उदयपुर: 'रन फॉर जीरो हंगर' के संदेश के साथ हुआ मैराथन का आयोजन
उदयपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। पर्यटन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर राजस्थान के उदयपुर में रविवार को वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। मैराथन में देश-विदेश के 7,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में मैराथन का स्तर अंतरराष्ट्रीय हो गया था।
मैराथन को तीन श्रेणियों 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में आयोजित किया गया। मैराथन के माध्यम से रन फॉर जीरो हंगर का संदेश दिया गया।
उदयपुर के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, उदयपुर में दुनिया की सबसे खूबसूरत मैराथन में से एक का आयोजन हुआ। यह मेरी पहली मैराथन है, और मैं इसे कर सकता हूं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हर कोई इसे कर सकता है और हर कोई दौड़ सकता है। यह दौड़ बच्चों, युवाओं और सभी के लिए है।
उन्होंने कहा कि मैराथन का आयोजन फिटनेस के लिए, रन फॉर जीरो हंगर के लिए था। आज भी, कुछ लोगों को दिन में दो बार ठीक से खाना नहीं मिलता। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी भूखा न रहे। हर व्यक्ति को दो वक्त की रोटी मिले। उसी संदेश को फैलाने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया गया। मुझे इस मैराथन में भाग लेने की प्रेरणा इसके लक्ष्य की वजह से ही मिली।
गौरव श्रीवास्तव ने कहा, मैं सभी से फिट रहने, ड्रग्स से दूर रहने, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करने की अपील करता हूं।
मैराथन में भाग लेने वाले भारतीय प्रतिभागियों में वैस तो हर आयु वर्ग के लोग थे, लेकिन बड़ी संख्या युवाओं की थी। इसमें बड़ी संख्या कॉलेज जाने वाली लड़कियों की थी। इस दौरान सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी प्रतिभागी को मैराथन के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मैराथन का मुख्य आकर्षण विदेशी प्रतिभागी रहे।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
‘आसमान में बहुत सी बातें लिख दी गई हैं...’, सुनीता-कोमल विवाद पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात
Govinda Breaks Silence on Sunita Ahuja Allegations: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रही रिश्तों की तकरार और एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ कथित अफेयर की चर्चाओं के बीच आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इन दोनों के रिश्ते में काफी समय से तनाव की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं, हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपनी तलाक की अर्जी भी वापिस ले ली है. इस पूरे मुद्दे पर अब तक गोविंदा ने चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन अब हीरो नंबर 1 ने इस मामले पर अपनी बात रखी है.
मुंबई में आयोजित 'यूथ शक्ति दही हांडी' इवेंट के दौरान गोविंदा ने इन तमाम विवादों पर खुलकर तो बात नहीं की, लेकिन अपने बयानों से कई बड़े इशारे जरूर कर दिए. पिछले कुछ समय से गोविंदा की पर्सनल लाइफ, सुनीता आहूजा के तीखे बयानों और उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर मीडिया में लगातार सुर्खियां बनी हुई हैं. ऐसे में गोविंदा का यह बयान उनके फैंस के बीच एक नया हॉट टॉपिक बन गया है.
अफवाहों पर गोविंदा ने इशारों में की बात
दही हांडी के पावन अवसर पर बात करते हुए गोविंदा ने सबसे पहले देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि हमें यह भी सोचना चाहिए कि हम ग्लोबल लेवल पर देश को कैसे आगे ले जा सकते हैं. इसके बाद जब बात उनकी निजी जिंदगी और हालिया विवादों पर आई, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में अपनी बात रखी.
सुनीता आहूजा की ओर से लगाए गए आरोपों और हवा में उड़ रही अफवाहों की ओर इशारा करते हुए गोविंदा ने कहा, "बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे साफ हो जाएं और गोविंदा उन्हें क्लियर कर पाए." उन्होंने अपने चाहने वालों से अपील की कि मुश्किल वक्त में उन्हें पहले की तरह ही फैंस का सपोर्ट चाहिए.
क्यों हुआ गोविंदा और सुनीता में विवाद?
यह पूरा विवाद तब और गहरा गया था जब गोविंदा की आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी के साथ एक्टर को एयरपोर्ट पर देखा गया था. इसके बाद सुनीता आहूजा ने कोमल रानी के लुक पर तीखी टिप्पणी की थी. बात तब और बढ़ गई जब सुनीता को फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया, हालांकि उन्होंने बाद में तलाक का केस वापस ले लिया था.
सुनीता आहूजा ने मीडिया और इंटरव्यू के दौरान यहां तक दावा किया था कि गोविंदा के सालों से कई अफेयर रहे हैं और उन्होंने उन्हें चीट किया है. हालांकि, बाद के बयानों में सुनीता ने अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा था कि तमाम चर्चाओं के बावजूद वह गोविंदा से प्यार करती हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह लाख जगह जाएं, लौटकर उन्हीं के पास आएंगे.
गोविंदा का जल्दी ही होगा कमबैक
पर्सनल लाइफ की इन उठापटक के बीच गोविंदा अपने फिल्मी करियर की दूसरी पारी शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. दही हांडी इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी वापसी का जिक्र करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' का नाम लिया. एक्टर ने यह भी जताया कि वह अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं. अपनी बात को खत्म करते हुए गोविंदा ने बेहद इमोशनल अंदाज में कहा, "गोविंदा आगे बढ़ पाएं, ऐसी प्रार्थना करता हूं."
'कोमल' बनी रिश्ते में फसाद
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लंबा समय हो चुका है, लेकिन हालिया महीनों में उनके रिश्तों में आई खटास और कोमल रानी के साथ नाम जोड़े जाने की वजह से यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ जहां सुनीता के बयानों ने इन पारिवारिक अनबन को खुले तौर पर सबके सामने ला दिया है, वहीं गोविंदा ने पूरे मामले को संभालते हुए अपने करियर और भविष्य पर फोकस कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






