महानंदा एक्सप्रेस डिरेल,इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरे:आरा में गलत सिग्नल मिला, दिल्ली की जगह सासाराम लाइन पर गई; वंदेभारत समेत कई ट्रेनें लेट
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इंजन समेत एसएलआर और एच-1 बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि रेलवे का कहना है कि एक स्लीपर बोगी का एक चक्का पटरी से उतरा है। घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर हुई। घटना के बाद रेलवे स्टॉफ और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी तरह की कैजुअल्टी नहीं हुई है। महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट प्रभावित हुआ है। वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधी धाम, कैप्टल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर, उधना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें लेट हैं। महानंदा एक्सप्रेस फिलहाल स्टेशन पर खड़ी है। दिल्ली की जगह सासाराम का सिग्नल मिला जानकारी के अनुसार, महानंदा एक्सप्रेस सुबह करीब 4:12 बजे आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। यहां से ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना होना था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के परिचालन के दौरान किसी तकनीकी समस्या के कारण उसका सिग्नल सासाराम लाइन की ओर चला गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी और स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर अप लाइन में डिरेल हो गई। इंजन के साथ एसएलआर और एच-1 कोच के पटरी से उतरने के बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि रेलवे की ओर महानंदा एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रेलवे अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… करीब ढाई घंटे में तीनों बोगियों दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया गया रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य करते हुए पटरी से उतरी तीनों बोगियों को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाया। घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित होने की सूचना है। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की जांच में जुटी है। रेलवे अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं कि सिग्नल सासाराम लाइन की ओर क्यों गया और इसी वजह से ट्रेन गलत दिशा में कैसे चली गई? हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय हुई इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे की ओर से परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खबर लगातार अपडेट हो रही है……
मंत्री ने पर्ची मांगी, पंडित बोले-CM हाउस में लगेगा दरबार:बंगाल के सीएम ने धीरेंद्र शास्त्री का किया स्वागत; मंत्रियों-विधायकों को बागेश्वर धाम बुलाया
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। 4 से 6 सितंबर तक आयोजित कथा के दूसरे दिन शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौजन्य भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहे। मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट की मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्रियों व अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। उन्हें मां दुर्गा का चित्र और पूजन सामग्री भेंट की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ रात का खाना खाया। इस दौरान धार्मिक विषयों पर चर्चा भी हुई। मंत्री ने पर्ची निकालने का किया अनुरोध डिनर के दौरान एक मंत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से पर्ची निकालने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने कहा कि एक दिन का दिव्य दरबार मुख्यमंत्री आवास में लगाना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को बागेश्वर धाम आने का न्योता भी दिया। तस्वीरे देखिए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







