Responsive Scrollable Menu

Photos: Miss World 2026 जोहेरी मोला के शानदार आउटफिट लुक, ग्लैमर- एलिगेंस का जबरदस्त मेल, देखें फोटोज

Miss world 2026 Joheirry Mola Look: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने Miss World 2026 का खिताब जीता. 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए फिनाले में उन्होंने 111 सुंदरियों को पीछे छोड़कर ताज अपने नाम किया. लेकिन उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास के साथ-साथ पेजेंट के दौरान उनका फैशन सेंस भी चर्चा में रहा.

Continue reading on the app

अजनार नदी साफ कर छाए Bittu Tabahi: चिन्मयी श्रीपदा हुईं कायल; बोलीं- ‘ऐसे Gen Z को मिले पद्म अवॉर्ड’

मध्य प्रदेश के बियावरा की अजनार नदी की सफाई कर चर्चा में आए 21 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर Bittu Tabahi के नाम से जाना जाता है, की सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने बिट्टू के साथ-साथ जल स्रोतों की सफाई में जुटे दूसरे Gen Z युवाओं के काम की भी सराहना की और उन्हें पद्म अवॉर्ड देने की बात कही।

बिट्टू ने अजनार नदी की सफाई का काम खुद शुरू किया था। उन्होंने नदी की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद उनका काम तेजी से वायरल हो गया। उनके प्रयास से प्रभावित होकर The Ocean Cleanup के CEO Boyan Slat ने भी उन्हें अपने साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया।

चिन्मयी ने की Bittu Tabahi की तारीफ
बिट्टू के वायरल वीडियो और तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिन्मयी श्रीपदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि इस युवा ने वह काम किया, जिसे कुछ राजनेताओं ने करने का दावा किया था। चिन्मयी ने बिट्टू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विदेश में भी सम्मान मिल सकता है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि नदियों और पवित्र जल स्रोतों को बचाने वाला यह युवा आगे भी इसी तरह काम करता रहे।

दूसरे युवा की भी कर रहीं तारीफ
बिट्टू की मुहिम के बाद सेवेंद्र नाम के एक अन्य Instagram यूजर भी अपने आसपास के जल स्रोतों की सफाई करने के लिए चर्चा में आए। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। एक X यूजर ने सेवेंद्र की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि भारत का एक और युवा नदी की सफाई कर रहा है। पोस्ट में इसे भारतीय Gen Z द्वारा शुरू किए गए एक सकारात्मक ट्रेंड के तौर पर बताया गया।

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए चिन्मयी ने लिखा कि “इन दोनों युवाओं को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि राजनेता लोगों को नदियों की सफाई करने और इस मुहिम को आगे बढ़ाने से नहीं रोकेंगे।

ध्रुव राठी की टिप्पणी पर Bittu ने दिया जवाब
बिट्टू की मुलाकात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी हुई। इसके बाद यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मुख्यमंत्री के Instagram पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए सरकार पर बिट्टू के काम का श्रेय लेने का आरोप लगाया। ध्रुव राठी ने कहा कि एक युवक ने सारा काम किया और वायरल होने के बाद उसे फोटोशूट के लिए बुलाया गया। उन्होंने सरकार के काम पर भी सवाल उठाए।

इस पर बिट्टू ने जवाब देते हुए कहा कि यह श्रेय लेने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी उनके काम की सराहना कर चुकी है। बिट्टू के मुताबिक, असली मुद्दा सिविक सेंस का है। वह चाहते हैं कि लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और उनकी तरह सफाई के लिए आगे आएं। बता दें कि चिन्मयी श्रीपदा हाल ही में Dacoit: A Love Story में मृणाल ठाकुर, Karuppu में त्रिशा कृष्णन और Idhayam Murali में कायडू लोहार के लिए डबिंग कर चुकी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: टीम इंडिया किससे भिडे़गी, कब होंगे सेमीफाइनल मैच? जानिए सारी डिटेल

भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. चौथी टीम के लिए बांग्लादेश और UAE के बीच टक्कर थी और इसका फैसला दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले से हुआ. Tue, 08 Sep 2026 23:56:23 +0530

  Videos
See all

How your 9/11 memories could be wrong | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:01:20+00:00

Sugar Price Crash : चीनी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! | Sugar New Rates Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-08T23:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers