भास्कर अपडेट्स:Meta ने केरल CM के हटाए पोस्ट बहाल किए, सरकार ने मांगा जवाब
केरल CM वीडी सतीशन के फेसबुक पेज से हटाए गए पोस्ट Meta ने बहाल कर दिए हैं। इनमें आशा वर्कर्स के ओणम बोनस और मिलाद-उन-नबी की बधाई वाले पोस्ट शामिल थे। CMO ने Meta और केंद्रीय IT मंत्रालय से पोस्ट हटाने की वजह पूछी है। सरकार ने यह भी पूछा कि पोस्ट ऑटोमेटेड सिस्टम या किसी व्यक्ति के जरिए हटाए गए थे। सतीशन ने कहा कि सरकारी पोस्ट का बिना वजह हटना गंभीर चिंता है। मुख्यमंत्री के सचिव रतन यू. केलकर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में दही हांडी के दौरान 2 की मौत, मुंबई में 306 गोविंदा घायल महाराष्ट्र में दही हांडी के दौरान हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में 7 साल के रुद्र कदम पर ईंटों का खंभा गिर गया। वहीं पुणे में लोहे का ढांचा गिरने से एक महिला की जान चली गई। मुंबई में 306 गोविंदा घायल हुए। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने अतिरिक्त बेड और दवाओं की व्यवस्था की थी। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने युवाओं से सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा, हांडी तोड़ें, लेकिन अपनी जान बचाएं। BJP सांसद दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल भाजपा के राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 62 साल के दिनेश शर्मा कार्यभार संभालने के दिन से पद पर होंगे। वे मौजूदा उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (रिटायर्ड) की जगह लेंगे। डी.के. जोशी ने 8 अक्टूबर 2017 को पद संभाला था। शर्मा का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होना था। वे राज्यसभा के उपसभापति भी हैं। कांग्रेस ने जाति जनगणना का फॉर्म बदलने और ड्रॉपडाउन लिस्ट की मांग की कांग्रेस ने जाति जनगणना के फॉर्म में जातियों की ड्रॉपडाउन लिस्ट देने की मांग की है। पार्टी नेता सुभाषिनी यादव ने कहा कि खुद जाति का नाम लिखने से अलग-अलग नाम और स्पेलिंग दर्ज हो सकती हैं, जिससे आंकड़ों में गड़बड़ी हो सकती है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास जातियों की सूची पहले से मौजूद है। पार्टी ने नए फॉर्म के लिए राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से चर्चा की मांग की है। कांग्रेस के मुताबिक, सही जातिगत आंकड़े OBC, EBC और अन्य पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी हैं। जाति जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होनी है।
CM Yogi Kashi Vishwanath Puja: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी | Up News
CM Yogi Kashi Vishwanath Puja: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक किया। #cmyogi #kashivishwanath #varanasi #yogiadityanath #upnews #babavishwanath #varanasinews #timesnownavbharat #breakingnews #hindinews #uppolitics You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






