Responsive Scrollable Menu

कर्मचारियों का सवाल- क्या ISRO रॉकेट नहीं बनाएगा?:9 संगठनों ने प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा; कांग्रेसी बोली- साराभाई की विरासत खत्म की जा रही

ISRO के नौ कर्मचारी संगठनों ने स्पेस एजेंसी के चेयरपर्सन वी. नारायणन को पत्र लिखकर प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह लेटर 4 सितंबर को लिखा गया। जानकारी आज सामने आई है। कर्मचारियों ने लेटर में ISRO की मैन्युफैक्चरिंग और ऑपरेशनल काम निजी कंपनियों को सौंपने की प्रस्तावित योजना पर आधिकारिक जवाब मांगा है। उधर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा कि स्पेस एजेंसी के अंदर से आवाजें उठने लगी हैं। जब साराभाई और धवन की विरासत को व्यवस्थित तरीके से खत्म किया जा रहा है तो बाकी लोगों को भी चुप नहीं रहना चाहिए। ISRO के अंदर से सवाल उठने की क्या है वजह… ISRO की भूमिका को लेकर यह सवाल 21 अगस्त को IN-SPACe चेयरपर्सन पवन गोयनका की टिप्पणी के बाद उठा है। एक कार्यक्रम में गोयनका ने कथित तौर पर कहा था कि आखिरकार ISRO कोई लॉन्च व्हीकल नहीं बनाएगा और न ही किसी लॉन्च व्हीकल का निर्माण करेगा। यह सब निजी क्षेत्र या PSU करेगा। IN-SPACe निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने, मंजूरी देने और उनकी निगरानी का काम करता है। कर्मचारी संगठन बोला- ISRO को सिर्फ रिसर्च एंड डेवलपमेंट तक सीमित न किया जाए कर्मचारी संगठनों ने कहा कि तय व्यावसायिक कामों में निजी कंपनियों की भागीदारी हो सकती है, लेकिन ISRO मजबूत और सरकारी स्वामित्व वाला संगठन बना रहना चाहिए। लेकिन बिना चर्चा के ऐसी नीति स्वीकार नहीं की जा सकती, जिसमें ISRO को केवल सीमित रिसर्च एंड डेवलपमेंट (RD) संस्था तक सीमित कर दिया जाए। और देश के लॉन्च व्हीकल बनाने तथा लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर चलाने का काम सार्वजनिक क्षेत्र से बाहर चला जाए। कांग्रेस बोली- मोदी सरकार जानबूझकर ISRO की भूमिका सीमित कर रही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा- स्पेस इकोनॉमी में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के नाम पर मोदी सरकार जानबूझकर ISRO की भूमिका सीमित कर रही है। इससे भी बदतर यह है कि ISRO ने दशकों की मेहनत से जो क्षमताएं विकसित की हैं, उन्हें ऐसी निजी कंपनियों को हस्तांतरित किया जा रहा है, जिनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता संदिग्ध है। ----------------------

Continue reading on the app

मां बनने के बाद सब चाहते हैं कि…, बॉडी शेप को लेकर ट्रोलिंग पर Bipasha Basu का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

बॉलीवुड की फिटनेस और ग्लैमर के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने महिलाओं की बॉडी और डिलीवरी के बाद उनके ऊपर पड़ने वाले सामाजिक दबाव को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेत्री के मुताबिक, मां बनने के बाद उन्हें भी बॉडी शेप और वजन को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। मां बनने …

The post मां बनने के बाद सब चाहते हैं कि…, बॉडी शेप को लेकर ट्रोलिंग पर Bipasha Basu का पैपराजी पर फूटा गुस्सा appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, सांस रोक देने वाले मैच में शुभमन गिल की टीम 1 रन से जीती

Sher-E-Punjab T20 League: शुभमन गिल की कप्तानी वाली फजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को सांस रोक देने वाले मुकाबले में महज 1 रन से हरा दिया. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फजिल्का के लिए पहला मैच खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली. Mon, 7 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश? | Heavy Rain | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:30:32+00:00

Satya Niketan Building Collapse | कांग्रेस नेता का Delhi Administration पर बेहद गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T23:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers