Responsive Scrollable Menu

ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद US की धमकी: 'हमारे 2 जहाजों पर हमला करोगे तो 3 डुबोएंगे'

अमेरिका ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमला किया, एक टैंकर ओमान की खाड़ी में डूब गया. अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने हमले के बाद ईरान को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है.

The post ईरानी तेल टैंकर पर हमले के बाद US की धमकी: 'हमारे 2 जहाजों पर हमला करोगे तो 3 डुबोएंगे' appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Madhya Pradesh: सागर के बंडा में रात का जाम बना मौत का कारण? 6 की गई जान, 5 अस्पताल में

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद करीब दर्जनभर लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालांकि, अभी यह साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि सभी मौतें जहरीली शराब पीने की वजह से हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

रात में बिगड़ी लोगों की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम बंडा अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएमसी सागर भेजा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में 30 करोड़ के विवाह सहायता घोटाले में पूर्व CEO Shobhit Tripathi गिरफ्तार

मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बंडा पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कराई। बंडा में किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इन लोगों की हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में गोलू उर्फ चमन लोधी (45), दिग्विजय लोधी (28), करतार सिंह लोधी (30), उजियार सिंह लोधी (56), रोशन लोधी (30) और राजेंद्र लोधी (32) शामिल हैं। ये सभी सागर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, गोलू उर्फ चमन को पहले से कैंसर की शिकायत होने की जानकारी भी सामने आई है।

पांच मरीजों की हालत गंभीर

गंभीर हालत में बीएमसी सागर भेजे गए मरीजों में हरनाम राय (42), उत्तम नत्थू नायक (42), मंगल रजक (40), परम आदिवासी और धनसिंह आदिवासी (30) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: MP के PWD Engineer के तीन ठिकानों पर EOW की रेड, 11 करोड़ की संपत्ति मिली

जहरीली शराब एंगल से भी जांच

प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि छह लोगों की मौत की असली वजह क्या थी।

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच हुई लड़ाई? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है. मैच में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ईस्ट की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन पारी की शुरुआत करने उतरे. खेल को शुरू हुए कुछ ही देर हुई थी कि साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा वैभव सूर्यवंशी से उलझते हुए कैमरे में कैद हो गए. Sun, 6 Sep 2026 13:44:40 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Mosque News : राहुल, अखिलेश, ओवैसी दंगा कराना चाहते हैं - संगीत सोम | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T08:39:31+00:00

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana : SP प्रवक्ता के झूठे दावों की Anand Ranganathan ने बैंड बजा दी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T08:39:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers