Responsive Scrollable Menu

SC/ST एक्ट FIR में अजीत भारती पहुंचे कोर्ट; मिल गई एक राहत, क्या दी दलीलें?

अजीत भारती ने अपने खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका डाली है। उनकी ओर से क्या दी गई दलीलें? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Continue reading on the app

Raksha Bandhan Special: त्योहारों की मिठास बढ़ाएंगे Malpua की ये 3 आसान Recipes, घर पर ऐसे बनाएं

त्योहार का सीजन हो और मिठाई न हो, ऐसे कैसे हो सकता है? रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और आप घर पर ही टेस्टी मीठी डिशन बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस बार फेस्टिवल में मालपुआ जरुर बनाएं। आपको बताते चलें कि उत्तर भारत से लेकर देश के अन्य हिस्सों तक, शादियों और त्योहारों की थली मालपुए के बिना अधूरी मानी जाती है। 
मालपुए की खुशबू से लेकर मुंह में घुल जाने वाला स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा। इसको आप घर में आसानी से बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको 3 तरीके से मालपुआ बनाने की विधि बताएंगे, जो आपको आसान लगे, उस हिसाब से बना लें। 

स्वादिष्ट मालपुआ बनाने की 3 रेसिपी
पारंपरिक तौर पर स्वादिष्ट मालपुआ भारत की एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है, जिसे त्योहारों और खास अवसरों पर बड़े चाव से खाया जाता है। आइए आपको इसकी रेसिपी-

सादा पारंपरिक मालपुआ 
यदि आप बिना किसी तामझाम के मालपुआ बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका एकदम सही है। नीचे दी गई है सामग्री और विधि-

जरुरी सामग्री
 - 1 कप मैदा

 - आधा कप पिसी हुई चीनी

 - 1 कप गुनगुना दूध

 - 1 छोटा चम्मच सौंफ

 - थोड़ा-सा इलायची पाउडर

 - इन्हें तलने के लिए- शुद्ध देसी घी और रिफाइंड तेल

बनाने की विधि
- इसके लिए एक बर्तन में मैदा और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह मिला लें।

 - अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना दूध डालें और एक चिकना व गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि इस घोल में कोई गांठ न पड़े।

 - घुल में कुटी हुई सौंफ और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें। अब इसे ढककर 20 से 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

 - अब कड़ाही में घी गर्म करें और आंच को मध्यम रखें।

 - फिर एक कलछी में घोल भरकर कड़ाही के बीच में डालें। अब यह अपने आप फैलकर गोल आकार ले लेगा।

 - इसको आप दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तल लें। यह लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट मालपुआ। 

खोया मालपुआ 
त्योहार के समय शाही मिठाई खाना चाहते हैं, तो आप खोया मालपुआ बना सकते हैं-

जरूरी सामग्री
-1 कप- ताजा मावा (खोया)
-आधा कप- मैदा
-आधा कप- दूध
-2 चम्मच- बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता)
-चाशनी के लिए- 1 कप चीनी और 1 कप पानी

खोया मालपुआ बनाने की विधि
 - सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी को बना लें।

 - अब इसमें इलायची पाउडर मिला लें।

 - इसके बाद एक थाली में मावे को अच्छे से हथेली की मदद से मसल लें, जिससे यह एकदम चिकना हो जाए।

 - फिर मैश किए गए मावे में मैदा और दूध मिलाएं और गाढ़ा घोल को तैयार कर लें।

 - अब कड़ाही में घी गर्म करें और इस मावे के घोल से छोटे-छोटे मालपुर मध्यम आंच पर तल लें।

 - मालपुए तलने के बाद इसे तुरंत तैयार हल्की गर्मी चाशनी में 2 मिनट के लिए डुबोकर रख दें, ताकि चाशनी अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाए। 

 - इसके बाद मालपुए को बाहर निकालकर ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।

 हेल्दी और स्वादिष्ट केले का मालपुआ 
फलों के इस्तेमाल से भी स्वादिष्ट मालपुआ बनता है। यह काफी सॉफ्ट होता है और आपके बच्चे भी इन्हें खाना पसंद करेंगे। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

जरूरी सामग्री
 - 1 कप पका हुआ केला

 - 1 कप गेंहू का आटा या मैदा

 - आधा कप चीनी या गुड़ का पाउडर

 - 1 कप दूध

 - तलने के लिए घी

बनाने की विधि
 - इसके लिए एक कटोरी में पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें, ताकि इसका पेस्ट बन जाए।

 - अब आप मैश किए हुए केले में आटा, चीनी और दूध डालकर एक थीक बैटर तैयार कर लें। इसमें थोड़ी-सी सौंफ पाउडर भी मिला लें।

 - कड़ाही में घी गर्म करें। तैयार किए गए घोल को करछी से कड़ाही में डालें।

 - अब इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। केले की वजह से यह अंदर से बहुत नरम और स्पंजी बनेगा। सर्व करने के लिए इसके ऊपर कटे हुए मेवे डाल दें। 

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, सांस रोक देने वाले मैच में शुभमन गिल की टीम 1 रन से जीती

Sher-E-Punjab T20 League: शुभमन गिल की कप्तानी वाली फजिल्का फाल्कन्स ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस को सांस रोक देने वाले मुकाबले में महज 1 रन से हरा दिया. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फजिल्का के लिए पहला मैच खेल रहे कप्तान शुभमन गिल ने 21 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी पारी खेली. Mon, 7 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AISA Chief Neha Bora On Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज की कस्टडी पर नेहा बोरा का बड़ा बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:43:00+00:00

Business News: Delhi की नई Startup Policy पर CM Rekha Gupta से मिले Founders #cashkaro #earnkaro #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-07T00:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers