Box Office Report: 'हनुमान अंश' ने फिर लगाई लंबी छलांक, Mirzapur The Movie को मिली जबरदस्त टक्कर, 100 करोड़ से बस चंद कदमों की है दूरी
Box Office Collection (05 September 2026): भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन अलग-अलग फिल्मों की अलग-अलग कहानियां देखने को मिल रही हैं, जहां एक तरफ छोटे बजट की फिल्म सफलता दर्ज कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े बजट की फिल्में अपनी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर एक अजूबा साबित हुई है. महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन शनिवार को शानदार छलांग लगाई है.
'हनुमान अंश' कमाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है. वहीं, मिर्जापुर द मूवी भी कमाई के मामले में कहीं कम नहीं है. इन दो फिल्मों के जलवे के आगे यश की टॉक्सिक पूरी तरह से घुटने टेकती नजर आ रही है. आइए देखें, शनिवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल?
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस डे 30
'हनुमान अंश' ने रिलीज के 30वें दिन एक बार फिर लंबी लगाते हुए ₹16.25 करोड़ की नेट कमाई की. शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई में 62.5 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है. डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है. पहले दो हफ्तों तक मामूली कमाई करने वाली यह फिल्म 'वर्ड ऑफ माउथ' के दम पर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और इसका कुल नेट कलेक्शन ₹99.13 करोड़ तक पहुंच गया है. रविवार को यह आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर अपने बजट के मुकाबले 4900 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज कर इतिहास रचेगी.
'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस डे 2
ओटीटी पर धूम मचाने के बाद बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर-थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को उम्मीद से बढ़कर ₹25.75 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन शनिवार को इसने 11,256 शोज में ₹32.00 करोड़ की नेट कमाई कर डाली है.
'मिर्जापुर द मूवी' स्टारकास्ट
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और जीतेंद्र कुमार जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का दो दिनों का कुल भारत में नेट कलेक्शन ₹57.75 करोड़ हो गया है, जबकि विदेशों में ₹10.25 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹79.55 करोड़ के पार पहुंच चुका है.
100 करोड़ी बनने में चंद कदमों की दूरी
कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के फैंस सिनेमाघरों में जमकर सीटियों और तालियां बजा रहे हैं. हालांकि इसका बजट करीब ₹250 करोड़ है, जिसके चलते हिट होने के लिए इसे अभी लंबा सफर तय करना होगा, लेकिन रविवार को इसके भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है.
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
दूसरी तरफ, सुपरस्टार यश की कमबैक फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी बेहाल चल रहा है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारी-भरकम बजट ₹500 करोड़ है, लेकिन नेगेटिव रिव्यूज के कारण इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है.
हालांकि शनिवार को 11वें दिन इसकी कमाई में थोड़ा सुधार देखा गया और इसने सभी पांच भाषाओं में 1,829 शोज के साथ ₹2.04 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि शुक्रवार के ₹1.75 करोड़ से थोड़ा बेहतर है, लेकिन फिल्म की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह काफी कमजोर है. 11 दिनों में यह फिल्म भारत में कुल ₹243.09 करोड़ की नेट कमाई कर पाई है.
टॉक्सिक का कैसा है विदेशी बाजार में हाल?
'टॉक्सिक' का विदेशी बाजारों में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और ओवरसीज में इसने 11 दिनों में ₹43.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. देश और दुनिया के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो यश की इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹333.45 करोड़ तक ही पहुंच पाया है.
बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! खतरे के निशान से ऊपर गंगा, 11 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट
Bihar Flood: बिहार के कई जिलों में मानसून की तबाही और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर भयानक बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 50.57 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो साल 2016 के 50.52 मीटर के उच्चतम स्तर से भी 5 सेंटीमीटर ऊपर है. पटना के अलावा जिले के पंडारक इलाके में भी नदी ने साल 2021 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जहां जलस्तर 43.78 मीटर दर्ज किया गया है. राज्य के करीब 11 जिले इस समय पानी के भयंकर दबाव से जूझ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.
11 जिलों में बाढ़ का खतरा
भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, अरवल और पटना सहित कुल 11 जिलों के लगभग 61 प्रखंडों की 300 से अधिक ग्राम पंचायतें पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं. खेतों में लहलहाती फसलें पानी में डूबकर नष्ट हो गई हैं और कई मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने के कारण गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से पूरी तरह कट गया है. मजबूरी में लोग सुरक्षित स्थानों या ऊंचे बांधों पर शरण लेने को विवश हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा से लगभग 16.85 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें हर घंटे बढ़ती जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: चीन के शिनजियांग में सुबह-सुबह आया भूकंप, 4.2 की तीव्रता से कांपी धरती
सात प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर
गंगा नदी के अलावा राज्य की अन्य प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं और लाल निशान यानी खतरे के स्तर को पार कर चुकी हैं. गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन, बागमती और घाघरा जैसी नदियां इस समय उग्र रूप धारण किए हुए हैं. मुख्य नदियों का जलस्तर पहले से ही काफी ऊंचा होने के कारण सहायक नदियों का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है, जिससे नदियां उल्टा बहकर खेतों और घनी रिहायशी बस्तियों में फैल रही हैं. पानी के इस अप्रत्याशित फैलाव ने ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों के निचले हिस्सों में भी तबाही मचा रखी है, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है.
राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात
प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 7 और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 27 यानी कुल 34 टीमें पूरी तरह मुस्तैदी से मैदान में डटी हुई हैं. मोटरबोट और नावों के जरिए पानी में घिरे दूर-दराज के गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है. जिन इलाकों में जलभराव बहुत ज्यादा है, वहां प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री और पीने के पानी के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं. इसके साथ ही, कमजोर तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित कटाव को समय रहते रोका जा सके.
ये भी पढ़ें: Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा, दो लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल
मौसम विभाग की चेतावनी और आने वाले दो दिन नाजुक
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है. यदि इस दौरान बारिश का दौर जारी रहता है, तो नदियों के जलस्तर में और अधिक वृद्धि होने की पूरी आशंका है. पहले से ही करीब 17 लाख आबादी पानी की मार झेल रही है, ऐसे में मौसम का यह नया मिजाज आने वाले दो दिनों को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकता है. प्रशासन लगातार लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील कर रहा है.
ये भी पढ़ें: बिहार में पटरी से उतरी महानंदा एक्सप्रेस, आरा स्टेशन पर मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे यात्री
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





