Responsive Scrollable Menu

देश के 8 हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने अल्पेश कोगजे

केंद्र सरकार ने शनिवार, 5 सितंबर को देश के विभिन्न हाईकोर्ट में आठ चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं।  यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद की गई हैं।  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे। वर्तमान  में जस्टिस कोगजे गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर फैसला लिया गया था। इसी क्रम में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरण कर उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई। मध्यप्रदेश के अलावा केंद्र सरकार की अधिसूचना में पटना, कलकत्ता, राजस्थान, बॉम्बे, पंजाब एवं हरियाणा, छत्तीसगढ़ तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट शामिल हैं।

हेमंत खंडेलवाल ने दी बधाई

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे की नियुक्ति पर उन्हें आत्मीय बधाई देता हूं। आपका न्यायिक अनुभव एवं विधि के क्षेत्र में दीर्घ सेवाएं मध्य प्रदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी। न्याय, निष्पक्षता तथा विधि के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेशवासियों के लिए विश्वास का आधार बने, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।

8 नए चीफ जस्टिस

  1. जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव (दिल्ली हाईकोर्ट) – पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  2. जस्टिस रविंद्र वी घुगे (बॉम्बे हाईकोर्ट) – कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  3. जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) – राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  4. जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी (इलाहाबाद हाईकोर्ट) – बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  5. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट) – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  6. जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा (ओडिशा हाईकोर्ट) – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  7. जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे (गुजरात हाईकोर्ट) – मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
  8. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

 

Continue reading on the app

400 साल पुराना रहस्यमयी कुआं, यहां एक डुबकी लगाते ही दूर हो जाते हैं रोग… इतिहास भी है बेहद अनोखा

400 Year Old Mysterious Well: तेलंगाना के सदाशिवपेट स्थित 400 साल पुराना पुष्करिणी कुआं जल संरक्षण और आस्था का प्रतीक है. इसके पवित्र जल से रोग ठीक होने की मान्यता है.

Continue reading on the app

  Sports

हारने के लिए बदनाम ना हो जाए पाकिस्तान? सीनियर्स के बाद U-19 क्रिकेट टीम का भी निकला दिवाला

पाकिस्तान की कोई भी टीम हो, किसी भी लेवल पर क्रिकेट खेल रही हो और कोई भी फॉर्मेट खेल रही हो. उनके खाते में बस आ रही है तो हार. Sun, 06 Sep 2026 12:39:59 +0530

  Videos
See all

महाराष्ट्र में गरबा में मुस्लिम बैन! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:38:34+00:00

Breaking News: UP में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात | UP Flood News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T07:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers