Responsive Scrollable Menu

गुजरात में लिव-इन-पार्टनर की बस स्टैंड पर हत्या:पुलिस आरोपी को घसीटकर घटनास्थल लाई, डंडों से पीटा; कहा- अपराध क्रूर था, सख्ती जरूरी

गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधा, घसीटा और डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी फैजल लखानी को रस्सियों से बंधा देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं और डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं। महिला की हत्या और आरोपी की पिटाई, 5 तस्वीरें… 1. आरोपी फैजल ने महिला और उसके साथी को बस स्टैंड पर पकड़ा 2. फैजल ने महिला को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई 3. पुलिस आरोपी को पकड़कर बस स्टैंड लाई 4. फैजल को घसीटकर बस स्टैंड के अंदर लाया गया 5. पुलिस ने आरोपी को पोल से बांधकर पीटा महिला की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज पुलिस के मुताबिक, मृतका काजल बरैया और फैजल लखानी करीब 7 साल से साथ रह रहे थे। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद फैजल को पता चला कि काजल उसके परिचित रवि के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि फैजल ने काजल और रवि के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल काजल को भावनगर के सरकारी सर टी. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को फैजल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बोली- लोगों का भरोसा खत्म हो रहा था नीलमबाग पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उनका कहना है कि आरोपी ने महिला पर बेहद बेरहमी से हमला किया था और यह घटना लोगों के सामने हुई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। लोगों में यह धारणा बनने लगी कि अपराधी महिलाओं पर हमला कर रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। उनादकट ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में अपराधियों को कड़ा संदेश देने की जरूरत होती है। उन्होंने पुलिस की ओर से की गई पिटाई को इसी वजह से जरूरी बताया। गुजरात में सरेआम आरोपी को पीटने पर कार्रवाई का प्रावधान पुलिस की इस कार्रवाई पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि गुजरात में पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पीटने जैसी कार्रवाई पर रोक के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। गुजरात हाईकोर्ट में एक स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि राज्य के गृह विभाग ने 7 मई को एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें पुलिसकर्मियों को आरोपियों को सार्वजनिक जगह पर उठक-बैठक कराने, घुटनों के बल रेंगने के लिए मजबूर करने, लात मारने या डंडे से पीटने जैसी कार्रवाई से रोक दिया गया था। सर्कुलर के मुताबिक, ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राजकोट में मां के लिव-इन-पार्टनर की बेटे ने की हत्या, मृतक चिल्लाता रहा- मैंने कुछ नहीं किया गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर शहर में मां के 12 साल पुराने लिव-इन रिश्ते से नाराज बेटे ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी ने दौड़ाकर मृतक के शरीर पर चाकू के 6 वार किए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बिहार में 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित:पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश; यूपी के 26 जिलों में बाढ़; कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश होगी। दिल्ली में शनिवार को लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। राजस्थान में फिर से एक्टिव हुए मानसून के कारण जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर सहित कई जिलों में बारिश हुई। अजमेर में बरसात के कारण एक स्कूल की दीवार ढह गई। भोपाल के कोलार में सड़क धंसने से 3 कारें फंस गईं। MP के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, बिहार के 18 जिलों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। इससे 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यूपी में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी और प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियों और आसपास के इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में रुमेश थरंगा ने रचा इतिहास, ब्रसेल्स में जीता डायमंड लीग का खिताब, 89.04 मीटर दूर भाला फेंक बने चैंपियन

ब्रसेल्स डायमंड के फाइनल में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 थरंगा ने 89.04 मीटर का थ्रो किया. इस तरह थरंगा डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले श्रीलंका के पहले जैवलिन थ्रोअर एथलीट बने हैं. Sun, 6 Sep 2026 07:43:46 +0530

  Videos
See all

UP News | दबंग ड्राइवर ने इंजीनियर को कार से कुचल दिया! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T02:13:55+00:00

Viral Video: बहस हुई, फिर इंजीनियर को कुचल दिया | #viralnews #viralshorts #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-06T02:13:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers