Tamil Nadu में पुलिसकर्मियों का कार्यभार घटाने और Welfare Schemes को सरकार देगी प्राथमिकता
चेन्नई, छह सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार को ‘पुलिस दिवस’ के अवसर पर पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सरकार पुलिसकर्मियों का कार्यभार कम करने, आधुनिक प्रौद्योगिकी को पुलिस के कामकाज में शामिल करने और पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने समाज में शांति बनाए रखने और कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले पुलिस बल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राज्य के पुलिसकर्मियों का साहस और त्याग सदैव सराहनीय रहा है।
वे न केवल अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं, बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों के जीवन, संपत्ति और अधिकारों की रक्षा के लिए भी अग्रिम पंक्ति में बहादुरी से डटे रहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार पुलिसकर्मियों के कार्यभार को कम करने, आधुनिक प्रौद्योगिकी सुविधाओं के माध्यम से उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने तथा पुलिस अधिकारियों एवं उनके परिवारों के लिए आवश्यक कल्याणकारी योजनाएं सुनिश्चित करने को प्राथमिकता देगी।’’ विजय ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित तमिलनाडु के निर्माण के लिए जनता से पुलिस के साथ विश्वास और सद्भाव के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।
Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत
तिरुवनंतपुरम, छह सितंबर केरलम राज्य मानवाधिकार आयोग ने रविवार को त्रिशूर जिले में हुई उस सड़क दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच का निर्देश दिया जिसमें तमिलनाडु के आठ लोगों की मौत हो गई है। आयोग की सदस्य वी. गीता ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पलक्कड़ परियोजना निदेशक और त्रिशूर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। आयोग ने कहा कि इस आरोप की विशेष रूप से जांच की जानी चाहिए कि मालवाहक लॉरी की अनधिकृत पार्किंग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उचित संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। दुर्घटना शुक्रवार देर रात काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में राजमार्ग पर उस समय हुई, जब डिंडीगुल जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों समेत आठ लोगों को ले जा रही एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








