Responsive Scrollable Menu

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की सतर्कता का रुख पिछले सप्ताह भी जारी रहा। विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने लगातार तीसरे सप्ताह शुद्ध बिक्रेता रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने खरीदारी जारी रखकर बाजार को महत्वपूर्ण सहारा दिया।

बजाज ब्रोकिंग के रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट पबित्रो मुखर्जी ने कहा कि पिछले सप्ताह एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से 5,610 करोड़ रुपए (56.1 बिलियन रुपए) की शुद्ध निकासी की। वहीं डीआईआई ने इस दौरान 23,160 करोड़ रुपए (231.6 बिलियन रुपए) के शेयर खरीदे। विशेष रूप से 31 अगस्त को हुए एमएससीआई सूचकांक के त्रैमासिक पुनर्संतुलन सत्र सहित सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे।

पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में दबाव का प्रमुख कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल रहा है। इन कारकों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और प्रमुख सूचकांकों में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई और कॉर्पोरेट लागत दोनों पर दबाव बढ़ा सकती हैं।

हालांकि प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी के बावजूद बाजार की समग्र स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत बनी रही। घरेलू तरलता और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा। विशेष रूप से कुछ स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जबकि मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली का दबाव रहा।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में सुधार दर्ज किया गया। मेटल, इंश्योरेंस और चुनिंदा वित्तीय शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते बाजार को समर्थन मिला, जिससे यह संकेत मिला कि निवेशक पूरी तरह जोखिम से दूर नहीं हो रहे हैं, बल्कि बेहतर प्रदर्शन की संभावना वाले क्षेत्रों में निवेश जारी रखे हुए हैं।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बेंचमार्क सूचकांकों और व्यापक बाजार के प्रदर्शन के बीच अंतर यह दर्शाता है कि निवेशक अंधाधुंध बिकवाली नहीं कर रहे हैं। उनका ध्यान उन कंपनियों पर केंद्रित है जिनमें आय वृद्धि की बेहतर संभावना और मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन दिखाई दे रहा है।

सप्ताह के दौरान निचले स्तरों पर खरीदारी के कारण निफ्टी 23,897 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके बावजूद सूचकांक में साप्ताहिक आधार पर 1.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार में मिश्रित रुख देखने को मिला, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मुनाफावसूली के चलते 1.5 प्रतिशत टूट गया, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

आने वाले सप्ताह के लिए विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों की नजर एफआईआई और डीआईआई निवेश प्रवाह, रुपए की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू तरलता पर बनी रहेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

टीम इंडिया से हारने के बाद पाकिस्तान पर मंडराया सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा, जानिए क्या बन रहा है समीकरण

Pakistan Cricket Team: महिला एशिया कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम ने तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. शनिवार की रात पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद से ही अब पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के सिनैरियो के बारे में बताते हैं...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के हाथों मिली करारी हार

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने सिर्फ 55 रन पर सिमट गई.

भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

क्या सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान?

भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों मिली हार के बाद अब सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? तो इसका जवाब है हां... दरअसल, महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. उनका नेट रन रेट -0.569 है और अंक तालिका में वह दूसरे स्थान पर है. अब यदि पाकिस्तान की टीम अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

लेकिन, अगर पाकिस्तान की टीम को अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़ता है, तो भी उसके पास सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस होगा, बस इसके लिए उन्हें अपना नेट रन रेट बेहतर रखना होगा.

टीम इंडिया पहले ही बना चुकी है सेमीफाइनल में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम इंडिया ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 6 प्वॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है. लीग स्टेज पर बैक टू बैक जीत दर्ज करने के साथ टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंची है.

पाकिस्तान किसके साथ खेलेगी आखिरी लीग मैच?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अभी भी सेमीफाइनल के रास्ते खुले हुए हैं. पाकिस्तान की टीम अपना अगला और आखिरी लीग मैच हांगकांग के साथ 7 सितंबर को खेलने वाली है. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का बेहतरीन मौका है. वहीं, हांगकांग की बात करें, तो इस टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब कहीं न कहीं पाकिस्तान का पलड़ा भारी पड़ गया है.

ये भी पढ़ें: इरफान पठान ने छिड़का पाकिस्तान के जख्मों पर नमक, तो यूजर्स को आ गया मजा, बोले-'अरे संडे से पहले ही निपटा दिया'

Continue reading on the app

  Sports

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब, बताई चयन की कड़वी सच्चाई

Shikhar Dhawan on Team India Selection: शिखर धवन ने नेशनल टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के चयन में क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता. धवन के मुताबिक, यदि खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे बाहर नहीं रख सकती. हालांकि, उन्होंने माना कि चयन प्रक्रिया में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है. Sun, 6 Sep 2026 23:53:36 +0530

  Videos
See all

Neha Bora News : नेहा बोरा ने किसको दी चेतावनी ? #nehabora #ytshorts #studentsprotest #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:12:55+00:00

दिल्ली चलती कार में लगी आग | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T21:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers