तीन रूममेट्स, तीन सिलेंडर और तीन चूल्हे! बर्तन-साबुन तक सब अलग, वीडियो देख सिर पकड़ लेगें आप!
Viral Video :एक ही फ्लैट में रहने वाली तीन लड़कियों का किचन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. तीन सिलेंडर, तीन चूल्हे और बर्तन से लेकर साबुन तक सबका अलग-अलग. आखिर ऐसी क्या वजह है कि रूममेट्स ने बना लिया अपना-अपना पूरा किचन सेटअप? आइए देखके हैं ये वायरल वीडियो...
केंद्र ने 8 हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस किए नियुक्त, MP समेत महाराष्ट्र, बंगाल और जम्मू-कश्मीर में बदलाव; देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही देश के कई प्रमुख हाईकोर्ट में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है।
इन नियुक्तियों में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भी शामिल है। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को मिली पटना की जिम्मेदारी
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
राजस्थान और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी बदलाव
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल अब राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को उसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट को भी नया चीफ जस्टिस
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें, किस जज को किस हाईकोर्ट की जिम्मेदारी मिली
जस्टिस वल्लुरी कामेश्वर राव — पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस रविंद्र वी. घुगे — कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल — राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी — बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा — पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस कृष्णा राम मोहापात्रा — छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस अलपेश यशवंत कोग्जे — मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी — जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित हाईकोर्ट में प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज की नई जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







