Responsive Scrollable Menu

आलू चॉप बहुत खा लिया, अब चुकंदर से बनाएं कोलकाता का फेमस बीटरूट चॉप, जानिए बनाने का आसान तरीका

Kolkata Style Beetroot Chop Recipe: आलू चॉप से अलग कुछ चटपटा खाना है तो कोलकाता का मशहूर बीटरूट चॉप घर पर बनाया जा सकता है. इसे चुकंदर, गाजर, उबले आलू, मूंगफली और किशमिश के साथ तैयार किया जाता है. भजा मसाला, आमचूर और चाट मसाला इसके अंदर चटपटा स्वाद जोड़ते हैं. कॉर्नफ्लोर और ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग चॉप को बाहर से कुरकुरा बनाने में मदद करती है. इसे शाम की चाय के साथ कसुंदी या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसा जा सकता है.

Continue reading on the app

Onion Price Rise: बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए Govt ने 17 शहरों में बेचा 4000 Ton Onion Buffer Stock

 सरकार ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू करने के पहले 10 दिन में 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर प्याज बेचा है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार के पास 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड) के जरिये 1.21 लाख टन प्याज का बफर भंडार है। ये एजेंसियां कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उत्पादक राज्यों से भंडारित प्याज को थोक में खपत वाले केंद्रों तक पहुंचा रही हैं।

इसके लिए समर्पित रेल रैक ‘कांदा एक्सप्रेस’ और ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनिंदा मूल्य-संवेदनशील शहरों में प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जा रही है। खरे ने पीटीआई-से कहा, ‘‘अबतक 17 शहरों में करीब 4,000 टन बफर प्याज बेचा जा चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि ‘कांदा एक्सप्रेस’ के जरिये दिल्ली और चेन्नई में प्याज की खेप पहुंच चुकी है। तीसरी खेप अब लादी जा रही है, जिसे आने वाले दिनों में गुवाहाटी भेजा जाएगा।

खरे ने कहा, ‘‘बफर प्याज के वितरण से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के बफर भंडार के प्याज का आकार और गुणवत्ता निजी कारोबारियों द्वारा बेचे जा रहे प्याज के समान है। उन्होंने कहा कि रबी प्याज की फसल, जिसे आमतौर पर साल के बाद के महीनों में बिक्री के लिए भंडारित किया जाता है, बेमौसम बारिश के कारण कटाई के दौरान कुछ नुकसान से प्रभावित हुई।

एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक अनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि अकेले एनसीसीएफ ने अबतक 1,500 टन बफर प्याज बेचा है। उन्होंने कहा, ‘‘अबतक हमने देश के विभिन्न शहरों में 1,500 टन बफर प्याज बेचा है। हमारा ध्यान खुदरा बिक्री पर है और प्याज 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है।’’ उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 50.79 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि 28 अगस्त को रियायती बिक्री शुरू किए जाने के समय यह 48.50 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Delhi Accident के बाद AIIMS पहुंचीं CM | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:10:01+00:00

Weather Update: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश? | Heavy Rain | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers