Responsive Scrollable Menu

बीएमआई से नहीं, पेट की चर्बी से तय होता है खतरा : एम्स के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मोटापे से संबंधित शिखर सम्मेलन में एम्स नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने कहा कि सिर्फ बीएमआई से मोटापे का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह फैट और मसल में फर्क नहीं करता। असली खतरा पेट और कमर पर जमा मेटाबॉलिकली एक्टिव फैट से है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने बच्चों के लिए नई इंजेक्टेबल दवाओं के इस्तेमाल, सरकारी गाइडलाइन और खान-पान में सुधार को लेकर भी जरूरी सलाह दी।

डॉ. नवल विक्रम ने कहा, बीएमआई एक मापदंड है, जो बहुत लंबे समय से मोटापे को डिफाइन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आज भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। बीएमआई यह नहीं पता करता है कि हमारे शरीर में फैट कितना है, मांस कितना है। अगर कोई एथलीट होगा, जिसका बीएमआई 30 है, उसमें मसल बहुत ज्यादा होगा, फैट 15 फीसदी होगा। दूसरी तरफ 30 बीएमआई का कोई और व्यक्ति है, जिसमें फैट होगा 40 फीसदी और मसल होगा 15 फीसदी। इन दोनों में, दोनों का बीएमआई बराबर है, लेकिन अगर सिर्फ बीएमआई देखें तो दोनों ही मोटापे की कैटेगरी में माने जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अगर हम देखें कि तकलीफ किसे ज्यादा होगी, किसके अंदर डायबिटीज की शिकायत हो सकती है, और किसको हार्ट से संबंधित बीमारी होगी, तो ये उसे ज्यादा होगा, जिसके शरीर में फैट ज्यादा होगा। बीएमआई, फैट और नॉन-फैट में अंतर नहीं कर पाता है। इसलिए बेहतर है कि अगर बीएमआई के साथ कोई और फैट माप सकते हैं, तो वह इस्तेमाल करें। जो मोटापा पेट पर और कमर पर होती है, वह एक अच्छा मापदंड होता है कि आपके पेट के अंदर कितना फैट इकट्ठा है। अगर आपकी जांघों पर फैट है, तो वह परेशान नहीं करता है। अगर पेट के अंदर फैट इकट्ठा है, तो वह सबसे खतरनाक होता है। वह हार्मोन, साइटोकाइन, बड़ी सारी चीजें बनाता है, जिनका असर शरीर के ऑर्गन्स पर खराब पड़ता है।

उन्होंने बताया कि एक और मापदंड ये हो सकता है, कमर देखिए और अपनी लंबाई देखिए। आपकी लंबाई 160 सेंटीमीटर है, तो आपकी कमर 80 सेंटीमीटर से ऊपर नहीं होनी चाहिए, चाहे पुरुष हों या महिला। एक सामान्य बात है कि अपनी कमर को लंबाई का आधा रखिए, तो आप स्वस्थ रहेंगे। इसका मतलब आपमें एब्डॉमिनल ओबेसिटी नहीं रहेगी। यह बहुत जरूरी है। बच्चों में मोटापे के इलाज के लिए जो नई इंजेक्टेबल दवाएं आई हैं, वे बेहद स्पेशलाइज्ड हैं। इन्हें कोई भी डॉक्टर प्रिस्क्राइब नहीं कर सकता। सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक, सिर्फ एमडी मेडिसिन या एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ही इन्हें लिखने के लिए अधिकृत हैं।

उन्होंने बताया कि डेटा के मुताबिक ये दवाइयां काफी कारगर हैं और इनसे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है, लेकिन इन्हें लंबे समय तक लगातार लेना पड़ता है। अगर 2, 3 या 6 महीने लेकर छोड़ दिया जाए तो कोई फायदा नहीं होता और वजन फिर से बढ़ जाता है। जितने लंबे समय तक इन्हें लिया जाता है, वजन उतने ही लंबे समय तक कंट्रोल में रह सकता है। ये दवाइयां अब तक सिर्फ वयस्कों के लिए थीं, लेकिन अब एक दवाई को 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि खान-पान सबसे अहम है। सबसे पहले उसी पर ध्यान देना चाहिए। जितनी भूख हो, उसका 70-80 फीसदी ही खाएं, पूरा पेट भरकर खाने से बचें। खाने का एक फिक्स्ड पैटर्न बनाएं और हमेशा ताजा पका हुआ भोजन करें। घर का बना हो या पैकेट वाला, हाई साल्ट, हाई शुगर और हाई फैट वाली चीजों को कम करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने भी खाने में 10 फीसदी तेल कम करने की बात कही है, इससे सबसे ज्यादा कैलोरी घटती है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया.

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 6 मैच हारी टीम, फिर भारतीय स्पिनर ने 5 विकेट झटके और मिल गई जीत

इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय स्पिनर्स लगातार अपना जलवा दिखा रहे हैं. मानव सुथार और युजवेंद्र चहल जैसे मशहूर गेंदबाज तो चर्चा बटोर ही रहे हैं लेकिन अब एक अनजान गेंदबाज ने भी टीम को जिताया Sun, 06 Sep 2026 02:03:39 +0530

  Videos
See all

Kiwi Farming: पिथौरागढ़ में कीवी की बंपर पैदावार! विदेशी फल ने बदली पहाड़ के किसानों की तकदीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T21:00:05+00:00

CM Yogi Mathura Speech: सनातन पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश, विपक्ष पर बोला करारा हमला! BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T22:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers