Viral Post: श्रेयांश ने 31 जुलाई को छोड़ी नौकरी, 1 सितंबर को आ गई अगस्त की पूरी सैलरी
LinkedIn Viral Post: नौकरी छोड़ने के एक महीने बाद शख्स के अकाउंट में पूरे महीने की सैलरी आ गई. श्रेयांस जैन ने अपने साथ हुई यह पेरोल गलती के बारे में लिंक्डइन पर लिखा है. जानिए कैसे उन्होंने 48 घंटे में कंपनी को रुपये लौटाए और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स को क्या सीख दी.
Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान हादसा, दो लोगों की मौत; 2 गंभीर रूप से घायल
US Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार दोपहर एक विमान क्रैश हो गया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर (स्थानीय समय) कैलिफोर्निया के नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में एक छोटा विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि विमान ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. जिसके बाद कई इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं.
विमान हादसे में दो लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं मारे गए या घायल लोगों की तुरंत पहचान नहीं बताई गई. अधिकारियों ने बचे हुए दो लोगों की हालत के बारे में भी कोई और जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने इतना बताया कि उनकी हालत गंभीर है.
Two people died and two others were hospitalized with serious injuries after a small plane crashed near the Sierra Sky Park Airport in Fresno, according to the fire department. https://t.co/KUdJYCFgsZ
— San Francisco Chronicle (@sfchronicle) September 6, 2026
इस हादसे के बाद इलाके में कई एजेंसियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट जैसी एजेंसियों ने इसमें मदद की. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







