8th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई सैलरी लागू होते ही दोगुना हो जाएगा मकान का भत्ता!
दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या:आरोपियों ने लाठी-रॉड से हमला किया; बचाने आए गार्ड को भी धमकी दी
दिल्ली के ईस्ट दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति की लाठी और रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। यह इलाका न्यू अशोक नगर थाने के तहत आता है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के वक्त पास में एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड ने बताया कि, दो आरोपी आए थे। उन्होंने पहले झगड़ा किया मैंने बचाने की कोशिश की तो मुझे भी धमकी दी। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… दिल्ली में मर्डर की पिछली घटनाएं... 21 अगस्त: पति को भाइयों से पिटवाया, CCTV बंद कराए; इंजीनियर की मौत दिल्ली के निहाल विहार में 31 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पिटाई से मौत हो गई थी। 21 अगस्त को घटना से पहले विनय की पत्नी रेखा ने घर के अंदर लगा CCTV कैमरा बंद कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद रेखा के भाई और भाभी घर पहुंचे और विनय के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल विनय ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें… 26 अगस्त: दिल्ली में मॉडल की हत्या, घर में घुसकर चाकू मारा दिल्ली में 26 साल के आरोपी ने मॉडल मुस्कान की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त 21 साल की मुस्कान घर में अकेली थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद इमरान ने चाकू से मुस्कान पर कई वार किए और फरार हो गया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










