Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का कहर, गंगा-सरयू समेत कई नदियां उफान पर, डूबे घाट-जनजीवन हुआ बेहाल
Bihar Flood Alert: सितंबर की शुरुआत से ही बिहार में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. सारण जिले में गंगा, सरयू और गंडक नदी के उफान से निचले इलाकों में पानी घुस गया है. छपरा, रिविलगंज और सोनपुर समेत कई क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है. कई जगहों पर तो नाव लोगों के आवागमन का मुख्य साधन बन गई है.
बाढ़ बनी बिहार के लिए चुनौती
बाढ़ का असर इतना खतरनाक हो गया है कि नदी किनारे बने घाट भी पानी में डूब गए हैं. रिविलगंज में अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाला घाट जलमग्न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई परिवारों के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है. मवेशियों और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं, पटना में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है. बिहार की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए NDRF-SDRF की टीमें और सैकड़ों नावें तैनात की हैं. हर बार की तरह इस साल मानसून ने फिर बिहार के लिए चुनौती खड़ी कर दी है.
ये भी पढ़ें- अशोकनगर में सनसनी: बालाजी मंदिर की प्रतिमा पर कुल्हाड़ी से हमला, लोगों में फूटा भारी गुस्सा
सीएम मान ने बठिंडा में 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' के चौथे सीजन का किया आगाज, 10 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Punjab News: पंजाब के बठिंडा में शनिवार से 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' के चौथे सीजन की शुरुआत हो गई. सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के जरिए मान सरकार राज्य के गांवों और शहरों में खेलों को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही है. कार्यक्रम के दौरान सीए्म मान ने पंजाब की खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बात भी कही.
बता दें कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' का ये चौथा सीजन है. जिसमें 14 से 70 वर्ष अधिक उम्र के लगभग 10 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे. जो 39 खेल प्रतियोगिताओं और चार पैरा-खेलों से जुड़े होंगे. इन खेलों के जरिए पीढ़ियों को जोड़ेंगे और राज्य के गांवों और और शहरों की खेल प्रतिभा निखरेगी. इस कार्यक्रम का समापत 29 नवंबर को पटियाला में होगा. इस प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए 12.50 करोड़ रुपये के नकद इनाम रखे गए हैं. इस प्रतियोगिता में पहली बार वेटरन खिलाड़ियों के लिए भी नकद इनाम शामिल किया गया है.
राष्ट्रमंडल खेल-2026 की रजत पदक विजेता को किया सम्मानित
इस दौरान सीएम मान ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये से सम्मानित किया. साथ ही सीएम मान ने सरकार के मजबूत खेल ढांचा निर्माण और पंजाब के नौजवानों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया.
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुआ चौथे सीजन का आगाज
बता दें कि 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' के चौथे सीजन की शुरुआत बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से की गई. जिसमें पंजाब की समृद्ध खेल और सांस्कृतिक भावना का जश्न मनाया गया. उद्घाटन समारोह में भांगड़ा और गिद्धा सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए. प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने भी समारोह में शिरकत की और अपनी गायकी से रंग बिखेरा, जिससे इस महान खेल कुंभ की शान और खुशी का माहौल और यादगार बन गया.
सीएम मान और गायक गुरदास मान ने छोड़े रंग बिरंगे गुब्बारे
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और गायक गुरदास मान ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े. इस समारोह ने पंजाब के खेल जज्बे, सांस्कृतिक विरासत और नौजवानों की असीम ऊर्जा को रंगारंग जश्न से भरह दिया. सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी.
ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਡੀਅਮ ਤੋਂ 'ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026' ਦੇ ਚੌਥੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ ਕੀਤਾ...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2026
ਇਸ ਸਾਲ 39 ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਕਰੀਬ 10 ਲੱਖ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੈਦਾਨਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ। ਜੇਤੂਆਂ ਲਈ 12.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਇਨਾਮ ਰੱਖੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਵੈਟਰਨ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਕਦ ਇਨਾਮ ਦਿੱਤੇ… pic.twitter.com/2mhxMWeo4D
सीएम मान ने एक्स पर लिखा, "आज 'खेडां वतन पंजाब दियां-2026' के चौथे सीजन का बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शानदार आगाज किया गया. इस साल 39 खेलों में लगभग 10 लाख खिलाड़ियों को खेल मैदानों में लाने का लक्ष्य है. विजेताओं के लिए 12.50 करोड़ की इनामी राशि रखी गई है, और पहली बार वेटरन खिलाड़ियों को भी नकद इनाम मिलेंगे."
सीएम मान ने आगे लिखा, "आज इसी मंच से राष्ट्रमंडल खेल-2026 की पदक विजेता हरजिंदर कौर और लवप्रीत सिंह को 50-50 लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया. पंजाब के नौजवानों को नशों से दूर करके खेलों से जोड़ने और प्रदेश को खेलों में फिर से नंबर एक बनाने की हमारी मुहिम निरंतर जारी है. इनकलाब जिंदाबाद."
कार्यक्रम का उद्देश्य नौजवानों को मंच प्रदान करना
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा, "हम अपनी बहादुरी, उद्यम और खेल भावना के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण हमने हमेशा हर क्षेत्र में सफलता हासिल की हैं. इन खेलों का उद्देश्य इस भावना को सही दिशा देना और हमारे नौजवानों को खेलों में नाम रोशन करने के लिए मंच प्रदान करना है."
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' का चौथा सीजन आज बठिंडा से शुरू हुआ है, जबकि 12 अगस्त को संगरूर से शुरू हुई खेल मशाल भी बठिंडा पहुंच गई है. उन्होंने आगे कहा, "इस साल प्रदेश भर के लगभग 10 लाख खिलाड़ियों को शामिल करने का लक्ष्य है ताकि नौजवानों की असीम ऊर्जा को खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर लगाया जा सके. खेलों में 14 साल से लेकर 70 साल से अधिक उम्र के 9 आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे."
इन खेलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
सीएम मान ने बताया कि इस साल कुल 39 खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल सहित चार पैरा-खेल शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में पहली बार लड़कों और लड़कियों के लिए टेनिस-बॉल क्रिकेट को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया है. कार्यक्रम का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा."
सीएम ने कहा कि इन खेलों की एक खास बात यह है कि यह विभिन्न पीढ़ियों को जोड़ती है. उन्होंने बताया कि पिछले सीजनों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां- दादा, बेटा और पोता- ने एक साथ हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा, "'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान में खेल हमारा सबसे मजबूत और प्रभावी हथियार हैं."
ये भी पढ़ें: Punjab News: भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की अपील
सीएम भगवंत मान ने बताया कि राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. जबकि 40 वर्ष तक की आयु वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का लाभ उठा सकेंगे.
ये भी पढ़ें: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का कमाल, सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12 हजार से ज्यादा मरीजों हुआ मुफ्त इलाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







