अब तो मान जा पाकिस्तान! LIVE मैच में बॉडी शेम कर क्रांति गौड़ पर कसे भद्दे ताने, वीडियो में देखें पाक फैंस की शर्मनाक हरकत
Pakistani Fans Troll Kranti Gaud : पाकिस्तान फैंस ने सारी हदें पर कर दी. उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को लाइव मैच में ट्रोल किया. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस ने क्रांति को बॉडी शेम किया और उन पर भद्दे कमेंट कसे. इससे पाकिस्तान की छवि एक बार फिर से दुनिया के सामने धूमिल हो गई है. पाकिस्तान से भारत के क्रांति के साथ हुई इस शर्मनाक हरकत का बदला उनको एकतरफा मुकाबले में धूल चटा कर दिया.
दरअसल, महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 56 रनों के लक्ष्य को 8.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 57 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया.
Team India have done it again against their arch-rivals ~ making it 9-1 in the head-to-head! ???????? #DPWorldWomensAsiaCup2026 #INDWvPAKW #ACC pic.twitter.com/c6jFFoZ55K
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 5, 2026
पाकिस्तान फैंस ने क्रांति गौड़ को किया बॉडी शेम
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जब भारतीय क्रिकेट टीम फील्डिंग कर रही थी. उनस समय क्रांति गौड़ के साथ मैदान पर शर्मनाक घटना हुआ. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने हारी हदें पार कर डाली. इससे उन्होंने बता दिया की पाकिस्तान के फैंस कितनी गंदी और नीची सोच सकते हैं. इसके साथ ही तय हो गया कि, पाकिस्तान के फैंस कभी सुधरने नहीं वालें हैं.
बता दें कि, पाकिस्तान की पारी के दौरान जब क्रांति गौड़ बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहीं थीं. तब पाकिस्तान फैंस ने उन पर अभद्र कमेंट किए. स्टैंड्स में बैठे कुछ पाकिस्तानी फैंस उनके लुक्स पर तंज कसे. वीडियो में उन्हें जोर-जोर से चिल्लाते सुना जा सकता है. वो क्रांति को पूरी तरह से परेशान कर रहे थे.
वो क्रांति को कह रहे हैं कि, 'लड़का खेल रहा है... लड़का. वो क्रांति को लड़का, लड़का कह रहे हैं... वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, कि वो बोल रहे हैं, 'ओए लड़के, इधर आ'.. पाकिस्तान के फैंस ऐसी हरकत कर भारतीय गेंदबाज का ध्यान भटकाना रहे थे. वो उन्हें लगातार ट्रोल करते रहे. लेकिन क्रांति ने उन्हें नजरअंदाज किया और अपना पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर दिया.
“???????????????????? ???????????????? ???????????????? ????????????… ????????????????????. ???????????? ????????????????????, ???????????????????? ????????!” — Pakistani fans ????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 6, 2026
Pakistani fans kept trolling Kranti Gaud by calling her “BOY” during the India Women vs Pakistan Women match.
Meanwhile, their own team got bowled out for just 55 runs.… pic.twitter.com/QxyRGdmzJc
भारत ने पाकिस्तान को दिया अपने खेल से जवाब
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के ऐसे छोटी सोच वाले और गिरे हुए फैंस को अपने खेल से जवाब दिया और उनकी टीम को 55 पर ढेर कर दिया. भारत के 7 विकेट से पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के साथ ही पाकिस्तान के ऐसे शर्मनाक फैंस को जवाब मिल गया होगा. भारत पाकिस्तान से पुरुष और महिला दोनों में काफी आगे है. पाकिस्तान के साथ भारत की तुलना करना ही बेमानी होगा.
इस मैच में भारत के लिए गेंद के साथ श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं प्रेमा रावत ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए. दीप्ति शर्मा को 2 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट हासिल हुआ. टीम इंडिया के लिए बल्ले के साथ हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए. वहीं दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने 12-12 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : 'उनके साथ थोड़ी दिक्कत है...' दिग्गज ने क्यों किया संजू सैमसन को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से बाहर, जानिए असली वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
News Nation







