साइबर लिटरेसी- सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो न डालें:गलत इस्तेमाल का रिस्क, पुलिस की एडवाइजरी और पेरेंट्स के लिए 10 सेफ्टी टिप्स
आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से माता-पिता अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वे अक्सर स्कूल फंक्शन, वेकेशन, बर्थडे सेलिब्रेशन, अचीवमेंट्स या रोजमर्रा के खास पलों की झलकियां लोगों को दिखाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये तस्वीरें और वीडियो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं? दरअसल, एक बार इंटरनेट पर फोटो-वीडियो अपलोड करने के बाद उस पर हमारा कंट्रोल नहीं रहता। कोई भी इनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। AI और डीपफेक तकनीक के दौर में यह रिस्क और भी बढ़ गया है। कई बार फोटो में मौजूद छोटी-सी डिटेल (जैसे बच्चे या स्कूल का नाम और लोकेशन) अपराधियों के लिए बड़ा हथियार बन सकती है। इसी खतरे को देखते हुए पिछले दिनों असम पुलिस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक एडवाइजरी जारी की। ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ (I4C) ने भी स्कूलों और माता-पिता से सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। इसलिए ‘साइबर लिटरेसी’ में आज बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस सवाल- सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो शेयर करना कितना कॉमन है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- McAfee के 2018 के ‘द एज ऑफ कंसेंट’ सर्वे के मुताबिक, भारत में अधिकांश माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी और संभावित खतरों के बारे में जानने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते हैं। सर्वे के अनुसार- सवाल- क्या बच्चों की फोटो ऑनलाइन शेयर करना सुरक्षित है? जवाब- इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। फोटो के साथ बच्चे का नाम, स्कूल, लोकेशन या दूसरी डिटेल्स पब्लिक हो सकती हैं। भविष्य में इसका मिसयूज होने का रिस्क हमेशा बना रहता है। सवाल- बच्चों की फोटो ऑनलाइन शेयर करने से क्या साइबर रिस्क हो सकते हैं? जवाब- ठग इसके जरिए बच्चे की आइडेंटिटी, लोकेशन या अन्य पर्सनल डिटेल्स का दुरुपयोग कर सकते हैं। सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या बच्चों की कोई भी फोटो कभी शेयर नहीं करनी चाहिए? जवाब- ऐसा नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है। फोटो हमेशा प्राइवेसी सेटिंग्स को 'प्राइवेट' या 'ओनली फ्रेंड्स' रखकर ही शेयर करें। साथ ही ऐसी तस्वीरें शेयर करने से बचें, जो बच्चे की आइडेंटिटी, लोकेशन, स्कूल, हेल्थ, पर्सनल डिटेल्स को उजागर करती हों। सवाल- बच्चों की कौन-सी डिटेल्स नहीं शेयर करनी चाहिए? जवाब- इस दौरान ध्यान रखें कि फोटो में बच्चे की कोई भी पर्सनल डिटेल (जैसे स्कूल, घर का पता या पूरा नाम) न दिखे। साथ ही बैकग्राउंड सुरक्षित हो और फ्रेंड लिस्ट में केवल भरोसेमंद लोग ही शामिल हों। ग्राफिक में देखिए, बच्चों से जुड़ी कौन-सी डिटेल्स नहीं शेयर करनी चाहिए- सवाल- क्या स्कूल द्वारा बच्चों की फोटो/वीडियो पोस्ट करना भी रिस्की हो सकता है? जवाब- हां, स्कूलों के सोशल मीडिया पेज अक्सर पब्लिक होते हैं। ऐसे में ठग यहां से बच्चे की पर्सनल डिटेल, उसकी टाइमिंग और डेली रूटीन का पता लगा सकते हैं। इससे अपहरण जैसी घटनाओं का रिस्क होता है। इसलिए स्कूलों को बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सवाल- स्कूलों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- स्कूलों को पेरेंट्स की सहमति से एक स्पष्ट सोशल मीडिया पॉलिसी बनानी चाहिए। साथ ही जिम्मेदारी से कंटेंट पोस्ट करना चाहिए। स्कूल मैनेजमेंट ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- रिपोर्ट कार्ड, एडमिट कार्ड या पहचान संबंधी दस्तावेज क्यों शेयर नहीं करने चाहिए? जवाब- इन डॉक्यूमेंट्स में बच्चे का पूरा नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और रोल नंबर जैसी सेंसिटिव जानकारी होती है। साइबर अपराधी इसके जरिए फ्रॉड कर सकते हैं। सवाल- माता-पिता को बच्चों की डिजिटल प्राइवेसी के बारे में क्यों सोचना चाहिए? जवाब- बच्चे अभी वयस्क नहीं हैं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी माता-पिता की है। इसलिए पेरेंट्स हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आज की एक पोस्ट भविष्य में बच्चे की प्रतिष्ठा, सुरक्षा और निजी जीवन को प्रभावित कर सकती है। सवाल- डिजिटल फुटप्रिंट क्या होता है? क्या एक बार अपलोड की गई फोटो हमेशा इंटरनेट पर रह सकती है? जवाब- इंटरनेट पर शेयर की गई जानकारी से बनने वाले रिकॉर्ड को ‘डिजिटल फुटप्रिंट’ कहते हैं। इंटरनेट पर अपलोड की गई फोटो को पूरी तरह मिटाना लगभग असंभव होता है। भले ही आप डिलीट कर दें, कोई उसे डाउनलोड, सेव या दोबारा शेयर कर सकता है। इसलिए ऑनलाइन पोस्ट को स्थायी मानकर ही शेयर करना चाहिए। सवाल- जियोटैग (Geotag) क्या होता है और यह क्यों खतरनाक हो सकता है? जवाब- जियोटैग फोटो/वीडियो के साथ जुड़ी लोकेशन की जानकारी है। इससे पता चल सकता है कि तस्वीर कहां ली गई है। अगर बच्चों की फोटो में जियोटैग मौजूद हो, तो कोई अनजान व्यक्ति बच्चे के घर, स्कूल या किसी दूसरी जगह की लोकेशन का पता लगा सकता है। इसलिए फोटो शेयर करने से पहले लोकेशन सेटिंग्स चेक करना जरूरी है। सवाल- AI के दौर में बच्चों की फोटो शेयर करने के जोखिम क्यों बढ़ गए हैं? जवाब- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से अब किसी भी साधारण फोटो को डीपफेक वीडियो या आपत्तिजनक तस्वीरों (AI मॉर्फिंग) में बदला जा सकता है, जो बेहद डरावना है। सवाल- माता-पिता कैसे पहचानें कि कोई व्यक्ति बच्चों की तस्वीरों में असामान्य रुचि ले रहा है? जवाब- अगर कोई अनजान व्यक्ति ये हरकत करे तो सतर्क हो जाएं- सवाल- क्या सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें साइबर बुलिंग का कारण बन सकती हैं? जवाब- हां, कोई व्यक्ति बच्चे का मजाक उड़ाने या बच्चे को ऑनलाइन परेशान करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकता है। इससे बच्चा मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है। सवाल- बच्चों की प्राइवेसी का अधिकार क्या है? जवाब- ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट (DPDP एक्ट), 2023’ में बच्चों की डिजिटल प्राइवेसी को विशेष सुरक्षा दी गई है। एक्ट में प्रावधान है कि- ध्यान रहे- DPDP एक्ट के बच्चों से जुड़े ये प्रावधान 13 मई 2027 से लागू होंगे। सवाल- बच्चों की कौन-सी तस्वीरें कभी ऑनलाइन नहीं डालनी चाहिए? जवाब- बच्चों की ये तस्वीरें कभी भी ऑनलाइन शेयर न करें- सवाल- बच्चों की फोटो शेयर करने से पहले कौन-से सवाल खुद से पूछने चाहिए? जवाब- बच्चे से जुड़ी कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले खुद से ये पांच सवाल पूछें- सवाल- अगर फोटो का गलत इस्तेमाल हो जाए तो क्या करें? जवाब- तुरंत उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो को 'रिपोर्ट' करें। सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट लें। स्थानीय पुलिस स्टेशन के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं। सवाल- साइबर क्राइम की शिकायत कहां करें? जवाब- इसके लिए साइबर क्राइम टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं। सवाल- माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन सिक्योरिटी कैसे बढ़ा सकते हैं? जवाब- बच्चों को जैसे ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में समझाया जाता है, वैसे ही उन्हें ‘सेफ-अनसेफ ऑनलाइन’ के बारे में भी बताना चाहिए। ग्राफिक में ऑनलाइन सेफ्टी के आसान टिप्स देखिए- सवाल- बच्चों की डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने का गोल्डन रूल क्या है? जवाब- साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्रा बताते हैं, "कुछ भी पोस्ट करने से पहले दाे बार सोचें।" सोशल मीडिया के चंद 'लाइक्स' और 'कमेंट्स' के लिए बच्चे की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें। बच्चों की प्राइवेसी हमेशा सर्वोपरि होनी चाहिए। ************* ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………… ये खबर भी पढ़ें… साइबर लिटरेसी- EPFO की एडवाइजरी:ठगों के निशाने पर PF अकाउंट, जानें कैसे रहें सेफ, PF से जुड़े फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक कैसे पहचानें नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) उनकी सबसे महत्वपूर्ण सेविंग है। ये सेविंग रिटायरमेंट के बाद और क्राइसिस के समय काम आती है। PF बैलेंस चेक करने, क्लेम सेटलमेंट करने या पेंशन से जुड़ी जानकारी के लिए करोड़ों लोग ‘एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन’ (EPFO) की ऑनलाइन सर्विसेस यूज करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Today's Breaking News: Nepal Flash Flood | PM Modi Speech | UP & Bihar Flood | Weather Update | LIVE
Today's Breaking News: Nepal Flash Flood | PM Modi Speech | UP & Bihar Flood | Weather Update | LIVE Kishore Ajwani के साथ जानिए आज की सभी बड़ी खबरों का पूरा अपडेट और हर मुद्दे के पीछे की कहानी। #nepalflashflood #pmmodi #pmmodispeech #upflood #biharflood #weatherupdate #floodalert #janmashtami2026 #NepalFlood #NepalFlashFlood #NepalCloudburst #rahulgandhi #pmmodi #vandemataram #rahulgandhi #ranchiprotest #studentprotest #nitinnabin #bjp #bjpnewteam #jharkhandnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, delhi property dealer murder, krishna janmashtami, pm modi gujarat visit, nitin nabin uttarakhand visit, rahul gandhi in uttarakhand, sheikh hasina extradition, isro eos-05, neet ug 2027, bihar flood, chitrakoot flood, varanasi ganga water level
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






