाहिए। JNUSU की शिकायत और मांगे… JNU में प्रोफेसर पर पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे अप्रैल 2025 में यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने चार कर्मचारियों को बर्खास्त किया था। इनमें स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के सीनियर प्रोफेसर स्वर्ण सिंह भी शामिल थे। सिंह पर जापान एंबेसी की एक अधिकारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वह अधिकारी JNU के प्रोफेसरों के साथ अकादमिक कार्यक्रमों के लिए कोऑर्डिनेट करती थीं। एक अधिकारी के मुताबिक, सिंह के साथ आखिरी मीटिंग के बाद उन्होंने शिकायत की थी। जांच में सिंह के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया था। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके:UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ; यूनिवर्सिटी ने कोर्ट ऑर्डर का उल्लंघन बताया दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके, पुलिसवालों को दांत से काटा और जूते फेंके। पुलिस ने कहा कि इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें….

Continue reading on the app

  Sports

बुरी फंसीं फातिमा सना, ICC ने सुनाई PAK कप्तान को सजा, शेफाली वर्मा को किया था इशारा

विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को रौंद दिया था. पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने गेंद से कुछ कमाल किया लेकिन उनकी एक हरकत सजा का कारण बनी Mon, 07 Sep 2026 16:59:37 +0530

  Videos
See all

Film Vibe: फिल्म वाइब के प्रमोशन में दिखे कुणाल खेमू #kunalkemmu #sparshshrivastava #vanshikadheer #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:36:30+00:00

Iran America War LIVE: ईरान ने जॉर्डन बेस पर 3 अमेरिकी F-35 उड़ाए? | IRGC | Jordan Airbase | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T11:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers