Responsive Scrollable Menu

'अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो...' जेन-जी आंदोलन पर मायावती का सरकार पर निशाना

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जेन-जी और जेन-अल्फा की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलनों पर चिंता जताते हुए राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि युवाओं और बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुरू हुआ आंदोलन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा ‘हाईजैक’ किए जाने से स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आ रहा है. मायावती ने कहा कि इससे युवाओं और छात्रों के सामने दिखाए गए बड़े-बड़े सपनों को लेकर गंभीर शंकाएं पैदा हो रही हैं.

मायवती ने जेन-जी और जेन- अल्फा को लेकर जताई चिंता

मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बसपा को जेन-जी और जेन-अल्फा की जरूरी मांगों के प्रति पूरी सहानुभूति और चिंता है. उन्होंने पार्टी की राज्य इकाइयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने राज्यों और क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों से मिलकर युवाओं की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान कराने के लिए प्रयास करें. मायावती ने कहा कि आंदोलन के राजनीतिक होने पर सवाल मायावती ने कहा कि देश में अनेक ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे लोगों को लग रहा है कि जेन-जी यानी देश के युवाओं और बेरोजगारों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने हाईजैक कर लिया है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान युवाओं और छात्रों को जो बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, अब आंदोलन स्वतंत्र कम और राजनीतिक ज्यादा नजर आने के कारण गंभीर शंकाओं से घिर गया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा-सरयू समेत कई नदियां उफान पर, डूबे घाट-जनजीवन हुआ बेहाल

जेन जी की मांगों को लेकर बसपा की चिंता

उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों के साथ बसपा बसपा प्रमुख ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा की जरूरी मांगों को लेकर उनकी पार्टी को हमेशा पूरी सहानुभूति और चिंता रही है. उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए बसपा की सभी राज्य इकाइयां संबंधित अधिकारियों से मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने के लिए तत्पर रहेंगी. बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बसपा के अनुशासन के अनुसार पार्टी के लोग धरना, प्रदर्शन और आंदोलन नहीं करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी तन, मन और धन की शक्ति तथा ऊर्जा को चुनाव के लिए सुरक्षित रखने को कहा. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने वाली ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सरकार बनाना है, ताकि जेन-जी और जेन-अल्फा समेत सर्वसमाज की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार सरकारों में ऐसा करके दिखाया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि जेन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने समय रहते उचित कार्रवाई की होती तो संजय आजाद जैसी गंभीर घटना नहीं होती. उन्होंने इस मामले के अभियुक्तों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर बसपा भी ऐसे मामलों में पीछे नहीं रहेगी. 

ये भी पढ़ें: 'फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा युवा हिस्सा लें: मोनिका शर्मा

Continue reading on the app

Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले इस टीवी एक्ट्रेस ने खींचे हाथ, ठुकराया ऑफर, जानें क्या है वजह

Khushi Dubey Refuses Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) आज यानी 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. प्रीमियर से पहले कई नामों को लेकर चर्चा रही, जिनमें से कई लोगों ने घर में एंट्री कर ली है. लेकिन इसके साथ ही एक सामने आया है. जिन्होंने बिग बॉस 20 के घर में एंट्री करने से मना कर दिया. उनका नाम है टीवी एक्ट्रेस खुसी दुबे (Kushi Dubey). रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रीमियर से कुछ ही घंटे पहले शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया. जिसके बाद फैंस उनके इस फैसले से निराश हो गए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इसकी क्या वजह बताई है. 

खुशी दुबे ने प्रीमियर से कुछ घंटे पहले किया किनारा?

टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे का नाम बिग बॉस 20 के लिए काफी समय से चर्चा में था. कहा जा रहा था कि वह इस बार बिग बॉस 20 में हिस्सा लेंगी. लेकिन प्रीमियर से ठीक पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने शो में शामिल होने से मना कर दिया. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में चर्चा हो रही है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया. उनके फैंस का कहना है कि उन्हें मेकर्स ने शो में आने का मौका दिया है तो उन्हें ऑफर ठुकराना नहीं चाहिए था. वहीं, इसके साथ ही एक बात साफ कर दें कि मेकर्स की ओर से इस बारे में किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है. 

क्यों किया बिग बॉस में हिस्सा से लेने मना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से शो में आने से आखिरी मौके पर मना किया है. वहीं, इनसे पहले डिजिटल क्रिएटर जैन सैफी ने भी बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने से मना कर दिया था. उनके नाम को लेकर चर्चा थी, वह बिग बॉस 20 में हिस्सा लेंगे. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने शो में एंट्री का ऑफर ठुकरा दिया.

माही विज से मैरी कॉम तक, ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 में करीब 17 कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं. इसमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रिती तिवारी, मैरी कॉम, कनिका मान और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू जैसे नामों को कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है. 

इसके अलावा कंफर्म लिस्ट में काजी तौकीर, अरिश्फा खान, ईशा रिखी, अमन गांधी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैजल खान, रैपर यूंग डीएसए, रिया अहिर, लव गिल और उदिती सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम बताए जा रहे हैं. इन नामों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आई हैं, इसलिए प्रीमियर के बाद ही पूरी कन्फर्म तस्वीर सामने आएगी. 

फैसल खान यानी आमिर खान के भाई का नाम भी चर्चा में है, लेकिन उनके मामले में अभी पूरी तरह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में फैसल खान किसी दूसरे शख्स को बताया जा रहा है. ऐसे में आज रात का प्रीमियर काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इसी दौरान यह साफ होगा कि बिग बॉस के घर में आखिर कौन-कौन एंट्री लेने वाला है.

ये भी पढ़ें: 'बीना भाभी' ने मिर्जापुर द मूवी में दिए इंटीमेट सीन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुए वायरल, एक्ट्रेस ने बताया कैसे किया शूट

बिग बॉस 20 कब और कहां देखें

'बिग बॉस 20' आज यानी 6 सितंबर 2026 से शुरू हो रहा है. शो को आप ऑनलाइन (OTT) प्लेटफॉर्म और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं. अगर आप इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह शो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रात 9:00 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं, जो लोग इसे टीवी पर देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह शो कलर्स टीवी (Colors TV) चैनल पर रात 10:30 बजे ऑन एयर होगा. इसके साथ ही आपको बता दें कि शो ऑन एयर होने के बाद जियो हॉटस्टार पर 24/7 लाइव किया जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

भारत पर जीत ने बर्बाद किया पाकिस्तान क्रिकेट… मोहम्मद यूसुफ का सनसनीखेज बयान, इस मैच को बताया असली वजह

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन इस समय सवालों के घेरे में हैं. हर कोई इस टीम की आलोचना कर रहा है. इसी बीच मोहम्मद यूसुफ ने इस खराब प्रदर्शन की वजह टीम इंडिया को बताया है. Sun, 06 Sep 2026 20:13:28 +0530

  Videos
See all

Delhi Building Collapse News | Satya Niketan हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:14:48+00:00

Mainpuri Sadar Election 2027: मैनपुरी सदर में कौन जीतेगा? BJP या SP? 2027 का सियासी गणित! Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers